Home Blog Page 11

साबूदानें की टिक्की / Sabudana Tikki

0

 

आवश्यक सामग्री:

                आलू उबला हुआ 4पी

                साबूदाना 100 ग्रा (1कप )

                 हरी मिर्च 5 पी 

                 बदाम 20 दाना

                 नमक स्वादनुसार

                  हल्दी ½ टी स्पून

                   जीरा ¼ टी स्पून

                   तेल तलने के लिए

बनाने की विधि:

          साबूदाने को धो कर ,पानी में भिगो कर दस 

मिनट के लिए रख दें।

दस मिनट बाद इसे पानी से छान कर अलग कर लें

आलू को छील कर इसका भर्ता बना ले।

बदाम को भुन कर छिलका उतार कर दरदरा कुट लें

अब इसमें साबूदाना,नमक,जीरा,हल्दी,बदाम डाल कर मिला लें।

गैस पर पैन चढ़ा कर गर्म करें।

पैन में तेल डाल कर गर्म करें।अब मिश्रण से छोटी छोटी

लोई बना कर दोनों हाथों की हथेली दबा कर शेप दें

अब गरम तेल में डाल कर फ्राय करें मध्यम आंच पर,

गोल्डेन कलर का होने पर तेल से निकाल लें।

गरमा गरम शाम के चाय के साथ परोसें।

 

कटहल का कोवा / Kathal Ka Kowa

0

 

आवश्यक सामग्री:

           कटहल का कोवा

          बेसन 200 ग्रा

          चावल का आटा 50 ग्रा

          लहसुन+मिर्च का पेस्ट 1चम्मच

      ‌‌  ‌  हल्दी1/2 चम्मच

          लाल मिर्च पाउडर और

           हिंग दौ चुटकी

           नमक स्वादनुसार

            ज्वाइंन 2 चुटकी

             तेल तलने के लिए

बनाने  की विधि :     

कटहल  को काट कर उससे कोवा निकाल लें।

 

कोवा  को बीच से काट कर उसका बीज  निकाल दें, (सारे कोवा  का बीज निकाल लें)।

 

अब बेसन और चावल के आटा को मिला लें, थोड़ीं थोड़ीं पानी डाल कर गहरा  घोल तैयार कर लें

अब उसमें नमक,हल्दी, हिंग ,लहसुन मिर्च का पेस्ट,लाल मिर्च का पाउडर,ज्वाइंन डाल कर मिला दें।

 

घोल को बहुत गहरा या बहुत पतला न घोलें।

 

तलने के लिए पैन गैस रख कर गर्म करे अब इसमें

तेल डाल कर गर्म करें ।

तेल गर्म है या नहीं इसे देखने के लिए आप थोडी़ सी

घोल  तेल में  डालें ,जब  घोल  ऊपर आ जाए तो तेल गर्म है

अब कोवा को बेसन  के घोल में डुबो कर तेल में डालें,

पांच मिनट बाद पलट दें ,दोनों तरफ सुन्हला होने तक तलें ।

शुरू में पांच मिनट आंच तेज़ रखें फिर ताव मध्यम कर दे

 

अब आप गरमा गरम कोवा धनिया की चटनी,टॉमैटो सॉस,चिल्ली सॉस के साथ परोसें

बेल का शरबत / Bel Ka Sharbat

0

–  आवश्यक सामग्री

                  बेल . पक्का हुआ

                  चीनी दो चम्मच बडा़ (पीसा हुआ )

बनाने की विधि:

            बेल को पहले धो लें।

अब उसे धीरे धीरे ठोंक कर फोड़ लें।

चम्मच से सारा – गुद्दा  एक भगोना में निकाल लें,

इसमें दो गलास पानी डालकर दस मिनट ढक कर रख दें।

अब मथनी से धीरे धीरे हल्के हाथों से इसे मिलाएं।

(अगर मथनी नहीं है तो बडे़ चम्मच से मिलाएं)

मिला लेने के बाद किसी जालीदार सामान से इसे

छाने,(जालीदार सामान से छानने से इसका फाइवर

भी आपको मिलेगा) और स्वाद दुगुना। 

छानने के बाद दो चम्मच चीनी मिला दें

दो गलास ठंडा पानी मिला दें अगर आप ज्यादा ठंडा

पीते हैं तो आइस क्यूब भी डाल सकते हैं

गर्मी से बचाव का ठंडा शरबत तैयार है पीने के लिए।

ठेकुआ / Thekwa

0

सामग्री

  1. आटा गेहूं का 2 कप
  2. गुड़ 100 ग्रा
  3. घी 3 चम्मच
  4. गडी़ 50ग्रा
  5. किशमिश 50 ग्रा
  6. सौंफ एक चुटकी
  7. तलने के लिए घी

बनाने कि विधी

  1.  एक परात मेंं आटा लें घी गरम करके आटा में डालकर मसल मसल कर मिला लें 
  2. गुड़ महीन कुट कर,कटा हुआ गडी़, सौंफ डालकर अच्छे से मिलाएं
  3. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिलाते हुए डो तैयार करें।
  4. डो मुलायम न हो।
  5. मुट्ठी से दबा दबा लोई गोल या लम्बी आकार का तैयार करें।

  6. अंगूठे से दबा कर फैलाएं,सारा बना कर रख लें
  7. अब गैस पर पैन चढ़ा कर घी डालकर गरम करें
  8. उसमें ठेकुआ डालकर मघ्यम आंच पर तले।

ठेकुआ बिहार झारखंड का प्रसिद्ध पकवान है|

यह हमारे यहां छट्ठ, दुर्गापूजा में विशेष रूप से बनाया जाता है|

यह पौष्टिक और स्वादिष्ट दोनों है |

चने दाल की कचरी / Chana Daal Ki Kachari

0

 

 आवश्यक सामग्री:

                 चने की दाल 150 ग्रा 

                  प्याज 1 पी बडा़

                  लहसुन,मिर्च का पेस्ट 1/4चम्मच

                  नमक स्वादनुसार

                 हल्दी ¼ चम्मच

                  हिंग 1 चुटकी

                  ज्वाइंन 2 चुटकी

                  तेल  तलने के लिए    

बनाने की विधी:

 चने दाल को धो कर 4-5 घंटे पहले पानी में भिगों दें(फूलने दें  )।

चार घंटे बाद दाल को पानी  से निकाल लें, मिक्सी के जार मे डाल कर पीस लें ।

एक  बर्तन मे निकाल लें , अब उसमें कटा हुआ प्याज ,छोटी छोटी कटी हरी मिर्च , लहसुन मिर्च 

 का पेस्ट , नमक , हल्दी, ज्वाइंन सब डाल कर मिला लें ।

अब गैस पर पैन चढा़ दें ,पैन गरम हो जाने पर उसमें तलने के लिए तेल डालें ,तेल गरम होने पर,

 हाथ में ले कर थोडा़ थोडा़ बैटर तेल में डालें ।

आंच मघ्यम कर दें ,थोड़ीं देर में पलट कर गोल्डेन होने तक तलें ।

 अब इसे तेल से बाहर निकाल लें ।

धनिया की चटनी ,सॉस के साथ गरमा गरम परोसें।

निमकी गेहूं के आटे का / Aata Nimki

0

सामग्री

  1. गेहूं का आटा  2 कप
  2. नमक 1/4चम्मच
  3. ज्वाइंन 1/4चम्मच
  4. मंगरैल 1/4चम्मच
  5. रिफाइन 4चम्मच
  6. तलने के लिए रिफाइन

बनाने कि विधी 

  1. गेहूं के आटे को गहरे थाली में ले
  2. आटे में नमक, रिफाइन,मंगरैल और ज्वाइंन डाल कर उसे अच्छे से मिलाएं।
  3. थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटे को मिला कर कडा डो तैयार कर लें।
  4. पांच मिनट ढक कर रख दें।
  5. अब आटा अच्छे से मिला कर बड़ा बड़ा लोई बनाकर रोटी के जैसा पर मोटा जैसा चित्र में दिखाया गया है काट कर रख लें
  6. अब गैस पर पैन गरम होने के लिए चढां दे।
  7. पैन में रिफाइन डाल कर गरम करें।
  8. उसमें कटा हुआ निमकी डाल कर मध्यम ताव पर सुनहरा होने तक तलें और निकाल लें।
  9. सारे निमकी को इसी तरह तल लें।
  10. ठंडा होने पर एयर टाइट डब्बा में डाल कर रखें।

इसी तरह से आप मैदा का भी निमकी बना सकते हैं। 

झटपट आलू गोभी / Aloo Gobhi Sabji

0

सामग्री।

  1. आलू  2 पी
  2. फुलगोभी। ½ कि
  3. तेल  3  चम्मच
  4. लाल मिर्च खडा़ 2 पी
  5. हल्दी ½ चम्मच
  6. जीरा पाउडर 1चम्मच
  7. लाल मिर्च पाउडर 1/4चम्मच
  8. खड़ा जीरा 1चुटकी
  9. हिग 1 चुटकी
  10. तेज़ पता 2पी

बनाने की विधि 

  1. आलू छिल कर आलू कोवी को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें
  2. इसे गरम पानी से धो लें
  3. गैस पर पैन रख कर गरम करें उसमें तेल
  4. डाल कर गरम करें
  5. उसमें जीरा डालें,लाल मिर्च खड़ा ,हिंग डालें।
  6. आलू कोवी डाल कर 5मिनट तक मध्यम आंच पर ढक ढक कर भुने।
  7. भुनने के बाद अब उसमें नमक, जीरा पाउडर,
  8. हल्दी,लाल मिर्च पाउडर तेजपत्ता डालकर पांच
  9. मिनट भुन कर उसमें दो कप पानी डालकर
  10. मध्यम आंच पर ढक के पकाएं आठ मिनट।
  11. अब गैस बंद कर दें।
  12. इसे आप रोटी,पराठा, पुड़ी के साथ खाएं और झटपट

    आलू कोवी का स्वाद लें।

कटहल आम चना का सुखा अचार / Kathal Aam Chana Ka Acchar

0

    सामग्री

  1. कटहल  1कि
  2. आम 2  पीस बडा़
  3. जीरा 200ग्रा
  4. सुखा चना  200ग्रा
  5. नमक 200ग्रा
  6. हल्दी 5चम्मच
  7. लाल मिर्च खड़ा 200ग्रा
  8. सौंफ 150 ग्रा
  9. काला सरसों 250 ग्रा
  10. सरसों तेल 400ग्रा

बनाने कि विधी——

  1. कटहल धो कर छिल लें और छोटे-छोटे पीस मेंं काट लें।
  2. आम धो कर छिल लें और इसे भी छोटे छोटे पीस मेंं काट लें
  3. अब आम कटहल के कटे पीस को दो घंटे धूप में सुखाये
  4. लाल मिर्च,जीरा,सौंफ, हल्का भुन कर दर -दरा कुट लें
  5. सरसों को मिक्सी के  जार में डाल कर दर दरा कुट लें
  6. अब एक बड़े बर्तन में आम, कटहल,चना डाल कर उसमें तेल,नमक, हल्दी,हिंग, सरसों, जीरा सौंफ, लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं
  7. अब इसे कांच के जार में भर कर रखें।
  8. आठ दिन इसे धूप दिखा दें
  • इसमें काला सरसों ही डाले
  • ज्यादा तेल न डालें।

कटहल का कोफ्ता / Kathal Kofta

0


आवश्यक सामग्री:

       कटहल  1 कि॰

                    बेसन  1  कप 

                   काली मिर्च ½  छोटा चम्मच 

                   लाल मिर्च पाउडर1 चम्मच 

                   नमक  स्वादनुसार 

                   हल्दी 1 चम्मच 

                   हींग ½ टी स्पून 

                  अदरक+लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच

                  प्याज  1 पी बडा़  

                 धनिया पाउडर  1  चम्मच बड़ा 

               जीरा पाउडर  1चम्मच बड़ा 

                  गरम मसाला1/2 छोटा चम्मच 

बनाने की विधी :

कटहल को छिल लें, छिलकर छोटे छोटे टुकडे़ कर  उसे उबाल लें।

ठंडा होने पर पानी निचोड़ कर  , मिक्सी मे डाल कर पीस लें ।

अब पीसे हुए कटहल में बेसन,नमक,एक चुटकी हिंग , ¼  चम्मच हल्दी ,लहसुन अदरक का पेस्ट ¼  ,लाल मिर्च आधा चम्मच  डालकर  – अच्छे से मिला लें।

अब गैस पर पैन चढ़ाने ,उसमें तेल डालकर गरम करें।

अब गरम तेल में तैयार बैटर को हाथ से गोल-गोल बना डालें,ताव मघ्यम कर दें।सुन्हरा होने तक तलें।

अच्छे से फ्राय हो जाए तेल से बाहर निकाल लें ।सारे कोफ्ते इसी तरह फ्राय करें।

 ग्रेवी के लिए:

पैन गैस पर रखे,पैन गरम होनै पर 3 बडा़  चम्मच तेल डालें।

तेल गरम होने पर उसमें चॉप किया हुआ प्याज डाल कर गोल्डेन  ब्राउन होने तक फ्राय करे ।अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट,नमक ,हल्दी,जीरा पाउडर,धनिया पाउडर,हिंग ,लाल मिर्च पाउडर, कालि मिर्च पाउडर,गरम मसाला सब डाल कर 1/2 कप पानी डालकर मघ्यम आंच पर भुने ।

मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब तीन कप पानी डालें।

मसाला खौलने लगे तब फ्राय कोफ्ता डाल कर पांच मिनट खौलने दें।

गैस बन्द कर दें ।

 

आम्रखंड / Aamrakhand

0

Ingredients for aamrakh

  1. Curd – 1/2 Kg
  2. Aam – 1/2 Kg
  3. Milkmaid ( 100gms) Or Sugar (100gms)
  4. Dalchini – 3-4 pieces
  5. Elichi – 3 piece

Steps to create Aamrakh

  1. Take curd in a clean cotton cloth and leave it hanged for 4-5 hours, to remove the excess water curd contains
  2. Then make a puree out of that dried curd taken out from the cloth
  3. In that same grinder-jar put the pieces of mango(aam), milkmaid and elichi ( If you don’t have milkmaid you can use sugar)
  4. Grind it for 4 mins
  5. Take out the aamrakh from that jar in some glass and enjoy it.