आवश्यक सामग्री :
कच्चा केला– 2 पी
हरी मिर्च– 2 पी
नमक स्वादानुसार
सरसों तेल– 5 बूंद
हिंग 1चुटकी

बनाने की विधि:
केला धो कर सुखा लें या कपड़े से पोंछ लें। अब चाकू की मदद से केला के बीच में चीरा लगाकर, उसमें हिंग डाल दें।

एक पैन में एक ग्लास पानी डालें, पैन गैस पर रखें, गैस चालू करें, पानी गर्म होने दें। पैन में छोटी प्लेट या जाली डाल दें जिससे केला पुरी तरह से पानी में ना चला जाए।
गर्म पानी में केला डालकर ढक दें। धीमी आंच पर 20 से 25 उबाल लें। अब केला पैन से निकाल कर दूसरे प्लेट में रखें।

ठंडा होने दें, छिलका उतारकर हाथ से या चम्मच से मैश लें, उसमें हरी मिर्च महीन काट कर डालें, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब चोखा खुद खाएं और दूसरे को भी खिलाएं।


ये चोखा जो आलू नहीं खाते हैं वो भी खा सकते हैं। चीनी के मरीज हैं वो भी खा सकते हैं।
पेट में गैस की समस्या होने पर भी बना कर आप इसे खा सकते हैं।
केला पानी में डालते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कटा हुआ भाग जिसमें हिंग भरा है पानी में ना जाए, कटा भाग पानी से ऊपर की ओर हो।