Home Blog Page 10

मसुर तड़का / Masoor Dal ka tadka

0

 

आवश्यक सामग्री:

                   मसुर 150 ग्रा

                   प्याज 3 पी छोटा

                   लहसुन 10 पी

                    हरी मिर्च 3 पी

                    खड़ा धनिया1/5चम्मच

                    नमक स्वादानुसार

                     हल्दी 1/4चम्मच

                      गर्म मसाला1/4चम्मच

                      टमाटर 2 पी

                      लाल मिर्च पाउडर1/4चम्मच

                      कश्मीरी लाल मिर्च1/4चम्मच

                       तेल 2 चम्मच बड़ा

बनाने की विधि:

मसुर को अच्छे से धो कर कुकर में डालें।

दो ग्लास पानी डाल कर ढक्कण लगा दें, गैस पर रख कर गैस चालु कर दें।

मध्यम आंच पर चार सीटी लगने दे, गैस बन्द कर दें।

उबले हुए मसुर में तड़का लगाने के लिए:

प्याज चाॉप कर लें, टमाटर काट कर चार पीस कर लें, उसका बीज निकाल दें , मिर्च, लहसुन महीन काट लें उसे भी चाॉप कर लें।‌

गैस चालु कर पैन चढ़ा कर गर्म करें ,तेल डालें।

तेल गर्म होने  पर धनिया डालें  अब प्याज डालकर मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक फ्राई करें।

 

अब उसमें लहसुन मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, गर्म मसाला डालकर1/4कप पानी डालें और मध्यम आंच पर भूनें। 

जब पैन तेल छोड़ने लगे उसमें नमक और टमाटर डालकर दो मिनट भुनें।

अब उबला हुआ मसुर डालकर दो मिनट उबालें और गैस बन्द कर दें।

गरमागरम परोसें रोटी, पराठा के साथ।

पेकची ( अरबी ) का भुजिया / Arbi Bhujia

0

 

आवश्यक सामग्री:

                    पेकची 400 ग्रा

                     तेल 5 चम्मच बड़ा

                     नमक स्वादानुसार

                     हल्दी ½ चम्मच

                      अजवाइन1/2 चम्मच

                      हरी मिर्च 8. से 10 पी

बनाने की विधि:

 पेकची को धोकर कुकर में डाल लें।

एक ग्लास पानी डाल कर, गैस पर चढ़ा कर गैस चालू कर दें।

जबतक पेकची उबलेगा मिर्च छोटे छोटे पीस में काट लें।

मघ्यम आंच पर चार सीटी लगा दें, गैस बन्द कर दें।

कुकर ठंडा हो जाए तब खोलें। ठंडा पानी डाल कर पेकची प्लेट में निकाल लें।

उसे छिल कर हाथ से ही दो तीन टुकड़े में तोड़ लें।

गैस पर पैन चढ़ा कर गर्म करें, उसमें तेल डालें, तेल गर्म हो जाए अजवाइन डालें, हरी मिर्च डालें।

अजवाइन फूट जाए उसमें पेकची डालकर नमक, हल्दी दें कर अच्छे से चला दें।

मध्यम आंच पर भुजिया को खर करें।

गरमागरम रोटी के साथ पेकची का स्वाद ले।

पोस्ता की चटनी / Khuskhus ki Chutney / Posto ki chutney

0

 

आवश्यक सामग्री:

                पोस्ता 50 ग्रा

                 नमक स्वादानुसार

                 लाल मिर्च 

बनाने की विधि:

गैस पर पैन रख कर मध्यम आंच पर गर्म करें।

पैन में पोस्ता डालकर तब तक भूनें जब उससे सोंधी खुशबू आने लगे थोड़ी देर बाद उसमें लाल मिर्च भी डाल कर भून लें।

दूसरे बर्तन में पलट लें, पैन में छोड़ने से जल जाएगा।

ठंडा हो जानें के बाद मिक्सी के जार में पोस्ता, मिर्च, नमक डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पीस लें।

अब पोस्ता का चटनी तैयार है।

आप रोटी चावल के साथ खाएं और हमें बताएं कि आपको कैसा लगा।

 

गुझिया / Gujia / Pedakiya

0

 

आवश्यक सामग्री:

                  मैदा 300 ग्रा

                   खोवा 200 ग्रा

                    चीनी 100 ग्रा

                     रिफाइन 2चम्मच

                     रिफाइन तलने के लिए

बनाने की विधि:

मैदा में रिफाइन डालकर मिला  लें , थोड़ा थोड़ा पानी डालें और मिलाते हुए सख्त डो तैयार करें। दस मिनट ढक कर रख दें। 

अब भरने के लिए मिक्सचर तैयार करना है।

इसके लिए खोवा में चीनी डाल  कर हाथ से मसलकर रवादार डस्ट तैयार करें।

मैदा को दस मिनट बाद फिर मिला कर मुलायम कर लें।

मैदा से छोटी छोटी लोई बनाकर पुड़ी की तरह बेलें । उसमें बीच में मिक्सचर डालकर किनारे पानी लगा कर दोनों तरफ से दबाते हुए पैक कर दें ।

अंगुलियों की मदद से डिजाइन बनाए, जैसा फोटो में है। सारे को इसी तरह भर कर रख लें।

तलने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालु करें,रिफाइन डाल कर मध्यम आंच पर गर्म करें।

तेल गर्म है या नहीं देखने के, मैदा का छोटा सा टुकड़ा तेल में डालें।

तेल गर्म होगा तो टुकड़ा ऊपर आ जाएगा नहीं तो तेल में झाग आ जाएगा।

गर्म तेल में गुझिया डालें और पलट कर तले,सारे गुझिया को इसी तरह तल लें।

ठंडा होने दें एयर टाइट डब्बे में भर कर रखें जब मन हो खाएं।

खोवा में चीनी ज्यादा न डालें, इससे तलने में खुल जाएगा।

मिक्सचर ज्यादा न भरें इससे भी फटेगा।

 

मैंगो केक / Mango Cake

0

 

आवश्यक  सामग्री:

 

                     आम 250  ग्रा

                     मैदा 250 ग्रा

                     चीनी 100 ग्रा

                    पाउडर दूध 80ग्रा (4 बडा़ चम्मच )

                    बेकिंग पाउडर ½ चम्मच

                   बेकिंग सोडा ¼ चम्मच

                 रिफाइन  3 बड़ा चम्मच

                  वेनिगर 2 बड़ा चम्मच

आम के मौसम में मैंगो केक तो बनाना हीं चाहिए। आम का स्वाद तो  सबको पसंद आता है।

बनाने की विधि:

आम  को धो लें, छिल कर,गुद्दा निकाल लें ।

गुद्दे को छलनी में लेकर मैश करते हुए रेशा निकाल दें।

अब बाउल में चीनी, रिफाइन, मैंगो पल्प लेकर विशकर से लगभग 10 मिनट फेंटे।

अब छलनी में मैदा , पाउडर दूध, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर छान लें और, मिश्रण को पेस्ट में अच्छी तरह मिला दें। ज्यादा फेंटे नहीं।

वेनीगर डालकर हल्के हाथों से मिला लें।

एकं मोटी तलें की कड़ाही गैस पर रख कर मध्यम आंच पर गर्म करें भगोना से ढक कर। कड़ाही में एक स्टैंड डालें जिससे केक जले नहीं।

अब बेक करने के लिए केक टीन तैयार करें।

केक टीन में चारों ओर से रिफाइन लगा कर मैदा से डसटींग कर दें।

 

केक टीन में बैटर डालकर दो बार टैप कर दें और पहले से गर्म कड़ाही में डालकर ढक दें और कम से कम 45 से 50 मिनट तक न्यूतम आंच पर बेक होने दें।

समय सामग्री के ऊपर निर्भर करता है।

केक  पका या नहीं देखने  के लिए उसमें चाकू डालकर देखें। अगर चाकू साफ़ निकले तो केक बेक हो गया, चाकू में पेस्ट लग जाए तो केक कच्चा है।

पांच मिनट और पकाएं। ठंडा होने के बाद केक से बाहर निकाले।

गरमागरम चाय के साथ मैंगो केक का स्वाद ले।

मुली का छिल्का / Muli Ka Chilka / Radish Dosa

0

 

आवश्यक सामग्री:

                  मूली ½ कि

                  चावल 200 ग्रा

                   उरद दाल 100ग्रा

                   नमक स्वादानुसार

                    हल्दी ¼ चम्मच

                    जीरा ¼ चम्मच

                    हरी मिर्च 5 पी

                     लहसुन 10 कली

                      तेल 12चम्मच

 बनाने की विधि:

चावल और उरद दाल एक बाउल में ले लें।

दोनों को रगड़ रगड़ कर धो लें और  पानी में भिंगो के चार घंटा छोड़ दें।

चार घंटा बाद पानी से निकाल मिक्सी के जार में डाल कर पीस लें।

जीरा,लहसुन हरी मिर्च सब जार में डाल दें जिससे चावल के साथ पीसा जाएगा।

पिसते समय थोडा़ थोडा़ पानी डाल कर पिसे।

बैटर को एक बाउल में निकाल लें।

मूली को धोकर छिलनी से छील लें। छिलने के बाद कद्दूकस कर ले।

कद्दूकस किया हुआ मूली ,नमक,हल्दी सब बैटर में डाल कर मिला लें।

 

गैस पर तवा रख कर गर्म करें,पूरे तवा पर तेल लगा दें।

बैटर कलछी से डाल कर उसी से फैला दें, ऊपर से ढक् दे।

मघ्यम आंच पर पांच मिनट पकने दें, ऊपर से तेल दें कर पलट दें।

दोनों ओर पलटन कर सेंक लें।

इसे आप सुबह का नाश्ता रात का खाना में खा सकते हैं।

आप इसे टमाटर ,पोस्ता,धनिया की चटनी से खा सकते हैं।

 

 

सरसों की चटनी / Mustard Sauce

0

 

आवश्यक सामग्री:

                सरसों काला 50ग्रा

                 लाल मिर्च 7 पी

                  लहसुन 10 कली

                   नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि:

            सरसों,मिर्च,नमक ,लहसुन सब मिला कर

मिक्सी  के छोटे जार में डाल कर सुखा पिस लें दो मिनट अब पानी डाल कर महीन करें।

आपको जैसा चाहीए पतला गहरा उस अनूपात में पानी डाल कर जार में चला दें।

आप इसे समोसा, पकौडीं,बडा़,चॉप,प्याजी के साथ खा सकते हैं।

टमाटर की चटनी (बिलाती का झोर) / Tomato Sauce

0

 

आवश्यक सामग्री :

                टमाटर 200 ग्रा

                 काला सरसों1/2 चम्मच

                हरी मिर्च 4 पी

                नमक स्वादनुसार

                तेल 1चम्मच बडा़

बनाने की विधी

                 टमाटर को धो कर ,एक टमाटर का चार पी कर लें। इसी तरह सारा टमाटर काट लें।

अब गैस पर पैन चढा़ कर गरम करें पैन में तेल डालें

तेल गर्म होने पर सरसों डालें, हरी मिर्च तोड़ कर डालें।

( आप चाहें तो लाल मिर्च डाल सकते हैं  )

जब सरसों चटक जाए उसमें टमाटर डाल दें ऊपर से नमक डाल दें ।

ढक कर मध्यम आंच पर पांच मिनट पकाएं बीच बीच में चलाते हुए।

अब एक गलास पानी डाल कर दो मिनट उबाल दें।

अब गैस बन्द कर दें।चटनी को बडे़ चम्मच से मसल कर मिला दें।

आप चावल ,आलू परांठा,संतू पराठा ,साग का छीलका,मुली का छीलका के साथ इसे खा सकते हैं।

 

खुरमा (झारखंड स्नैक्स) / Shankarpali / Khurma

0

 

आवश्यक सामग्री:

                      मैदा 250 ग्रा

                      चीनी 100 ग्रा

                     रिफाइन  तेल 2 चम्मच बडा़

                     मिठा सोडा ½ चुटकी

                   रिफाइन तलने के लिए

बनाने की विधि:

एक बाउल में मैदा लें ,उसमें रिफाइन डालें, मिठा सोडा डाल कर  मिला लें ।

अब थोडा़ थोडा़ पानी डाल कर मिला कर सख्त डो तैयार कर लें ।दस मिनट ढक कर रख दें।

अब डो से बडी़ बडी़ दो लोई बना लें।

रोटी की तरह बेलें पर मोटा,बेलने के बाद ,छोटे छोटे पीस में काट लें जैसा चित्र में है ।

सारा  इसी तरह काट लें।

अब गैस पर पैन रख कर गर्म करें पैन में रिफाइन आॉयल डाल कर मध्यम आंच पर गर्म करें।

अब कटा हुआ खुरमा रिफाइन में डाल कर फ्राय कर लें।सारा फ्राय कर के रख लें।

अब चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन गैस पर रखें 

एक कप चीनी डालें आधा कप से थोडा़ ज्यादा पानी डालें।

मध्यम आंच पर धीरे धीरे चलाते हुए सख्त चाशनी तैयार करें।जब पैन में किनारे चाशनी गहरा हो जाए गैस

बन्द कर दें।

फ्राय खुरमा को चाशनी में डाल कर ठंडा होने तक चलाते रहे ताकी वह अलग अलग हो जाए।

 

ठंडा  होने पर एयर टाइट डब्बें में भर कर रखें

  भिंडी का भुजिया / Bhindi Ki Bhujia

0

 

आवश्यक सामग्री:

                  भिंडी 250 ग्रा

                  नमक स्वादनुसार

                  हल्दी1/2चम्मच

                   हरी मिर्च 2पी

                    तेल 2 चम्मच बडा़

बनाने की विधि:

           भिंडी को अच्छे से धो कर,छोटे छोटे पीस में काट लें।

अब गैस पऱ पैन रख कर गरम करें।

पैन में तेल डालें,तेल गरम होने दें,हरी मिर्च काट कर अब उसमें भिंडी डालें।

भिंडी डाल कर चला लें पांच मिनट मध्यम आंच पर भुनें।

अब इसमें नमक, हल्दी डाल कर मिला दें और मध्यम आंच पर दस मिनट भुनें अब भुजिया तैयार है।

 

आप इसे रोटी,पराठा,पुड़ी और दाल चावल के साथ खा सकते हैं।