Home Cooking निमकी गेहूं के आटे का / Aata Nimki

निमकी गेहूं के आटे का / Aata Nimki

0
निमकी गेहूं  के आटे का / Aata Nimki

सामग्री

  1. गेहूं का आटा  2 कप
  2. नमक 1/4चम्मच
  3. ज्वाइंन 1/4चम्मच
  4. मंगरैल 1/4चम्मच
  5. रिफाइन 4चम्मच
  6. तलने के लिए रिफाइन

बनाने कि विधी 

  1. गेहूं के आटे को गहरे थाली में ले
  2. आटे में नमक, रिफाइन,मंगरैल और ज्वाइंन डाल कर उसे अच्छे से मिलाएं।
  3. थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटे को मिला कर कडा डो तैयार कर लें।
  4. पांच मिनट ढक कर रख दें।
  5. अब आटा अच्छे से मिला कर बड़ा बड़ा लोई बनाकर रोटी के जैसा पर मोटा जैसा चित्र में दिखाया गया है काट कर रख लें
  6. अब गैस पर पैन गरम होने के लिए चढां दे।
  7. पैन में रिफाइन डाल कर गरम करें।
  8. उसमें कटा हुआ निमकी डाल कर मध्यम ताव पर सुनहरा होने तक तलें और निकाल लें।
  9. सारे निमकी को इसी तरह तल लें।
  10. ठंडा होने पर एयर टाइट डब्बा में डाल कर रखें।

इसी तरह से आप मैदा का भी निमकी बना सकते हैं।