Home Blog

आलू का परांठा

0

 

आवश्यक सामग्री:

उबला आलू– 300ग्रा

आटा– 2 कप

लाल मिर्च– 4 पी

धनिया पत्ती– 3 चम्मच महीन कटा हुआ

नमक– स्वादानुसार

जीरा– ½ चम्मच

सरसों का तेल 

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक बाउल में आटा ले, उसमें दो चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए गूंथ लें और मुलायम डो बना कर ढक दें।

आलू को अच्छे से धोकर कूकर में डाल दें, एक ग्लास पानी डालें। कुकर बंद करें, उसे गैस पर चढ़ाएं गैस चालू करें। यदि आलू छोटा हो तब दो से तीन सीटी लगाये और आलू का साइज बङा हो तब चार से पांच सीटी लगाये। अब गैस  बन्द कर दें। कुकर ठंडा होने दें तब खोलें।

आलू जब ठंडा हो जाए, आलू का अच्छी तरह से छिलका उतार ले। अब आलू को अच्छी तरह से मैश लें।

गैस पर कढ़ाई रखें, गैस चालू करें, कड़ाही में तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए जीरा और लाल मिर्च डालें। जीरा, लाल मिर्च अच्छे से भून जाए तो गैस बंद कर दें।

जीरा और लाल मिर्च को आलू में डालें, मिर्च को हाथ से मल कर आलू में मिला दे, नमक और धनिया पत्ती डाल कर अच्छे से मिला ले। 

आटा का जो ङो है उसमे से थोड़ा थोड़ा आटा लेकर लोई बनाये। लोई को अंगूठे और अंगुलियों की सहायता से कटोरी के जैसा बना लें। उसमें चम्मच से आलू डालकर हल्के हाथों से उसका मुंह बंद कर दें। (आलू जो भरने के लिए आप ने बना कर रखा है) अब उसमें सुखा आटा लगा कर थोड़ा मोटा बेल लें।

गैस पर तवा चढ़ाएं, गैस चालू करें,तवा मध्यम आंच पर गर्म होने दें। अब तवे पर पराठा डालें, दो मिनट बाद पलट दें।

दोनों तरफ तेल डालकर अच्छे से सेंक लें।

इसी तरह से सारा पराठा सेंक लें।

यह रात के खाने, सुबह का नाश्ता के लिए बहुत ही अच्छा है। आप इसे टीफीन में भी ले कर जा सकते हैं।

आलू परांठा दही, चटनी और अचार के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।

चटपटा लहसुन

0

 

आवश्यक सामग्री:

लहसुन– 15 पी

हरी मिर्च– 6 पी 

नमक– स्वादानुसार

नींबु– 1 पी

सरसों तेल– 1/2चम्मच

बनाने कि विधि:

मिर्च धो कर कपड़े से पोंछ लें, हरी मिर्च छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

लहसुन छीलकर उसका छिलका उतार दें, इसे भी छोटे  छोटे टुकड़े में काट लें। कटे हुए लहसुन और मिर्च के टुकड़ों को एक छोटे बाउल में ले लें।

अब इसमें नमक, तेल डालकर निंबू निचोड़ दें। चम्मच से अच्छी तरह मिला दें।

अब आप रोटी, पराठा, पुड़ी के साथ खाएं। यह आपके खाने के स्वाद को दुगुना कर देता है। एक बार बना कर आप इसे जरूर टेस्ट करें।

हल्दी अदरक का लड्डू (Winter special laddu)

0

 

आवश्यक सामग्री:

हल्दी– 600 ग्रा

अदरक– 500 ग्रा

गुड़– 5 भेली (600 ग्रा)

मखाना– 1 कप

काजू– ½ कप

किशमिश– 1/2कप

घी– ½ कप

सरसों तेल– 1 कप

छोहाडा़– 1/2कप

दालचीनी– 2 इंच

अजवाइन– 1 चम्मच

मंगरैल– 1 चम्मच

मेथी– 1/4कप

जायफल–  1चम्मच घिसकर

अखरोट– 7 पी

बादाम– 1/4कप

बनाने की विधि:

अदरक और हल्दी कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करके जो हल्दी और अदरक बच जाए उसे मिक्सी में पीसकर मिला लें।

साबूत मेथी ले उसे अचछे से चुन लें। हल्के आंच पर अच्छे से भुन कर उसका पाउडर बनाकर रख लें। आप मेथी का पाउडर भी ले सकते हैं।

मखाना हल्के आंच पर भून कर दरदरा कूट लें।

छोहाडा से बिज निकाल कर उसे भी कुट कर रख लें। काजू, बादाम, अखरोट सब मिक्सी जार में डालकर दरदरा कूट लें।

 

 

दालचीनी खलर में डालकर महीन कूट लें।

जायफल कद्दूकस कर रख लें।

अब मोटे तले की कड़ाही ले, कड़ाही गैस पर रखें, गैस चालू करें। कड़ाही गर्म होने दे, कड़ाही में सरसों तेल डालें, तेल गर्म होने दे, अब गर्म तेल में घी डालें,घी पिघलने दें। आंच धीमी कर दें।

अदरक और हल्दी कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर ही भुनें। धीमी आंच पर धीरे धीरे भुनने में इसे लगभग 35 मिनट लग जाते हैं।

भुन कर दूसरे बर्तन में निकाल कर रख दें। घीस कर रखा हुआ जायफल इसमें डाल दें।

अब गैस पर कड़ाही रखें। गैस चालू करें, अब कड़ाही में गुड़ डालकर, मध्यम आंच पर पिघलने दे।

गुड़ जब पिघल जाए उसे 2 मिनट उबालें अब उसमें  मखाना डाल कर अच्छे से मिला दें।

अब इसमें अदरक हल्दी भी डालें, अदरक हल्दी डालने के बाद  इसमें सारे सूखे फल डाल कर अच्छे से मिला दे गैस बंद कर दे सारे सामग्री के मिश्रण को अच्छे से चलाकर इकट्ठा कर ले।

इकट्ठा कर लेने से जल्द ठंडा नहीं होगा ठंडा हो जाने के बाद लड्डू  गोल गोल नहीं बनेगा।

आप जितने बड़े आकार के,जितने बड़े छोटे लड्डू बनाना चाहते हैं उस हिसाब से मिश्रण को ले और बनाएं। मिश्रण को  अपने हाथ में ले, घुमा घुमा कर लड्डू बनाएं।

 यह लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत लाभकारी भी है। ठंड के दिनों में इसे खाने से जोड़ों के दर्द में बहुत लाभकारी होता है।

सर्दी के मौसम में  लड्डू आपको ठंड से भी बचाएगा। हल्दी और अदरक आपको ठंड से और दर्द से बचाने में आपकी मदद करता है।

पापड़ी चाट

0

 

आवश्यक सामग्री:

पापङी– 5 पी

उबाल चना– 4 चम्मच

खीरा–  1 पी

उबला हुआ आलू– 1 पी बड़ा

प्याज– 1 पी बड़ा

टमाटर– 1 पी

भूजिया– 6 चम्मच

हरी मिर्च– 3 पी

धनिया पत्ती– 2 चम्मच महीन कटा हुआ

दही– 5 चम्मच

इमली की मीठी चटनी–  4 चम्मच

चाट मसाला– 2 चम्मच (स्वादानुसार)

काला नमक (स्वादानुसार)

हरी चटनी

ये सामग्री दो प्लेट चाट बनाने के लिए है।

बनाने की विधि:

पापङी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक मुट्ठी चना धो कर पानी में डालकर आठ से दस घंटे के लिए फूलने के लिए डाल दें। चना फूलने के बाद दो बार अच्छे से धो लें। धोने के बाद कुकर में डालें, एक ग्लास पानी डालें, ढक्कन बंद करे। कुकर गैस पर रखें, गैस चालू करें, मध्यम आंच पर दो सीटी लगने दें, गैस बंद करे, कुकर ठंडा होने दे तब खोलें। एक छन्नी में उबालें हुए चने को छान लें और ढककर रखें।

आलू  धो कर उबाल लें। आलू धो कर कुकर में डालें, कुकर में एक ग्लास पानी डालें, कुकर का ढक्कन बन्द करें, कुकर गैस पर रखें, गैस चालू करें , मध्यम आंच पर  2  सीटी लगने दें, गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा होने दें,तब खोलकर आलू निकाल लें। आलू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर ढक कर रख दें।

प्याज, टमाटर, खीरा, हरी धनिया, हरी मिर्च सभी को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें।

धनिया पत्ती को महीन महीन काट कर रख लें। हरी मिर्च को भी बारीक बारीक काट लें। टमाटर काट कर उसका बीज निकाल कर उसे भी महीन महीन काट लें।

प्याज, खीरा को भी छिल कर  छोटे  छोटे टुकड़े में काट लें।

चाट बनाने के पहले पापड़ी को तोड़ कर छोटा-छोटा टुकड़ा कर लें।

  • एक प्लेट मे पापङी  का छोटा छोटा टुकडा डालकर उसके उपर चना, और कटी हुई सारी सब्जी अच्छे से फैला कर ङाले, उसके उपर दही, इमली कि चटनी डालें उसके ऊपर भूजिया और चाट मसाला ङाले, दही को अच्छी तरह से मिला कर ङाले  उसके उपर धनिया पत्ती ङाले। उसके बाद खाए और मेहमानों को भी खिलाए।
  • आपको जरूरत लगे तो नमक डालें वरना न डालें।

कच्चा केला का चोखा

0

 

आवश्यक सामग्री :

कच्चा केला– 2 पी  

हरी मिर्च– 2 पी

 नमक स्वादानुसार

सरसों तेल– 5 बूंद

हिंग  1चुटकी

बनाने की विधि:

केला धो कर सुखा लें या कपड़े से पोंछ लें। अब चाकू की मदद से केला के बीच में चीरा लगाकर, उसमें हिंग डाल दें।

एक पैन में एक ग्लास पानी डालें, पैन गैस पर रखें, गैस चालू करें, पानी गर्म होने दें। पैन में छोटी प्लेट या जाली डाल दें जिससे केला पुरी तरह से पानी में ना चला जाए।

गर्म पानी में केला डालकर ढक दें। धीमी आंच पर 20 से  25 उबाल लें। अब केला पैन से निकाल कर दूसरे प्लेट में रखें।

ठंडा होने दें, छिलका उतारकर हाथ से या चम्मच से मैश लें, उसमें हरी मिर्च महीन काट कर डालें, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब चोखा खुद खाएं और दूसरे को भी खिलाएं।

ये चोखा जो आलू नहीं खाते हैं वो भी खा सकते हैं। चीनी के मरीज हैं वो भी खा सकते हैं।

पेट में गैस की समस्या होने पर भी बना कर आप इसे खा सकते हैं।

केला पानी में डालते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कटा हुआ भाग जिसमें हिंग भरा है पानी में ना जाए, कटा भाग पानी से ऊपर की ओर हो।

लौकी की खीर

0

 

आवश्यक सामग्री:

दूध‐ 1 लीटर

 घी‐ 1 चम्मच 

चीनी‐  1/4 कप

 इलायची‐  2 पीस

 काजू‐ 10 पीस

 पिस्ता‐ 5 पी

बादाम‐ 6 पी

 किशमिश‐ 2 चम्मच 

केसर‐ 1 चुटकी

लौकी‐ 900 ग्रामक

बनाने की विधि:

लौकी धोकर छील लें और उसका छिलका निकाल कर हटा दें।

लौकी के हरे भाग को चिप्स काटने की मशीन से घिस ले।  घीसते समय यह ध्यान रखें कि लौकी के सख्त हिस्से को घिसना है, लौकी के अंदर का मुलायम सफेद हिस्से को नहीं घिसना है।

घिसे  हुए लौकी को एक कटोरे में पानी डालकर धो लें।

गैस पर एक पतीला रखें, एक गिलास पानी डालें। गैस चालू करें, पानी उबलने दें, घिसे हुए लौकी को पानी से निचोड़कर, उबलते हुए पानी में डाल दे।

2 मिनट  उबालें अब छन्नी पर पतला सुती कपड़ा लगा कर उबले हुए लौकी को छान लें और कपड़े को चारों ओर से अच्छे से पकड़ कर निचोड़ लें।

एक भगोना में छान कर दूध ले लें, दूध गैस पर रखें, गैस चालू करें। मध्यम आंच पर दूध उबालें, जब दूध में उबाल आ जाए, गैस धीमी कर दें।

15 से 20  मिनट धीमी आंच पर दूध उबालें।  उबलने से दूध गाढ़ा हो जाएगा और खीर का स्वाद 2 गुना बढ़ जाएगा। जब तक दूध उबल रहा है, दूसरे पैन में लौकी भून लेते हैं। गैस पर पैन रखे, गैस चालू करें,पैन गर्म होने दे, पैन में घी डाले, घी पिघलने दे। निचोड़कर  रखा हुआ लौकी पैन में डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट  तक भुने।

भुना हुआ लौकी को उबलते हुए दूध में डालें और धीमी आंच पर इसे 5 मिनट उबालें।

काजू दरदरा कुट कर इसमें डाल दें और कद्दू के साथ  उबलने  दे। 2 मिनट उबलने के बाद इसमें चीनी डाल दे सूखे हुए फल डाल दे, दो मिनट और पकाएं।

गैस बन्द कर दें ।ढक कर 10मिनट छोड़ दें। अब खीर एक बाउल में निकाल लें। हमने कटे हुए सूखे फल से सजाया है, आप चाहे तो चॉप किए हुए फल से सजए या यूंही खाने के लिए परोस सकते हैं।

यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है । इसे किसी तरह के व्रत उपवास में भी बनाकर खाया जा सकता है

पापड़ी / Papdi

0

 

आवश्यक सामग्री:

मैदा‐  200 ग्रा

सूजी‐  40  ग्रा

रिफाइंड‐  4  बङा चम्मच मोइन के लिए

अजवायन‐  2  चुटकी 

कलौंजी‐  2 चुटकी 

नमक‐    स्वादानुसार

रिफाइन तलने के लिए

बनाने की विधि:

एक वाउल मे मैदा, सूजी, रिफाइन, अजवायन, कलौंजी और नमक सभी को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। मिलाने के बाद थोडा़- थोड़ा पानी डालकर मिलाएं और पुरी के जैसा डो तैयार कर लें। ढक कर दस मिनट छोड़ दें।

अब डो से छोटी-छोटी लोई तोड़ लें  और पूरी के जैसा  छोटा छोटा या उससे बड़े आकार का बेल ले।

बेलने के बाद इसमें चाकू से चार पांच जगहों पर छोटे छोटे काट दें, जिससे तलने पर पापड़ी फूले नही।

सारे इसी तरह बेल कर रख लें।

अब तलने के लिए गैस पर एक पैन रखें, पैन में रिफाइन डालें। गैस चालु कर दें और मध्यम आंच पर रिफाइन गर्म होने दें। अब डो से एक छोटा सा टुकड़ा लेकर रिफाइन में डालें, टुकड़ा ऊपर आ जाए तो समझें रिफाइन गर्म हो गया है।

सभी बेले हुए पापड़ी को मध्यम आंच पर तल ले। 

 

जब  पापङी तल कर तैयार हो जाए और ठंडा हो जाए तो उसे किसी एयर टाईट ङब्बे मे भर कर खा रख दे।

आप इसे अचार या लौनजी के साथ शाम के चाय के  साथ खायें। आप इसका पापड़ी चाट भी बना सकते हैं।

बेसन सेव / Besan ke Sev / Sev

0

 

आवश्यक  सामग्री:

बेसन: 100 ग्रा

रिफाइन:  2 चम्मच बड़ा मोइन के लिए

नमक: स्वादानुसार

हल्दी: 2 चुटकी

रिफाइन आॉयल तलने के लिए

बनाने की विधि:

एक बाउल में बेसन लें। बेसन जितना है उससे थोड़ा बड़ा बाउल लेना है क्योंकि बाउल में बेसन को अच्छे से फेंटना है।

बेसन में हल्दी, नमक और रिफाइंड डालकर अच्छे से मिला लें।

अब उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करना है। उस घोल को कम से कम 5 से 7 मिनट तक अच्छे से फेटना है।

फेटने के बाद उसे ढक कर 10 से 15 मिनट फूलने के लिए रख दें। सेव का बेसन (घोल) गाढ़ा ही बनेगा।

इतना गाढ़ा न बनाएं की मशीन या झारा से निकले ही नहीं। घोल बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

सेव बनाने वाली मशीन में रिफाइन ऑयल ब्रश की सहायता से उसके अंदर उसके जाली में हर जगह अच्छे से लगा दें।

गैस पर एक कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही में तेल डालें, तेल गर्म होने दे। पहले तेल तेज आंच पर गर्म होने दे, तेल गर्म करके आंच मध्यम कर दें। थोड़ा सा बेसन ले कर तेल में डालकर देखें की तेल गर्म है या नहीं, तेल में बेसन गिरते ही ऊपर उठने लगे तो तेल गर्म है। अब हाथ में पानी लगाकर बेसन उठाएं और मशीन में डालें और हल्के हाथों से दबाते हुए कड़ाही में सेव तेल में ही गिराए दो मिनट के बाद उसे पलट दे ,पलट कर 2 मिनट और तलें उसके बाद उसे निकाल लें।

टिशू पेपर लगा कर रखे प्लेट में रखें।

सेव तलने के लिए तेल मध्यम से तेज आंच पर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए आंच मध्यम कर दें। सेव धीमी आंच पर कभी ना तलें ।

इसे आप  बुंदी में मिलाकर खाएं, चार्ट में डाले, चाय के साथ खाएं और कोई आ गया तो उसे भी चाय के साथ दें।

 इसे बनाकर तोड़कर आप एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दें और निकाल निकाल कर खांए और आने वाले को भी खिलाएं।

हरी मिर्च का भरवां / Hari Mirch Ka Bharwa

0

 

आवश्यक सामग्री:

हरी मिर्च: 270 ग्रा बड़े आकार वाली

बेसन: 4 चम्मच बड़ा

लाल मिर्च पाउडर: 1/2चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1/2चम्मच

कसूरी मेथी:  1/2चम्मच

अमचूर पाउडर:  1चम्मच छोटी

हल्दी:  1 चम्मच

नमक: स्वादानुसार

जीरा पाउडर: 1चम्मच

धनिया पाउडर: 1 चम्मच

मेथी  पाउडर: 1/2चम्मच भुना हुआ

सरसों तेल:  ½  कप

सौंफ भुना:  1चम्मच (दरदरा  कुटा हुआ)

हिंग: 3  चुटकी

जीरा: 2 चुटकी

बनाने की विधि:

मिर्च धो कर कपड़े से पोंछ लें या पंखा के नीचे दस मिनट रख कर सुखा लें। मिर्च के बीच चीरा लगाकर चाकू या छोटे चम्मच की मदद से मिर्च के अन्दर से बीज निकाल दें, सारे मिर्च का बीज निकाल कर रख लें।

गैस पर एक पैन रखें, गैस चालू करें, मध्यम आंच पर पैन गर्म होने दें। पैन में तेल डालें, तेल गर्म होने दे।

तेल में खड़ा जीरा डालें, जीरा चटकने दें, उसमें बेसन डालें। आंच धीमी कर दें। धीमी आंच पर बेसन कम से कम एक मिनट भुनने के बाद उसमें हल्दी, कसूरी मेथी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग डालकर धीमी आंच पर दो मिनट के लगभग भुने।

अब इसमें मेथी पाउडर, सौंफ कुटा हुआ, मिर्च पाउडर,काशमीरी लाल मिर्च डालकर एक दो बार मिला लें और गैस बंद कर दें । अब इसमें अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

अच्छे से मिलाकर मसाला मसाला दूसरे प्लेट में निकाल कर रख लें। ठंडा होने दें।

जिस मिर्च से हमने बीज निकाल कर रखा है उसमें छोटे चम्मच की मदद से एक एक कर सारे मिर्च को भर कर रख लें।

गैस पर एक पैन रखें, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दें, पैन में 2 चम्मच तेल डालें, तेल गर्म होने दें।

एक एक कर सारे मिर्च को पैन में डाल दे। 

गैस धीमी कर दें। बीच बीच में मिर्च को पलटते रहे, जिससे एक तरफ वो जले नहीं।

इस तरह बेसन वाली भरवां मिर्च तैयार हो गया। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसे आप पुड़ी, परांठा, रोटी और चावल के साथ खाएं।

आप सफर पर जा रहे हैं तो इसे बना कर साथ ले जा सकते हैं खाने के लिए।

इमली की खट्टी मिट्ठी चटनी / Imli Chutni / Imli Sour Sweet Chutni

0

 

आवश्यक सामग्री:

इमली-  45 ग्रा बीज निकाला हुआ

गुड़- 30 ग्रा

लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच

जीरा पाउडर- ½ चम्मच  (भुना हुआ)

अदरक-  1 इंच

काला नमक- 1 चम्मच

बनाने की विधि:

सबसे पहले गर्म पानी से इमली को धो ले। धोने के बाद गर्म पानी में भिगोकर फूलने के लिए 20 से 25 मिनट ढककर रख दें।

फूलने के बाद इमली को मिक्सी के छोटे जार में डालकर पिस लें। इमली के साथ अदरक भी डालकर पिस लें।

अगर आपके पास सोंठ का पाउडर है तो अदरक न डालें सोंठ पाउडर ही 1/2चम्मच डालें और अगर सोंठ पाउडर नही है तो अदरक डालें।

पिस कर रखें हुए इमली को छन्नी में डालकर छान लें। जिससे गुद्दा और छिलका अलग अलग हो जाएगा।

गैस चालू करें, गैस पर एक पैन रखें, इमली का गुद्दा पैन में डालें,एक कप पानी डालें।

 

मध्यम आंच पर इसमें उबाल आने दें, जब इमली उबलने लगे इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं जिससे धीरे धीरे गुड़ पिघलने लगे। इसे बीच बीच में चलाते रहे जिससे तले में लग कर जले नहीं। 

जब गुड़ पिघल कर उबलने लगे उसमें मिर्च पाउडर, नमक और जीरा पाउडर डालकर 2 मिनट उबालें और गैस बंद कर दें।

ठंडा होने पर कांच के बॉटल में भरकर रखें। इसे चाट में डालकर चाट बनाए, पकौड़े के साथ खाएं।