आवश्यक सामग्री:

आम 250 ग्रा
मैदा 250 ग्रा
चीनी 100 ग्रा
पाउडर दूध 80ग्रा (4 बडा़ चम्मच )
बेकिंग पाउडर ½ चम्मच
बेकिंग सोडा ¼ चम्मच
रिफाइन 3 बड़ा चम्मच
वेनिगर 2 बड़ा चम्मच
आम के मौसम में मैंगो केक तो बनाना हीं चाहिए। आम का स्वाद तो सबको पसंद आता है।
बनाने की विधि:
आम को धो लें, छिल कर,गुद्दा निकाल लें ।
गुद्दे को छलनी में लेकर मैश करते हुए रेशा निकाल दें।

अब बाउल में चीनी, रिफाइन, मैंगो पल्प लेकर विशकर से लगभग 10 मिनट फेंटे।

अब छलनी में मैदा , पाउडर दूध, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर छान लें और, मिश्रण को पेस्ट में अच्छी तरह मिला दें। ज्यादा फेंटे नहीं।

वेनीगर डालकर हल्के हाथों से मिला लें।
एकं मोटी तलें की कड़ाही गैस पर रख कर मध्यम आंच पर गर्म करें भगोना से ढक कर। कड़ाही में एक स्टैंड डालें जिससे केक जले नहीं।

अब बेक करने के लिए केक टीन तैयार करें।
केक टीन में चारों ओर से रिफाइन लगा कर मैदा से डसटींग कर दें।

केक टीन में बैटर डालकर दो बार टैप कर दें और पहले से गर्म कड़ाही में डालकर ढक दें और कम से कम 45 से 50 मिनट तक न्यूतम आंच पर बेक होने दें।

समय सामग्री के ऊपर निर्भर करता है।
केक पका या नहीं देखने के लिए उसमें चाकू डालकर देखें। अगर चाकू साफ़ निकले तो केक बेक हो गया, चाकू में पेस्ट लग जाए तो केक कच्चा है।
पांच मिनट और पकाएं। ठंडा होने के बाद केक से बाहर निकाले।

गरमागरम चाय के साथ मैंगो केक का स्वाद ले।