Home Blog Page 9

दही बडा़ / Dahi Bada

0

दही बडा़ / Dahi Bada आवश्यक  सामग्री 

  • दाल उरद का 250 ग्रा
  • अदरक ½ इंच
  • हल्दी ½ चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर1/6चम्मच
  • लाल मिर्च 2  पी
  • हरी मिर्च  2 पी
  • हींग 2 चुटकी
  • काला नमक 1/2चम्मच
  • जीरा +लाल मिर्च पाउडर 3चम्मच(भुना हुआ)
  • दही 200 ग्रा

बनाने की विधि

उड़द के दाल को अच्छे से रगड़ कर धो लें।

अब चार से पांच घंटा पानी डालकर फुलने छोड़ दें। फुलने के बाद उसे पानी से छान कर निकाल लें । अदरक छिल कर छोटे-छोटे पिस में काट लें ।

अब मिक्सी के जार में दाल, अदरक, दोनों मिर्च डालकर पिसे, पिस्ते समय पानी कम डालें, चम्मच से पानी दें वैटर गाढ़ा (सख्त ) होना चाहिए। अब उसे चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं,जिससे मुलायम हो जाए।

अब इसमें नमक, हल्दी,हिंग, जीरा पाउडर सब डालकर मिला दें। मिला कर पांच मिनट ढक कर छोड़ दें।

चूल्हा पर पैन चढ़ा कर गैस चालु कर दें, पैन में तेल डाल दें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें।

जब तक तेल गर्म होगा तब तक बड़ा डुबोने के लिए पानी तैयार कर लेते हैं।

नॉर्मल पानी में काला नमक,भुना हुआ जीरा,भुना हुआ लाल मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से मिला लें। (अपने स्वाद के अनुसार नमक और मिर्च डालें ।)

पानी इतना डालें की बड़ा उसमें डूब जाए।

जैसा चित्र में दिखाया गया है दोनों हथेलियों से बनाएं या प्लास्टिक पर बनाए, बनाते जाए और एक एक कर तेल में डालते जाएं, पांच मिनट बाद उसे पलट दें और मध्यम आंच पर बड़े को तलें।

पैन से निकाल कर बड़े को उस पानी में डालें जो बड़ा डालने के लिए तैयार कर के रखा है। सारे बड़े इसी तरह तल कर पानी में डाल दें। पन्द्रह मिनट ढक कर पानी में छोड़ दें।

बड़ा बनाने के लिए दही ताज़ी होनी चाहिए ।

अब बड़ा डालने के लिए दही तैयार करना है। दही में पानी नहीं डालना है। दही को एक बड़े बाउल में डालकर स्वादनुसार काला नमक ,भुना जीरा पाउडर,भुना लाल मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से अच्छे से मिला दें, एक एक बड़ा पानी से निकाल कर दही में डाल दें।ढक कर तीस मिनट छोड़ दें।सारा बड़ा दही में डुबा हुआ होना चाहिए।

अब परोसें खाने के लिए।

ये तरीका पारंपरिक तरीका है बड़ा बनाने का।

गुपचुप / Gupchup / Phoochka

0

बनाने के लिए सामग्री 

  • गेहूं का आटा-  1कप
  • सूजी-   1कप
  • तलने के लिए तेल

बनाने कि विधी

एक वॉल में एक कप आटा एक कप सूजी लें।

दोनो को मिला ले थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छे से मिला कर पुड़ी के जैसा डो तैयार कर ले ढक कर दस मिनट के लिए रख दें।

दस मिनट बाद फिर से मसल लें।

अब इससे छोटी छोटी लोई बनाकर उसे छोटे छोटे आकार में बेले।

जैसा फोटो में है गुपचुप को बेल खुला न रखें,सुती कपड़ा भिंगा कर निचोड़कर उससे ढक कर रखें।

गुपचुप तलने के लिए तेल पुरा गरम हो।

गुपचुप तेल में डालकर दबा दबा कर छाने ताकि दोनों तरफ एक जैसा फ्राय हो।

एक तरफ गोल्डन होने पर पलट कर फ्राय करें, तेल गरम नहीं होने से गुपचुप पुड़ी के जैसा हो जाएगा।

 गुपचुप का चोखा

आवश्यक सामग्री:

           उबला आलू 5 पी

           उबला चना  1/4कप

        लाल मिर्च,   जीरा (भुना) पाउडर 1चम्मच बड़ा

        प्याज 1 पी छोटा

         हरी मिर्च 3 पी

         नमक स्वादानुसार

         धनिया पत्ती 2चम्मच महीन कटा हुआ

बनाने की विधि:

आलू को अच्छे से छील लें । मैशर की सहायता से मैश कर लें।

 

अब मैश किए हुए आलू में प्याज महीन काट कर, हरी मिर्च महीन काट कर,उबला हुआ चना, जीरा, मिर्च का पाउडर, नमक स्वादानुसार, धनिया पत्ती महीन काट कर डालें और उसे अच्छे से मिला दे।

अब गुपचुप का आलू तैयार है गुपचुप में डालकर खाएं।

गुपचुप का तीखा पानी

आवश्यक सामग्री

              इमली 50 ग्रा

               जीरा +लाल मिर्च (भुना ) पाउडर 2 चम्मच

                काला नमक स्वादानुसार

                सादा नमक स्वादानुसार

                पुदीना 2 चम्मच महीन कटा हुआ

बनाने की विधि

        सबसे पहले  इमली को गर्म पानी से धोए, गर्म पानी से धोने के बाद उसे रगड़ कर ठंडा पानी से अच्छे से धो लें।

इमली को धो कर गर्म पानी में फूलन के लिए 20 से 25 मिनट डाल कर ढककर रख दें । (अगर आपको जल्दी बनाना है तो इमली को पानी में डालकर उबाल दें, दो मिनट ।)

अब इमली को चम्मच से या हाथ से मसल कर उसमें दो ग्लास पानी डालकर चम्मच से मिला लें। किसी बर्तन में इमली पानी को छान लें।

अब उसमें जीरा, मिर्च का पाउडर, काला नमक,सादा नमक अपने स्वाद के अनुसार डालकर मिला लें और ऊपर से महीन कटा पुदीना डाल दें। गुपचुप का पानी तैयार हो गया।इसे गुपचुप में डालकर खाएं ।

तीखा और खट्टा आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं ।

 

पालक पनीर / Palak Paneer

0

बनाने की सामग्री

  • पालक साग 1कि
  • पनीर 400 ग्रा
  • प्याज 2पी बड़ा
  • नमक 1चम्मच  (स्वादनुसार)
  • हल्दी 1/2चम्मच
  • लाल मिर्च 1चम्मच
  • जीरा पाउडर 1चम्मच
  • धनिया पाउडर 1चम्मच
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट 3/2चम्मच
  • काली मिर्च 10 दाना
  • तेजपत्ता 4 पी
  • बटर 2चम्मच
  • सरसों तेल 2चम्मच बड़ा

बनाने कि विधी

पालक को चुन कर अच्छे से धो लें ,काट कर पालक को 2 मिनट उबाल लें।

फिर उसे ठंडा पानी से धो दें, इससे पालक का रंग हरा रहेगा।



 ठंडा होने पर मिक्सी  के जार में डालकर पीस लें।

पनीर को 1/2इंच के टुकड़े में काट लें।

पैन में बटर डालकर उसे गरम करें, उसमें पनीर डालकर हल्का फ्राय करके रख लें।

प्याज पतला पतला काट लें गैस पर पैन रख कर गरम करें, उसमें तेल डालें

तेल गरम करके उसमें कटा हुआ प्याज डालें ।

सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राय करें।

अब उसमें नमक, लहसुन मिर्च का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर ½ कप पानी डाल मध्यम आंच पर पकाएं।

 जब मसाला से तेल निकालने लगें उसमें तेजपत्ता डालें,काली मिर्च कुट कर डाल दें।

 अच्छे से मिला कर उसमें पीसा हुआ पालक डालकर मिला लें।

अब पनीर डालकर 2 मिनट उबालें।

  गैस बंद कर दें।

एक चम्मच बटर डालकर गरमागरम परोसें।

इसे आप रोटी पराठा पुडी़,नान, के साथ परोसें।

साबूदाने का खीर / Sabudana Kheer

0

आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना 100 ग्रा
  • घी 2चम्मच
  • चीनी 4चम्मच बडा़
  • किशमिश 25ग्रा
  • काजू 10 पी
  • बदाम 5 पी
  • मखाना 25 ग्रा
  • केसर 10 धागा
  • दुध 3/2 ली

बनाने की विधि

साबूदाने को धो लें ,धो कर छान लें।

दुध को अच्छे से उबाल  कर रख लें।

अब गैस पर पैन रख कर गर्म करें,उसमें घी डालें,घी 

गर्म होने पर उसमें  मेवें  डाल कर भून लें और निकाल  लें । उसी कडा़ही  में एक चम्मच धी डाल कर साबूदाना

डाल कर मघ्यम ताव पर  तब तक भुने की उसका पानी सुख जाए ।

जो दुध उबाल कर रखें हैं उसे साबूदाने वाली कड़ाही में डाल दें , दुध में उबाल आने तक गैस तेज़ रखें  ।

जब साबूदाना उबलने लगे गैस कम कर दें ।बीच 

बीच में चलाते हुए कम से कम 15 मिनट पकाएं।

5 मिनट के बाद मेवा डाल दें।चीनी डाल कर  दो

मिनट उबलने दें ,उसके बाद गैस बन्द कर दें।

इसे आप व्रत त्योहार में खा सकते ,यह बहुत अच्छा फलहार है ।

नहीं चलाने से साबूदाना तलें में चिपक जाएगा।

धुस्का ( झारखंडी स्नैक्स ) / Dhooska / Dhuska

0

आवश्यक सामग्री:

  • अरवा चावल 250 ग्रा
  • चना दाल 75 ग्रा
  • उरद दाल 100 ग्रा
  • हल्दी ½  चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा 1 चम्मच
  • लहसुन 12 कली
  • हरी मिर्च 4 पी
  • काली मिर्च 10 पी
  • तेल तलने के लिए

बनाने की विधि

चावल दाल धो कर पांच घंटे के लिए भिगो दें।

अब पानी से निकाल कर मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। चावल पीसते समय मिर्च, लहसुन, जीरा, काली मिर्च चावल में डाल कर ही पीस लें।बैटर एक बाउल में पलट लें। अब उसमें नमक, हल्दी, दो चुटकी जीरा डालकर अच्छे से मिला लें।

अब तलने के लिए पैन गैस पर चढ़ाए, उसमें तेल डालें।

तेल मध्यम आंच पर गर्म करें और कलछी से बैटर डालें। ( जैसा दीखाया गया है )

जब फूल जाए उसे पलट दें। पलट करदोनों ओर फ्राय कर लें।

अब बाहर निकाल लें

इसे आलू दम, और चटनी के साथ परोसें।

ढोकला / Dhokla

0

 

आवश्यक सामग्री:

 

                   बेसन 200 ग्रा

                   तेल 3 चम्मच बड़ा

                   कड़ी पत्ता 2 चम्मच

                   हरा धनिया 1चम्मच

                   चीनी 1 चम्मच

                    नमक स्वादानुसार

                    हल्दी 1 चुटकी

                    अदरक 1/2इंच

                    हरी मिर्च 5 पी

                   इनो 1 चम्मच

                   काला सरसों 1चम्मच बड़ा

बनाने की विधि:

हरी मिर्च महीन काट लें, अदरक छिलकर महीन कुट लें ।

ढोकला के लिए बेसन एक बाउल में लें, उसमें नमक, हल्दी, 2 पीस हरी मिर्च , अदरक, और  तेल डालकर थोड़ा थोड़ा पानी  डालकर  अच्छे से मिला  लें।

बैटर बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होनी चाहिए। बैटर मिलाकर 10 मिनट ढककर रख दें।

अब ढोकला बनाने वाले बर्तन को ग्रिस कर लें। गैस पर पैन चढ़ा कर उसमें 2 गलास पानी डाल दें।

गैस मध्यम रखें पानी धीरे-धीरे गर्म होने दें।

10 मिनट  उपरांत अब बैटर में इनो डालकर मिला लें।

ग्रिस किए हुए बर्तन में बैटर पलट लें ।

पैन में गर्म हो रहे पानी में स्टैंड या कटोरी रख कर उसके ऊपर ढोकला बनाने वाले बर्तन को रख देंऔर ढक दें ।

गैस तेज़ कर कम से कम बीस मिनट पकाएं।

                   तड़का लगाने के लिए:

एक पैन गैस पर रखें, उसे गर्म होने दें अब उसमें 2 चम्मच तेल डालें।

तेल गर्म हो जाए सरसों डालें जब सरसों फुटने लगे हरी मिर्च, कड़ी पत्ता डालें। मिर्च फ्राय हो जाए उसमें एक कप पानी डालें एक चम्मच चीनी,1/2चम्मच नमक डालें और उबालें।

अब चम्मच से ढोकला पर  तड़का वाला पानी डालें  और दस मिनट छोड़ दें, इससे स्वाद बढ़ता है ।हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।

 

हरी मिर्च का अचार / Green Chilli Pickle / Hari Mirch Ka Achar

0

 

आवश्यक सामग्री

                   हरी मिर्च 200 ग्रा

                  ‌‌  नींबू 4 पी

                    काला सरसों 100 ग्रा

                    सौंफ  25 ग्रा

                     नमक 3चम्मच बड़ा

                     वेनीगर 2 चम्मच बड़ा

बनाने की विधि:

           हरी मिर्च को धो कर कपड़े से पोंछ लें, दस मिनट धूप लगा लें। सौंफ हल्का भुन कर दर दरा कुट लें, सरसों भी दर दरा कुट लें।

मिर्च को बीच से काट कर कांच के जार में डाल दें।

 

अब उसमें नमक, सरसों, सौंफ, वेनिगर और नींबू निचोड़ कर डाल दें।

अच्छे से मिला कर दो दिन धूप लगा दें।

अब इसे खाएं रोटी, चावल के साथ।

 

गाजर का हलवा / Gajar ka halwa

0

 

आवश्यक सामग्री: 

              गाजर 1 कि

             घी 200 ग्रा

             चीनी 200 ग्रा

             काजू 20 पीस

             किशमिश 50 ग्रा

              खोवा 200 ग्रा

               दूध  1  ली

               इलायची 4 पी

बनाने की विधि:

 गाजर को दो घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें । जिससे उसमें लगा मिट्टी फूल कर निकल जाएगा।

गाजर को हल्का छिल लें, दोनों तरफ काट कर कद्दूकस कर लें।

कद्दूकस किया हुआ गाजर दूध में डालकर उबाल लें।

उबले हुए गाजर को मध्यम आंच पर घी में डालकर भुन लें।

भुनते भुनते जब गाजर सुख जाए, उसमें चीनी, खोवा डालकर अच्छे से मिलाएं अब उसमें मेवा डालकर पांच मिनट मिलाते हुए सुखाएं।

शाम को गरमागरम हलूआ परोसें।

 

 

चना दाल मुंगफली की चटनी / Peanut Chutney

0

 

आवश्यक सामग्री:

               चना दाल 125 ग्रा

                मुंगफली  75 ग्रा

                 लाल मिर्च 4 पी

                 अदरक1/2इंच

                 नमक स्वादानुसार

                 काली सरसों ¼ चम्मच

                  रिफाइन आॉयल 4चम्मच

                  कड़ी पत्ता 10 पी

 बनाने की विधि:

गैस पर पैन रख कर गर्म करें।

 पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें उसमें बदाम डालें।

बदाम डालकर दो मिनट भुन लें अब उसमें लाल मिर्च, दाल डालें।

आंच न्यूनतम कर पांच मिनट भुनें । गैस बन्द कर दें, किसी दूसरे बर्तन में पलट कर ठंडा करें।

अब  अदरक छिल कर उसमें डाल दें । ठंडा हो जाने पर मिक्सी के जार में पलट कर, नमक डालें।

थोड़ा थोड़ा पानी डालकर महीन पीस लें। चटनी बहुत गहरा या बहुत पतला नहीं होनी चाहिए।

 चटनी में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें उसमें सरसों डालें,सरसों चटकने के बाद मिर्च डालें, कड़ी पत्ता डाल कर गैस बन्द कर दें। 

चला कर चटनी के ऊपर डाल दें। चम्मच से मिला कर परोसें।

इस चटनी को आप इडली,डोसा चावल के साथ खा सकते हैं।

बस करील का छिलका(झारखंडी छिलका) / Rice Chilka / Plain Dosa

0

 

आवश्यक सामग्री: 

           चावल अरवा 300 ग्रा

           दाल उरद 150 ग्रा 

            बस करील 300 ग्रा

             नमक स्वादानुसार

             हल्दी 1/2चम्मच

              लहसुन 15 कली

               हरी मिर्च 6 पी

               तेल डालने के लिए

बनाने की विधि:

चावल और दाल को मिला कर धो लें। चार से पांच घंटा पानी में फूलने दें।

अब पानी से बाहर निकाल कर मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पीस लें।बैटर बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

बैटर एकं बड़े वाउल में रखें जिससे मिलाने में आसानी हो ।करिल को छिल कर कद्दूकस कर लें, पानी नीचोड़ कर बैटर में डालें। लहसुन, हरी मिर्च चॉप कर के डालें, नमक, हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

 

 

गैस पर तवा चढ़ाकर गर्म करें, चम्मच से पूरे तवा पर तेल लगाएं, कलछी से बैटर डालकर उसी से फैलाए,ऊपर से ढक दें। चार मिनट बाद ऊपर से तेल लगा कर पलट दें। छिलका मध्यम आंच पर बनाए।

दोनों ओर पलट कर सेंक लें।

नोट: एक छिलका बनाने में बारह से पन्द्रह मिनट लगता है।

मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।