आवश्यक सामग्री:

मसुर 150 ग्रा
प्याज 3 पी छोटा
लहसुन 10 पी
हरी मिर्च 3 पी
खड़ा धनिया1/5चम्मच
नमक स्वादानुसार
हल्दी 1/4चम्मच
गर्म मसाला1/4चम्मच
टमाटर 2 पी
लाल मिर्च पाउडर1/4चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च1/4चम्मच
तेल 2 चम्मच बड़ा
बनाने की विधि:
मसुर को अच्छे से धो कर कुकर में डालें।
दो ग्लास पानी डाल कर ढक्कण लगा दें, गैस पर रख कर गैस चालु कर दें।

मध्यम आंच पर चार सीटी लगने दे, गैस बन्द कर दें।
उबले हुए मसुर में तड़का लगाने के लिए:
प्याज चाॉप कर लें, टमाटर काट कर चार पीस कर लें, उसका बीज निकाल दें , मिर्च, लहसुन महीन काट लें उसे भी चाॉप कर लें।

गैस चालु कर पैन चढ़ा कर गर्म करें ,तेल डालें।
तेल गर्म होने पर धनिया डालें अब प्याज डालकर मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक फ्राई करें।

अब उसमें लहसुन मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, गर्म मसाला डालकर1/4कप पानी डालें और मध्यम आंच पर भूनें।

जब पैन तेल छोड़ने लगे उसमें नमक और टमाटर डालकर दो मिनट भुनें।

अब उबला हुआ मसुर डालकर दो मिनट उबालें और गैस बन्द कर दें।

गरमागरम परोसें रोटी, पराठा के साथ।