Home Blog Page 8

चावल ( मावा )का स्टीम मोदक

0

आवश्यक सामग्री

बनाने की विधि

  • चावल के आटे को छान कर रख लें ।

  • एक पैन में 1/2कप से थोड़ा ज्यादा पानी गैस पर रखें। गैस चालु कर दें, पानी में उबाल आ जाए एक चम्मच घी पानी में डाल दें ।
  • गैस बन्द कर दें , चावल के आटे को पानी में डाल दें, चला कर उसे ढक कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब तक आटा ठंडा हो रहा है, भरने के लिए चीनी मिला कर खोवा तैयार कर लें।

  • अब हाथ में घी लगाकर आटा को गूंथ कर मुलायम डो तैयार कर लें ।डो से एक छोटी लोई निकाल लें दोनों हथेलियों की सहायता से गोल कर लें, अब उसे फैलाए बीच में मावा भरने के लिए जगह बनाते हुए मावा डाल कर उसमें चार या पांच कली बना कर उसे ऊपर की ओर मिला दें।

  • जिस तरह चित्र में दिखाया गया है सारा मोदक भर कर तैयार कर ले एक भगोना में एक ग्लास पानी डाल कर गैस पर चढ़ा कर उबालें, जब पानी में उबाल आ जाए जालीदार ढक्कण उस पर रख कर सारा मोदक उसके ऊपर रख कर किसी दूसरे बर्तन से ढक दें।
  • तेज़ आंच पर कम से कम दस मिनट स्टीम होने दें।
  • गैस बन्द कर दें, मोदक की जाली पानी के ऊपर से हटा लें और ठंडा होने दें।

दल पिट्ठी

0

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा 150 ग्रा
  • अरहर का दाल 200 ग्रा
  • तेल 3 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी 1 चम्मच
  • जीरा ½ चम्मच
  • लाल मिर्च  4  पी
  • तेज़ पत्ता 4पी
  • लहसुन 12 कली
  • हिंग  2 चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच

बनाने की विधि

  • एक पैन में 3 गलास पानी डाल  कर गैस पर रख कर गर्म करें।
  • अरहर के दाल को अच्छे से धो कर गर्म हो रहे पानी में
  • डाल दें।इसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच हल्दी डाल दें । जब दाल उबलने लगे गैस कम कर दें।
  • एक बाउल में आटा निकाल लें,आटा से आधा पानी डालें ,धीरे धीरे पानी डालते हुए मिलाएं और मुलायम डो तैयार करें।

  • आटे से छोटी छोटी लोइ बना लें,पुडी़ की तरह छोटा छोटा बेल  कर,तीन तरफ से पकड़ कर दबा दें।
  • जैसा फोटो में है।
  • सारा पिट्ठा इसी तरह बना कर रख लें।
  • 15मिनट  (दाल आधा पक जाए ) बाद उसमें पिट्ठा डाल दें।पिट्ठा डालने के बाद भी 15मिनट उबलने दें।
  • गैस बन्द कर दें और दाल पिट्ठा  ढक कर कम से कम दस मिनट रखें ।
  • तड़का लगाने के लिए पैन गर्म करें,पैन में तेल डालें, हिं‍‌ग,  जीरा, चॉप किया हुआ लहसुन, तेजपत्ता,लाल मिर्च,लाल मिर्च पाउडर डालकर दो मिनट भुने और तड़का लगा कर मिला दें।

  • खाने के लिए गरमागरम दल पिट्ठी तैयार है।

उबला आलू की सब्जी

0

आवश्यक सामग्री

  • आलू उबला हुआ ½ कि
  • प्याज  3 पी बड़ा
  • तेल  8 चम्मच बड़ा
  • हल्दी। ½ चम्मच
  • तेजपत्ता  4 पी
  • लाल मिर्च  2 पी
  • नमक  स्वादानुसार
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट 2चम्मच छोटा
  • धनिया पाउडर  1 चम्मच छोटा
  • जीरा पाउडर  2 चम्मच छोटा
  • गर्म मसाला 2/4चम्मच
  • काली मिर्च ⅙ चम्मच
  • हिंग  2 चूटकी

बनाने की विधि

आलू को अच्छे से रगड़ कर धो लें, कुकर में आलू डाल एक ग्लास पानी डाल दें ढक्कन लगा कर गैस पर चढ़ा दें। कुकर में एक सीटी लगा कर गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा हो जाए खोल कर आलू निकाल लें।

आलू छीलकर, दो टुकड़े कर लें। अब गैस पर पैन रख कर गर्म करें। पैन गर्म हो जाने पर चार  बड़ा चम्मच तेल डालें,  तेल गर्म होने पर  उसमें प्याज डालें।प्याज पांच मिनट मध्यम आंच पर  फ्राय कर उसमें आलू डाल दें, पांच मिनट फ्राय कर लें । आलू को दूसरे बर्तन में पलट लें।

पैन में तेल डालें दो मिनट बाद एक चुटकी हींग,लहसुन ,मिर्च  ,अदरक का पेस्ट डालकर चलाएं अब इसमें हल्दी, जीरा ,काली मिर्च, धनिया, गर्म मसाला,का पाउडर नमकडालकर एक कप पानी डाल दें और मध्यम आंच पर धीरे धीरे चलाते हुए मसाला तैयार करें जब मसाला तेल छोड़ने लगे तेजपत्ता और आलू मसाला में डाल दें, दो मिनट भुन कर, तीन कप पानी डाल दें। अब गैस तेज़ कर दें, जब उबलने लगे गैस कम कर दें।

पांच मिनट के बाद गैस बन्द कर दें।दस मिनट ढककर छोड़ दें।

पुड़ी , पराठा , रोटी , धुस्का के साथ आप इसे खाएं।

बैंगन की चकती

0

आवश्यक सामग्री

  • बैंगन 300 ग्रा
  • तेल 4 चम्मच बड़ा
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी  1 चम्मच छोटा
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच बड़ा              

बनाने की विधि

बैंगन को अच्छे से धो लें, उसे गोल-गोल काट लें। गैस पर पैन चढ़ाएं गैस चालु कर पैन गर्म कर लें। पैन में तेल डालकर पैन को इस तरह घुमाएं तेल पैन में चारों तरफ फैल जाए।

जब -तक तेल गर्म होगा तब-तक एक बाउल में नमक, हल्दी, लहसुन-मिर्च का पेस्ट डालकर चार चम्मच पानी डालकर मिला लें। अब बैंगन का एक -एक टुकड़ा मसाला में डुबोकर पैन में डालें।

सारे टुकड़े को इसी तरह डुबोकर डाल दें। शुरू में पांच मिनट गैस को तेज रखें, जिससे मसाले का पानी सुख जाए,अब गैस को कम कर दें। मध्यम आंच पर पलट कर फ्राय कर लें।

आप इसे रोटी, चावल, पराठा, पुड़ी के साथ खाएं ।

रसगुल्ला

0

आवश्यक सामग्री

  •  दूध 3/2  ली
  •  चीनी  2 कप
  • वेनिगर 4 चम्मच

बनाने की विधि

दूध गैस पर चढ़ाकर गैस चालु कर दें। जब दूध में उबाल आ जाए गैस बंद कर दें। वेनिगर में आधा कप पानी मिला दें। उबले हुए दूध में एक ग्लास पानी डाल दें,अब थोड़ा थोड़ा वेनिगर डालकर चम्मच से चलाते रहें आप देखेंगे कि पानी अलग छेना अलग हो गया।

अब छलनी में कपड़ा लगा कर छेना उसमें पलट दें ठंडा पानी डालकर धो दें। ठंडा पानी से धो देने पर छेना मुलायम होगा ।हाथ से निचोड़  निचोड़ कर पानी निकाल दें।

छेना एकं थाली में निकाल लें और हथेली से मसल मसल कर चिकना करें। चिकना इतना करें की गोली बनाने पर दरार न हो।

चाशनी के लिए बड़े बर्तन में दो कप चीनी, दस कप पानी डाल कर मध्यम आंच पर उबालें, बीच बीच में चलाते हुए। जब चीनी पुरा घुल जाए, गैस तेज़ कर दें चाशनी उबलने लगे एक एक कर के गोली उसमें डालें,कम से कम बीस मिनट उबालें। बीच बीच में गर्म पानी उसमें डालते रहे चम्मच से जिससे चाशनी गाढ़ा न हो, अब गैस बंद कर दें। बीस मिनिट ढक कर  फ्रिज में रख दें।

अब खाने के लिए परोसें।

चावल के आटे की रोटी (झारखंड का बेलवा रोटी )

0

आवश्यक सामाग्री 

  • चावल का आटा 2 कप (400 ग्रा
  • रिफाइन 2 चम्मच बडा़ 

बनाने कि विधी

गैस पर पैन चढ़ा कर 3/2 कप पानी डाल कर र्गम करें उसमें रिफाइन डाल लें ,पानी में जब  उबाल आ जाए ,गैस बन्द कर दें।

उबले हुए पानी में आटे को डाल कर चला लें ,उसके बाद उसे ढककर रखदें। 

  ठंडा होने कै बाद मसल मसल कर मिला लें,और सौफ्ट डो तैयार कर लें। 

 छोटी छोटी लोई बना कर ,चा‌वल के आटा में लपेट कर बेले ।

गैस पर तवा चढ़ाकर र्गम करें,तवे पर रोटी डालें दो मिन्ट बाद पलट कर दूसरी तरफ – अच्छे से पकने  दें,अब पलटकर गैस पर रोटी को सेंके ।

सारी रोटी इसी तरह सेंक लें।

 इसे आप वेज नानवेज किसी के साथ खा सकते हैं।

बेसन पकौड़े की सब्जी

0

आवश्यक सामग्री

  • बेसन 200 ग्रा
  • प्याज 2 पी बड़ा
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट 3चम्मच
  • नमक 2 चम्मच छोटा
  • हल्दी 1चम्मच बड़ा
  • हींग 1/4चम्मच
  • जीरा पाउडर1 चम्मच छोटा
  • धनिया पाउडर 1चम्मच बड़ा
  • तेल तलने के लिए
  • गर्म मसाला 1/4चम्मच
  • अमचूर 2 चुटकी

बनाने की विधि

पकौड़ी बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें । उसमें 1/2चम्मच नमक, 2चुटकी हल्दी,2चुटकी  हिंग, 1/2चम्मच लहसुन मिर्च का पेस्ट डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डाल साॉफ्ट डो बनाये।

डो को पांच मिनट तक खूब फेंटे,फेटने के बाद 10 मिनट ढक कर रख दें सेट होने के लिए ।

अब गैस  चालु कर पैन चढ़ाएं उसमें तेल डालकर गर्म करें तेल गर्म होने पर उसमें छोटे छोटे पकौड़ी डालें, और फ्राय करें।सारा पकौड़ी फ्राय कर के रख लें।

अब ग्रेवी बना लेते हैं ।

गैस पर पैन चढ़ा कर गैस चालु कर दें, उसमें तेल डालें,3बडा़ चम्मच ।

तेल गर्म होने पर उसमें प्याज डालें जो चाॉप कर के रखें।

जब प्याज सुनहरा भुन जाए उसमें हिंग  नमक, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर,, लहसुन मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गर्म  मसाला डालकर एक कप पानी डाल दें ।

मध्यम ताव पर धीरे-धीरे भुनें जब मसाला में तेल छोड़ने लगे, दो ग्लास पानी डालें अमचूर डालकर उबालें। जब मसाला  उबलने लगे पकौड़ी उसमें डाल दें।

पांच मिनट मध्यम आंच पर उबालें।

 

बेसन पकौड़ी की सब्जी तैयार।

आप इसे रोटी, चावल के साथ खाएं।

इडली

0

आवश्यक सामग्री

 

  • चावल अरवा 200 ग्रा
  • चावल उसना 100ग्
  • नमक 1/2चम्मच
  • उरद दाल 100 ग्रा
  • तेल इडली स्टैंड ग्रीस करने के लिए

बनाने की विधि

उसना चावल धोकर दस से बारह घंटा फूलने दें। 

अरवा चावल उरद दाल मिला कर धो लें, चार से पांच घंटा पानी डालकर फुलने दें।

दस घंटे बाद उसना चावल को पानी से निकाल कर मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा थोड़ा पानी दें कर पीस लें।

चावल दाल को भी पानी से निकाल लें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें।

दोनों बैटर मिला कर नमक डाल दें, और मिला कर खमीर होने के लिए आठ से दस घंटा ढक कर रख दें बैटर बहुत ज्यादा  गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए।

इडली बनाने वाला बर्तन में निशान से नीचे पानी लें।

उसे गैस पर चढ़ा कर उबालें,जब तक पानी उबलेगा ,स्टैंड को तेल से ग्रीस कर बैटर भर कर उबलते पानी के बर्तन में रख कर ढक्कण लगा दें ।दस मिनट बाद खोल कर देखें, इडली फूल कर डबल हो जाएगा।

टूथ पिक डालकर चेक कर सकते हैं कि इडली पका है या नहीं।

टूथ पिक इडली में डालकर निकाले यदि टूथ पिक के साथ कच्चा बैटर निकालता है तो इडली कच्चा है, उसे पांच मिनट और पकाएं। अब स्टैंड को बाहर निकाल कर ठंडा होने दें।

गरमागरम इडली चटनी तथा सांवर के साथ परोसें।

अगर आपके पास समय नहीं है खमिर होने का तो आप इनो डालकर भी बना सकते हैं।

झिंगा मुंग की सब्जी

0

आवश्यक सामग्री

  • झिंगा 500 ग्रा
  • मुंग 50ग्रा
  • प्याज 1 पी बडा़
  • हरी मिर्च 4 पी
  • हल्दी 1 चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल 2चम्मच बडा़

बनाने की विधी

मुंग को धो कर पांच घंटा पानी में भिगो कर रख दें।

झिंगा को धो कर छिल लें और पतला पतला काट लें।

अब मुंग को पानी से निकाल लें।

झिंगा मुंग कुकर में डाल कर उसमें नमक हल्दी डाल कर1/2 कप पानी  डाल दें और कुकर बन्द कर गैस पर चढा़ दें ।

मध्यम आंच पर दो सीटी लगा कर गैस बन्द कर दें।

कुकर ठंडा होने पर खोलें ।

 

अब तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन रख कर गरम करे ,दो चम्मच तेल डालें,  तेल गरम होने पर ,हरी मिर्च काट कर डाले ,अब प्याज डालें,मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भुने।

 

अब उबाला हुआ झिंगा मुंग पैन में डाल कर मिला दें।

गैस बन्द कर दें।

सब्जी तैयार है बिना तेल मसाला का।

आप इसे रोटी,पराठा पुडी़,चावल के साथ खा सकते हैं ।

बैंगन मंसूर की दाल / Baigan Masoor ki daal / Brinjal masoor daal

0

आवश्यक सामग्री 

  • बैंगन 1 पी 
  • मंसूर की दाल 100 ग्रा
  • अदरक ½ इंच
  • हल्दी 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल 2 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • जीरा 1 चुटकी
  • लाल मिर्च 2 पी
  • हिंग 1 चुटकी

बनाने की विधि 

बैंगन  को  – अच्छी तरह धो कर ,छोटे छोटे टुकडें में  काट लें ।

पैन को गैस पर रख कर गरम करें ।

पैन में तेल डालें तेल गरम होने पर,उसमें जीरा डालें,लाल मिर्च,सिंग ,कटे हुए अदरक के टुकड़े डालें और एक मिनट भुने।

अब बैंगन के टुकडे़ डालें और दो मिनट भुने।

दो मिनट भुनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर,हल्दी और नमक, डाल कर मध्यम आंच पर दो मिनट और भुने।

अब  मसुर दाल धो कर डालें ,डाल कर पांच मिनट तक ढक ढक कर मध्यम आंच पर भुने 

अब  तीन कप पानी डाल दें।

पानी डालने के बाद पांच मिनट तेज़ आंच पर उबालें।

अब आंच को मध्यम कर के सात मिनट तक ढक  कर उबलने दें।

मसुर दाल बन कर तैयार है।

इसे आप रोटी, चावल,पराठा के साथ खा सकते हैं।