बनाने की सामग्री

- पालक साग 1कि
- पनीर 400 ग्रा
- प्याज 2पी बड़ा
- नमक 1चम्मच (स्वादनुसार)
- हल्दी 1/2चम्मच
- लाल मिर्च 1चम्मच
- जीरा पाउडर 1चम्मच
- धनिया पाउडर 1चम्मच
- लहसुन मिर्च का पेस्ट 3/2चम्मच
- काली मिर्च 10 दाना
- तेजपत्ता 4 पी
- बटर 2चम्मच
- सरसों तेल 2चम्मच बड़ा
बनाने कि विधी
पालक को चुन कर अच्छे से धो लें ,काट कर पालक को 2 मिनट उबाल लें।
फिर उसे ठंडा पानी से धो दें, इससे पालक का रंग हरा रहेगा।

ठंडा होने पर मिक्सी के जार में डालकर पीस लें।
पनीर को 1/2इंच के टुकड़े में काट लें।
पैन में बटर डालकर उसे गरम करें, उसमें पनीर डालकर हल्का फ्राय करके रख लें।
प्याज पतला पतला काट लें गैस पर पैन रख कर गरम करें, उसमें तेल डालें

तेल गरम करके उसमें कटा हुआ प्याज डालें ।
सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राय करें।
अब उसमें नमक, लहसुन मिर्च का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर ½ कप पानी डाल मध्यम आंच पर पकाएं।
जब मसाला से तेल निकालने लगें उसमें तेजपत्ता डालें,काली मिर्च कुट कर डाल दें।

अच्छे से मिला कर उसमें पीसा हुआ पालक डालकर मिला लें।
अब पनीर डालकर 2 मिनट उबालें।
गैस बंद कर दें।
एक चम्मच बटर डालकर गरमागरम परोसें।
इसे आप रोटी पराठा पुडी़,नान, के साथ परोसें।