Home Cooking साबूदाने का खीर / Sabudana Kheer

साबूदाने का खीर / Sabudana Kheer

0
साबूदाने का खीर / Sabudana Kheer

आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना 100 ग्रा
  • घी 2चम्मच
  • चीनी 4चम्मच बडा़
  • किशमिश 25ग्रा
  • काजू 10 पी
  • बदाम 5 पी
  • मखाना 25 ग्रा
  • केसर 10 धागा
  • दुध 3/2 ली

बनाने की विधि

साबूदाने को धो लें ,धो कर छान लें।

दुध को अच्छे से उबाल  कर रख लें।

अब गैस पर पैन रख कर गर्म करें,उसमें घी डालें,घी 

गर्म होने पर उसमें  मेवें  डाल कर भून लें और निकाल  लें । उसी कडा़ही  में एक चम्मच धी डाल कर साबूदाना

डाल कर मघ्यम ताव पर  तब तक भुने की उसका पानी सुख जाए ।

जो दुध उबाल कर रखें हैं उसे साबूदाने वाली कड़ाही में डाल दें , दुध में उबाल आने तक गैस तेज़ रखें  ।

जब साबूदाना उबलने लगे गैस कम कर दें ।बीच 

बीच में चलाते हुए कम से कम 15 मिनट पकाएं।

5 मिनट के बाद मेवा डाल दें।चीनी डाल कर  दो

मिनट उबलने दें ,उसके बाद गैस बन्द कर दें।

इसे आप व्रत त्योहार में खा सकते ,यह बहुत अच्छा फलहार है ।

नहीं चलाने से साबूदाना तलें में चिपक जाएगा।