Home Cooking दही बडा़ / Dahi Bada

दही बडा़ / Dahi Bada

0
दही बडा़ / Dahi Bada

दही बडा़ / Dahi Bada आवश्यक  सामग्री 

  • दाल उरद का 250 ग्रा
  • अदरक ½ इंच
  • हल्दी ½ चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर1/6चम्मच
  • लाल मिर्च 2  पी
  • हरी मिर्च  2 पी
  • हींग 2 चुटकी
  • काला नमक 1/2चम्मच
  • जीरा +लाल मिर्च पाउडर 3चम्मच(भुना हुआ)
  • दही 200 ग्रा

बनाने की विधि

उड़द के दाल को अच्छे से रगड़ कर धो लें।

अब चार से पांच घंटा पानी डालकर फुलने छोड़ दें। फुलने के बाद उसे पानी से छान कर निकाल लें । अदरक छिल कर छोटे-छोटे पिस में काट लें ।

अब मिक्सी के जार में दाल, अदरक, दोनों मिर्च डालकर पिसे, पिस्ते समय पानी कम डालें, चम्मच से पानी दें वैटर गाढ़ा (सख्त ) होना चाहिए। अब उसे चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं,जिससे मुलायम हो जाए।

अब इसमें नमक, हल्दी,हिंग, जीरा पाउडर सब डालकर मिला दें। मिला कर पांच मिनट ढक कर छोड़ दें।

चूल्हा पर पैन चढ़ा कर गैस चालु कर दें, पैन में तेल डाल दें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें।

जब तक तेल गर्म होगा तब तक बड़ा डुबोने के लिए पानी तैयार कर लेते हैं।

नॉर्मल पानी में काला नमक,भुना हुआ जीरा,भुना हुआ लाल मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से मिला लें। (अपने स्वाद के अनुसार नमक और मिर्च डालें ।)

पानी इतना डालें की बड़ा उसमें डूब जाए।

जैसा चित्र में दिखाया गया है दोनों हथेलियों से बनाएं या प्लास्टिक पर बनाए, बनाते जाए और एक एक कर तेल में डालते जाएं, पांच मिनट बाद उसे पलट दें और मध्यम आंच पर बड़े को तलें।

पैन से निकाल कर बड़े को उस पानी में डालें जो बड़ा डालने के लिए तैयार कर के रखा है। सारे बड़े इसी तरह तल कर पानी में डाल दें। पन्द्रह मिनट ढक कर पानी में छोड़ दें।

बड़ा बनाने के लिए दही ताज़ी होनी चाहिए ।

अब बड़ा डालने के लिए दही तैयार करना है। दही में पानी नहीं डालना है। दही को एक बड़े बाउल में डालकर स्वादनुसार काला नमक ,भुना जीरा पाउडर,भुना लाल मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से अच्छे से मिला दें, एक एक बड़ा पानी से निकाल कर दही में डाल दें।ढक कर तीस मिनट छोड़ दें।सारा बड़ा दही में डुबा हुआ होना चाहिए।

अब परोसें खाने के लिए।

ये तरीका पारंपरिक तरीका है बड़ा बनाने का।