Home Blog Page 4

गांधारी साग का छिलका (झारखंड स्पेशल) / Gandhari saag ka chilka

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • गंधारी साग – 2मुटठी 
  • अरवा चावल – 2 कप
  • उड़द दाल – 1. कप
  • जीरा – 1. चम्मच
  • काली मिर्च – ½ चम्मच
  • लहसुन – 10 कली
  • हरी मिर्च – 5 पी
  • हल्दी – 1/2चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि :

चावल और उड़द के दाल को एक बाउल में लेकर कम से कम 2 बार अच्छे से धो लें।  अब इसमें पानी डालकर 6 से 7 घंटे के लिए ढककर फूलने  के लिए छोड़ दें।

 साग  के  जड़ को तोड़कर  अलग कर  लें ,  चुन कर साफ कर लें। दो  से तीन बार बड़े बरतन में ज्यादा पानी में  साग धोएं, साफ़ करें।  जिससे साग में बालू न रहे। धो कर किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रख लें।

  

 छः घंटे बाद चावल दाल के मिश्रण को पानी से निकालकर मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पीस लें । चावल दाल के मिश्रण में ही  हमने  लहसुन ,हरी मिर्च ,जीरा , काली मिर्च डालकर पीस लिया है ।घोल गाढ़ा रखें, पतला ना करें।

आप चाहे तो लहसुन ,मिर्च ,जीरा ,काली मिर्च को अलग से पीसकर भी डाल सकते हैं । इसका पाउडर भी डालकर बना सकते हैं।

अब  साग महीन महीन  काट कर रख लें। मिश्रण के घोल में नमक, हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें।अब उसमें कटा हुआ साग डालकर मिला दें और ढककर 5 मिनट रख दें।

 अब गैस पर तवा  रखें, गैस चालू करें, तवा गर्म होने दे ,  जब तबा गर्म हो जाए, पूरे तवा पर सरसों का तेल लगाकर, तवा पर घोल को किसी कटोरी से डालकर उसी से उसे पूरे तवे पर फैला दें।

ऊपर से एक ढक्कन से ढक दें। पांच मिनट धीमी आंच पर पकने दें ऊपर से पूरे छिलका पर तेल लगाकर इसे 5 मिनट के बाद पलट दे।

इसे मध्यम और धीमी आंच पर बनाएं। तेज आंच पर ना बनाएं यह अच्छे से उस पर पकेगा  नहीं  तुरंत जल जाएगा।मध्यम आंच पर पलट पलट कर दोनों तरफ से अच्छी तरह से इसे सेंक  ले।

इसे आप चटनी , सब्जी के साथ खा सकते हैं। प्लेन भी खा सकते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ये खानें में। आप सुबह का नाश्ता या रात के खाने में इसे बना सकते हैं।

मिर्च अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।

झारखंड का लकठो / Latkho

0

 

आवश्यक सामग्री: 

  • आटा – 1 कप
  • बेसन – 1 कप,
  • बेसन – 2 चम्मच बड़ा (भुना हुआ )
  • रिफाइन – 4 चम्मच (मोइन के लिए )
  • गुड़ – 2 भेली (250 ग्रा लगभग  )
  • रिफाइन तलने के लिए

बनाने की विधि: 

            एक वाउल  में आटा और बेसन लेकर अच्छे से मिला ले, उसमें रिफाइंड डाल कर मसल कर अच्छे से मिला दे। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका सख्त जो बना ले।

गूंधने  के बाद डो को ढककर 10 मिनट के लिए रख  दें। अब डो से छोटा-छोटा लोई  तोड़ लें , उसे मुट्ठी में लेकर दबा दबा कर लम्बा  आकार दे दें।

रसोई की पट्टी को अच्छे से साफ कर लें। उसके ऊपर दोनों हाथों से घुमाते हुए लंबा-लंबा बना लें।

रसोई की पट्टी को अच्छे से साफ कर लें । उसके ऊपर दोनों हाथों से घुमाते हुए लंबा-लंबा बना लें। सारे डो का बना कर रख ले जैसा हमने चित्र में दिखाया है। कड़ाही  गैस  पर रखें ,गैस चालू करें ,कड़ाही गर्म होने दे । उसमें रिफाइंन  डालें  रिफाइन मध्यम आंच पर गर्म करें ।

रिफाइन  गर्म है या नहीं यह देखने के लिए डो  से एक छोटा सा टुकड़ा लेकर  रिफाइन में डालें । अगर डिफाइन गर्म है तो वो टुकड़ा धीरे-धीरे ऊपर उठ  जाएगा और अगर रिफाइन  गर्म नहीं हुआ है तो वह नीचे की ओर बैठ जाएगा। उसे 2 मिनट और गर्म कर ले उसके बाद उस में तलना शुरू करें।

 

रिफाइन गर्म हो गया है  तो सारा जो  हमने  बना कर रखा है मध्यम आंच पर तल लें  तलने के बाद उसे ठंडा होने दें ।

गैस पर  कड़ाही  रखें, उसमें 1 /4 कप  पानी डालें ,गैस चालू करें , दो बड़ी बड़ी  ढेले  गुड़ का डालें , मध्यम आंच पर गुड को पिघला  लें। पिघलने  के बाद गुड को ज्यादा देर तक  आंच  पर न रखें, दो मिनट तक ही उबलने दें। गैस बंद कर दें।

अब उबला हुआ गुड़ में  भुना  हुआ बेसन  डालकर उसे अच्छे से चला दे। जिससे गुड़ में बेसन अच्छे से मिल जाए। अब गुड़ में तला हुआ लक्ठो डालकर अच्छे चला दे और उसे ठंडा होने  के लिए छोड़ दें।

ठंडा होने के बाद एयर टाइट डिब्बे में भर कर रखें।

हमारे यहां बड़े दुकानों से लेकर ठेले पर भी यह मिलता है ।हर छोटे-बड़े मेले में यह आपको दीखलाई देगा। यह बच्चों को बहुत पसंद आता है ।

 

आसाम का स्पेशल आलू का आलू दम / Aloo Curry / Aloo Dum

0

 

आवश्यक  सामग्री

  • आलू – ½  कि
  • प्याज – 4 पी
  • जीरा – 2 चम्मच
  • तेल – 4चम्मच
  • लाल मिर्च – 8पी
  • काली मिर्च – ¼ चम्मच
  • लहसुन – 1 गांठ
  • धनिया पाउडर – 2चम्मच
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच महीन कटा हुआ
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि: 

आलू  पानी में डालकर दस मिनट  छोड़ दें। जिसे उसमें लगा मिट्टी फूल कर निकल जाए अब आलू को अच्छे से  रगड़  कर धो  लें।

कुकर में एक  ग्लास पानी डालें ,उसमें आलू डाले , एक चुटकी नमक डाल कर  कूकर का ढक्कन लगा दे। कूकर गैस पर रखें गैस चालू करें  । मध्यम आंच  पर दो सिटी लगने दे उसके बाद गैस बंद कर दे।  कुकर  ठंडा होने दे तब खोले। कूकर से सारा आलू निकाल ले उसे छीलकर रख ले।

                                अब जीरा ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च ,काली मिर्च ,लहसुन और आधा प्याज सब मिलाकर  मिक्सी में पीस  ले। पिसा हुआ मसाला सब्जी के स्वाद दुगना बड़ा देता है।

प्याज महीन  महीन काट  लें  या  चॉपर में चाॉप कर लें ।

 गैस पर  कड़ाही रखें ,गैस चालू करें , कड़ाही गर्म  होने दे। कड़ाही में तेल डाले , तेल गर्म होने दे उसमें जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे लाल मिर्च डालें। 

कटा हुआ  प्याज डालें और मध्यम  आंच पर लाल होने तक प्याज को भुने अब उसमें  छिला  हुआ आलू डालकर पांच मिनट भुने।

 आलू  भुनने  के बाद उसमें पिसा हुआ मसाला ,हल्दी और नमक डालकर तब तक मसाला को भूनना है जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। मसाला भून जाएगा तो आप देखेंगे कि मसाला कड़ाही या स्पैचूला में नहीं  पकड़ेगा।

जब मसाला तेल छोड़ने लगे दो ग्लास पानी डाल दे ।अच्छे से चलाकर ढक कर मध्यम आंच पर 10 मिनट पकाएं । बीच-बीच में चलाते  रहें। अब गैस बंद कर दे। 

धनिया  पत्ती  महीन काट कर डालकर चला दें ।गरमा-गरम रोटी, पराठा ,पूडी चावल की रोटी और चावल  के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है । यह आलू का दम उसी तरह बनता है जैसे हम और भी आलू का दम बनाते  हैं ।

हमने मसाला इसमें  पीस  कर डाला है आप चाहें तो मसालों का पाउडर  भी  डाल सकते हैं ।

हमने गर्म मसाला नहीं डाला है आप चाहें तो डाल सकते हैं ।

 

सादा तिल का लड्डू / Safed Til Ke Ladoo

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • सादा तील – 300 ग्राम
  • गुड़ – 150 ग्रा लगभग
  • काजू, मूंगफली ,गडी – 1/4कप

बनाने की विधि:

सबसे पहले तील को चुन कर साफ़ कर लें। भुना हुआ मुंगफली  का छिलका उतार कर रख लें।

गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, गैस ज्यादा तेज न करें ,कड़ाही मध्यम आंच पर गर्म करें। गर्म कड़ाही में तील डालकर भूनें।

जब तील से चटकने की आवाज  आने लगे , काजू ,गडी,  तील में डालकर एक मिनट भुन कर निकाल ले । इसी तरह सारा तील भुन कर रख लें।

गैस पर  कड़ाही रखें ,गैस चालू करें ,कड़ाही में आधा कप पानी डालें,  उस में गुड़ डालकर पिघलाएं गुड़ जब पिघल जाए। मध्यम आंच पर दो मिनट उबालें।

अब गुड़ का पाग जांच करने के लिए, एक कटोरी में पानी रखें । सावधानी पूर्वक गुड़ के पाग को  पानी में डालें, गुड़ पानी के ऊपर तैरने लगता है और बाद में पानी में बैठता है तो पाग तैयार हो गया है।

गैस बंद कर दे।तील गुड़ के कड़ाही में डालकर अच्छे से मिला दे। हाथ में पानी लगा कर सब एक जगह इकट्ठा कर लें। जिससे तुरंत ठंडा न हो जाए।

थोड़ा थोड़ा तील हाथ में लेकर, पहले दबा दबा कर फिर हाथ में धुमाते हुए गोल-गोल बना लें।

तील का लड्डू तैयार हो गया। इस तरह पाग वाला लड्डू थोड़ा सख्त होता है पर स्वाद बहुत अच्छा और अलग होता है।

अगर आप खास्ता बनाना चाहते हैं तो गुड़ में एक चम्मच घी डाल दें।

ठंड में गुड़ और तील बहुत ही लाभदायक होता है।

आकार आप अपने इच्छा अनुसार बना सकते हैं ।

आप इसे बना कर जऱुर देखें ।

साग के डंठल की सब्जी / Lal Saag danthal ki sbji

0

 

आवश्यक   सामग्री:

  • साग का ढठा 300 ग्रा
  • सरसों तेल – 2 चम्मच बड़ा
  • पोस्ता – 3 चम्मच बड़ा
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट – 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1/2चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/5चम्मच

बनाने  की विधि:

साग  के डंठल से साग तोड़ कर अलग कर ले। उसे अच्छे से धोकर साफ कर ले, जिससे उसमें बालू ना रहे । गैस पर एक पतीला रखें उसमें एक ग्लास पानी डाल दे, गैस  चालू करें ,पानी गर्म होने दे , जब पानी उबलने लगे डंठल को उस में डाल दें। ढक्कन लगाकर 5 मिनट उबलने दें। अब गैस बंद कर दे। पानी से डंठल को निकाल ले।

 

गैस पर पैन रखें , गैस चालू करें पैन गर्म होने दे, पोस्ता डालकर मध्यम आंच पर भूनें। पोस्ता से चिड चिड की आवाज आने लगे गैस बंद कर दे, थोड़ी देर गर्म पैन में ही उसे चलाते रहें । ठंडा होने पर  मिक्सी में महीन पीस  कर पोस्ता का पाउडर बना लें।

गैस पर  कड़ाही रखें  ,गैस चालू करें ,कढ़ाई  गर्म  होने दे।  उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे, उसमें चॉप किया हुआ या महीन कटा हुआ प्याज डालें।

प्याज सुनहला हो जाए, उसमें लहसुन मिर्च का पेस्ट,जीरा, धनिया ,काली मिर्च का पाउडर हल्दी नमक सब डाल कर आधा कप पानी डाल दें और धीमी आंच पर मसाले को भूनें

जब मसाला तेल छोड़ने लगे उबला हुआ डंठल उसमें डालकर एक मिनट चलाएं।

अब उसमें  3/2 ग्लास पानी डालकर , पोस्ता डाल दें और चलाकर ढक्कन लगा  दे। 2 मिनट उबलने  के बाद गैस बंद कर दे।

यह चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।

यह हमारे झारखंड में विशेष रूप से चावल के साथ खाने के लिए बनाया जाता है ।

केला का कोफ़्ता / Raw Banana Kofta / Kela ka kofta

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • केला – 4 पी
  • कॉर्न फ्लोर – 1 चम्मच
  • बेसन – 2 चम्मच
  • हिंग – 2 चुटकी
  • प्याज – 3 पी
  • टमाटर – 2 पी
  • लहसुन – 10 कली
  • तेल – 4चमच
  • तेल तलने के लिए
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4चम्मच
  • धनिया, जीरा पाउडर – 3 चम्मच
  • काशमीरी लाल मिर्च – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 4 पी
  • अदरक – 1/2इंच
  • खड़ा गर्म मसाला  दालचीनी – 1/2इंच
  • बड़ी इलायची – 2 पी
  • छोटी इलायची – 2पी
  • लौंग – 2 पी
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 3/2 चम्मच
  • कस्तुरी मेथी – 1/2चम्मच
  • धनिया पत्ती – थोड़ा सा

 

बनाने की विधि:

 केला धो कर कुकर में डाले एक ग्लास पानी डालकर कुकर बन्द कर दें, कुकर गैस पर रखें, गैस चालू करें ,मध्यम आंच पर दो सीटी लगने दें।दो सीटी लगने के बाद गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा होने के बाद  कुकर का ढक्कन  खोले।

जब तक केला उबल रहा है तब तक ये तैयारी कर लें।

प्याज का छिलका उतार कर चॉपर से महीन चॉप कर लें या पतला पतला काट कर रख लें ।

अदरक, लहसुन छीलकर धो लें, अदरक का  छोटे छोटे टुकड़ा  कर लें। अदरक , लहसुन , मिर्च को पिस कर महीन पेस्ट बना लें।

टमाटर को काटकर उससे बीज निकालकर उसे मिक्सी में पीसकर  रख लें ।

एक चम्मच बेसन धीमी आंच पर भून कर रख लें, धीमी आंच पर भुनने से बेसन का रंग नहीं बदलेगा।

कुकर ठंडा होने के बाद उसे खोलें कुकर से केले को निकाल  कर छील लें  और अच्छे से मैश लें।

अब मैश किए हुए केले में नमक, हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर, एक चम्मच कॉर्नफ्लोर ,एक चम्मच बेसन डालकर अच्छे से मिलाएं मिलाकर ढक कर रख दें।

 

गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे। कड़ाही में तेल डालें तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। अब केले के डो से छोटी-छोटी लोई तोड़कर हाथों में थोड़ा तेल लगाकर दोनों हाथों को घुमाते हुए उसे गोल-गोल कर तेल में डालें ।

 

एक बार में सात आठ लोई डाल सकते हैं ।और उसे मध्यम आंच धीरे-धीरे तलें । सारे  डो को उसी तरह गोल-गोल कर तल कर रख ले।

 अब मसाला तैयार करते हैं । कड़ाही गर्म है उसमें तेल भी है जिसमें हमने  कोफ़्ता तलकर निकाला था । तेल में सारा खड़ा गरम मसाला डाल दे , एक  मिनट के बाद उसमें चॉप किया हुआ प्याज डालें।

प्याज को सुनहरा होने तक भूनें अब उसमें जीरा, धनिया , काली मिर्च ,हल्दी,  लाल मिर्च  का, पाउडर  और नमक ,हिंग डालकर आधा कप पानी डाल दे  ।जिससे मसाला भूनने में जले नहीं मसाला धीमी से मध्यम आंच पर भूनें।

जब मसाला अच्छे से मिल जाए  उसमें लहसुन ,मिर्च ,अदरक का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें 2 मिनट  भुनने के बाद उसमें  कस्तुरी मेथी और टमाटर जो पीस कर रखा है उसे डाल दे ,धीमी आंच पर भुने जब मसाला तेल छोड़ने लगे,भुना हुआ बेसन डालकर अच्छे से चला लें।

अब मसाले में दो गिलास पानी डालकर उसे ढक दें और उबलने दें जब मसाला उबलने लगे , धनिया पत्ती महीन काट कर डाल दें। 

अब उसमें फ्राई किया हुआ कोफ्ता डालकर उबाल आने तक उसे मध्यम आंच पर रखें।

जब उबल जाए गैस धीमी कर दे और ढककर कम से कम 5 मिनट उबलने दें  ।गैस बंद  कर कम से कम आधा घंटा ढक कर  रखें उसके बाद खाने के लिए परोसे।

यह रोटी ,चावल ,पराठा ,पूरी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है  ।

यह हमारे यहां पार्टियों में भी बनाया जाता है ।

रसभरी चन्द्रकला / chandrakala gujiya / Rasbhara chandrakala

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • मैदा -2 कप
  • रिफाइन – 2चम्मच बड़ा
  • खोवा (मेवा ) – 150 ग्रा
  • केशर – 15. से 20 धागे
  • चीनी – 2 चम्मच पिसी हुई
  • चीनी – 1 कप (चाशनी के लिए )
  • ड्राई फ्रूट काजू -10,किशमिश – 15 ,बदाम -12 पी
  • रिफाइन तलने के लिए

बनाने की विधि:

खोवा अगर घर पर बना रहे हैं तो थोड़ा सुन्हला होने तक पकाएं। बाजार से खोवा लाएं हैं तो मध्यम आंच पर दो मिनट भुन लें । ड्राई फ्रूट्स महीन महीन काट कर या खलर में कुट कर खोवा (मेवा ) में मिलाएं।

गैस पर पैन रखें,गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे,खोवा पैन में डालकर कम से कम दो मिनट तक धीरे-धीरे चलाते रहे, अब गैस बंद कर खोवा ठंडा होने दें।

मैदा में रिफाइन ऑयल डालकर हाथ से धीरे-धीरे मसल कर मिला लें । अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदा को पुड़ी के डो जैसा सख्त डो गूंध लेना है।

अब इसे ढककर रख दें


दो कप आटा गूंधने में1/2 कप से तीन चम्मच ज्यादा पानी लगा।

अब खोवा ठंडा हो गया उसे एक बाउल में निकाल कर हाथ से मैश लें, पिसी हुई चीनी और महीन कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स खोवा में डालकर अच्छी तरह से मिला दे और ढककर रख दें।

डो और खोवा तैयार है अब चाशनी बनाते हैं। चाशनी बनाने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालू करें, पैन में एक कप पानी डालकर उसमें चीनी डालें। मध्यम आंच पर चीनी में उबाल आने दें। चीनी में उबाल आने के बाद उसमें केशर डाल दें। गैस को धीमी कर चाशनी को दो मिनट उबालें। गैस बंद कर दें।

चाशनी को थोड़ा खुला रख उसे ढककर रख दें। गर्म चाशनी को कभी पूरा न ढकें। चाशनी में तार नहीं चाहिए सिर्फ लठलठा होना चाहिए (चाशनी अंगुली और अंगूठे के बीच लेकर चेक करें )।

अब मैदा को फिर से मसल कर मुलायम कर लें । मैदा से पुड़ी जैसी लोई तोड़ लें लेकिन पुड़ी से थोड़ी बड़े आकार का। उसे पुड़ी जैसा गोल-गोल बेल लें लेकिन पुड़ी से थोड़ी सी मोटी और थोड़ी बड़ी। एक चन्द्रकला बनाने में दो पुड़ी लगती है।

एक पुड़ी के ऊपर जो मिश्रन हमने तैयार कर के रखा है। उसे चम्मच से पुड़ी के बीच में डालकर पुड़ी के चारों ओर पानी लगा कर ऊपर से दूसरी पुड़ी रख दें और धीरे धीरे चारों ओर से दबा कर पैक कर दें।

उसे अंगुली और अंगूठे से दबाएं और मोड़ते जाए इस तरह आप डिजाइन बना कर आप चन्द्रकला तैयार कर लें।सारे को आप इसी तरह गूंथ कर तैयार कर रख लें।

अब हमें इसे तलना है। गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे, उसमें रिफाइन डालें, मध्यम आंच पर रिफाइन गर्म कर लें।
रिफाइन गर्म है या नहीं यह देखने के लिए डो से थोड़ा सा मैदा तोड़ कर तेल में डालें । अगर तेल गर्म होगा तो मैदा तुरंत ऊपर की ओर उठने लगेगा और अगर तेल गर्म नहीं होगा तो मैदा तेल में बैठ जाएगा।

तेल गर्म हैं तो चन्द्रकला डालें और दो मिनट के बाद उसे पलट दें,पलट पलट कर सुनहला होने तक तले और निकाल ले।

अब उसे चाशनी में डालें। उसे हल्का दबा कर चाशनी में डूबों दे या चम्मच से उसके ऊपर से चाशनी डालें। अब इसे चाशनी से बाहर निकाल कर दूसरे बर्तन में रखें।


चाशनी में ज्यादा देर तक न छोड़ें।
इसे आप होली, दीवाली और तीज़ में बनाएं यह बहुत स्वादिष्ट मिठाई है।

काला तील के लड्डू / Kala til ka ladoo

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • तील- 200 ग्रा
  • गुड़- 100  ग्रा
  • मूंगफली- 50 ग्रा

बनाने की विधि:

तील को बाजार से लाने के बाद उसे अच्छे से चुन कर धो लें। धोने के बाद उसे छलनी में छान लें।दस मिनट छ्लनी में ही रहने दें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाएगा। अब आप एक घंटा धूप लगा दें,तील में उसे धोने के बाद।थाल में ले कर उसे चुन लें, जिससे उसमें कंकड़ पत्थर न रहे ।

कड़ाही गैस पर रखें, गैस चालू करें , कड़ाही गर्म होने दे।200 ग्रा तील है उसे आप एक बार में भी भुन सकते है। थोड़ा थोड़ा डालकर दो बार में भी भुन सकते हैं। तील को मध्यम आंच पर भूनें, गैस ज्यादा तेज न करें।

तील भुन कर दूसरे प्लेट में पलट लें मैंने थोड़ी सी भुनी हुई मुंगफली तील में डालकर गर्म कर लिया है।

कड़ाही गैस पर रख उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसमें गुड़ डाल दें, गुड़ को चलाते हुए पाग तैयार करें।

पाग चेक करने के लिए एक कटोरी में पानी रखें ,उसमें गुड़ डालकर देखें अगर गुड़ ऊपर तैरने लगे तो पाग तैयार हो गया है।

इस तरह से बना पाग का लाइ बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

इसमें आपको गुड़ का सोंधा स्वाद भी मिलेगा।

काला तिल का लाइ बहुत स्वादिष्ट  होता है।

आग पर पका बैगन का चोखा / Baigan ka chokha / Baigan ka bharta

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • ‌बैगन- 2 पी बड़ा
  • हरी मिर्च- 2पी
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1/4चम्मच
  • हरी धनिया महीन कतरा हुआ

बनाने की विधि:

बैगन को बीच से चार भागों में काट लें। उसे ऊपर से लगा हुआ ही रहने दे डंटी के पास काट कर अलग ना करें। उसके ऊपर से सरसों का तेल लगा दें अंदर भी दो-चार बूंद सरसों का तेल डाल दे।

उसे एक जालीदार तवे पर गैस के ऊपर रख दें , पकने के लिए और उसे पलट पलट कर अच्छे से पका लें।

पकने के बाद उसे पानी में डाल दें और फिर पानी से निकाल ले इससे उसका छिलका आसानी से सारा निकल जाएगा।

उसका छिलका निकाल कर हरी मिर्च महीन काट कर नमक ,सरसों का तेल और धनिया पत्ती महीन काट कर डाल दें।

आप उसे हाथ से या चम्मच से अच्छे से मिला लें इस तरह से बैंगन का टेस्टी और आसान चोखा बनाएं । इसका स्वाद सोंधा सोंधा लगता है ।
यह रोटी ,चावल लिट्टी सत्तू पराठा मोकनी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।

करेले का भरवां / Stuffed karela / Karela ka bharwa

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • करेला- 4 पी
  • सरसों पाउडर- 3चम्मच हल्दी
  • नमक- स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर- 1चम्मच
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट- 2
  • धनिया पाउडर- 1
  • तेल- 3चम्मच

बनाने की विधि:

करेला को अच्छे से धो लें ,दोनों तरफ से काट लें ,उसके बीच में लंबा कट लगा दें।

अब गैस पर एक भगोने में पानी चढ़ा दें, गैस चालू कर दें जब पानी उबलने लगे उसके ऊपर एक जालीदार ढक्कन रखकर उसके ऊपर करेला रख दें और ऊपर से किसी बर्तन से ढक दें।

मध्यम आंच पर कम से कम 10 मिनट इस तरह से रखें ,जिससे करेला पक जाए ,जब तक करेला पक रहा है भरने के लिए मसाला तैयार कर लेते हैं ।

गैस पर पैन चढ़ाएं ,गैस चालू करें ,पैन में तेल डालें तेल गर्म हो जाए तब उसमें लहसुन मिर्च का पेस्ट डालें ,धनिया पाउडर ,जीरा पाउडर , हल्दी, और नमक डालें।

 

सब डालकर आधा कप पानी डाल दे उसको अच्छे से चलाएं। पानी सूख जाए और मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें अमचूर पाउडर और सरसों पाउडर डाल दें ।

उसको अच्छे से भुज लें गैस बंद कर दे करेला का बीज निकाल कर मसाले में मिला दें।

ठंडा हो जाए उसे करेला में भरकर तैयार कर ले।

फिर से गैस चालू करें पैन चढ़ाएं ,तेल डालें और तेल गर्म हो जाए तो उसमें एक एक करके करेले को धीरे धीरे पैन में डालें ।

पलट पलट कर उसे अच्छे से फ्राई कर लें जब वह फ्राई हो जाए अच्छे से गैस बंद कर दें। ढक कर रख दें भरवां करेला खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
चावल के साथ यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।