Home Blog Page 3

Healthy dates and walnut cake(खजूर, अखरोट केक)

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • खजूर-20 पी  (बीज निकालकर)
  • दूध- 1/2कप
  • बादाम,अखरोट- 1/2कप
  • गेहूं का आटा -1 कप
  • रिफाइन  (बटर )- 1/4कप 
  • वेनिला एशेंस- ½ छोटी चम्मच
  • चम्मच बेकिंग सोडा- ½ छोटी
  • बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
  • दही- 3 चम्मच
  • गर्म दूध खजूर फुलाने के लिए- ½ कप
  • अखरोट-2
  • बादाम-5पी
  • खजूर-4पी
  • केक सजावट के लिए

बनाने की विधि:

सबसे पहले खजूर से बीज निकाल ले और एक कटोरी में गर्म दूध में खजूर डालकर 35 से 40 मिनट भिगोकर फुलने के लिए डाल दे।

 

खजूर और दूध मिक्सी के जार में डालकर पिस ले और चिकना पेस्ट बना ले ।

 

पिसे हुए खजूर के पेस्ट को एक बड़े प्याले में निकाल ले। पेस्ट में दही और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को तब तक अच्छे से मिलाते रहे जब तक वह अच्छे से मिल ना जाए।

एक छलनी  में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर दूसरे प्याले में छाने और मिश्रण में अच्छे से मिला दे। मिश्रण वाले प्याले में भी आप छान सकते हैं।

आवश्यकतानुसार दूध डालकर मिलाएं और चिकना केक बैटर बना लें।

 

कटे हुए बादाम, खजूर और अखरोट में एक चम्मच आटा डालकर मिला लें।

अब केक बैटर में कटा हुआ अखरोट, बादाम और खजूर डालकर कट & फोल्ड मेथड से मिलाएं।

केक मोल्ड को पहले से ग्रीस करके रखें या बटर पेपर लगा कर रखें केक नीचे चिपके नहीं इसके लिए नीचे बटर पेपर लगा  दे।  बटर पेपर अगर नहीं है तो  सफेद कागज में  रिफाइन  लगाकर उसे भी काट कर आप केक मोल्ड में लगा सकते हैं।

 बैटर को मोल्ड में डालने के बाद उसे दो-तीन बार कसकस कर मोल्ड को पैट करें।

बैटर के ऊपर से कटा हुआ अखरोट बादाम खजूर फैला कर डाले।

पहले से गर्म किया हुआ ओवन में केक मोल्ड को डालकर 150 डिग्री पर 45 मिनट के लिए  पकाएं ।

या  जब उसमें  टुथपिक डाले तो पूरा साफ निकले उसमें बैटर लगा हुआ ना हो तब तक पकाएं ।

केक पूरी तरह ठंडा होने के बाद केक मोल्ड से निकाले और स्लाइस में कांटे ।

अब इसे खाने के लिए परोसे या एयरटाइट डिब्बे में डाल कर रखे।

यह केक शुगर के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे आप सुबह के चाय के साथ ले सकते हैं शाम की चाय के साथ ले सकते हैं। इसे बच्चों को आप दे सकते हैं यह बहुत ही हेल्दी और टेस्टी है ।

आलू भरवां / Bharwa Aloo

0

 

आवश्यक  सामग्री:

  • आलू – 400 ग्रा
  • प्याज – 4 पी
  • लहसुन – 20 कली
  • अदरक – 1 इंच
  • जीरा  साबूत – 2चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1चम्मच
  • काशमीरी लाल मिर्च पाउडर – 1चम्मच
  • लाल मिर्च साबुत – 4 पी
  • काली  मिर्च साबुत – 1/2चम्मच
  • पनीर – 1/4कप
  • मलाई – 4 चम्मच
  • काजू – 12  पी
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती थोड़ी सी (4चम्मच )
  • सरसों तेल आलू तलने और मसाला तैयार करने के लिए

आलू भरवां बनाने की विधि:

आलू एक बराबर चुनकर लें, उसे पानी में डालकर 10 मिनट छोड़ दें। आलू का पानी फेंक दें, साफ़ पानी से आलू को अच्छे से रगड़ कर धो लें, जिससे आलू में मिट्टी, बालू न रहे।

आलू को छील कर उसका छिलका अलग कर दें। आलू को बीच से काट कर दो  भाग कर दे। कटे हुए आलू का चाकू की  सहायता से बीच से आलू काट कर निकाल दें। जिससे पनीर भरने के लिए जगह बना रहे। जैसा हमने चित्र में दिखाया है। कटे हुए आलू को धो, एक बर्तन में रख ले।

एक कड़ाही  लें, कड़ाही गैस पर रखें, गैस चालू करें कड़ाही गर्म होने दे। कड़ाही में तेल डालें, तेल जब गर्म हो जाए उसमें कटा हुआ आलू डालकर मध्यम आंच पर तल लें। जब आलू फ्राई हो जाए उसे  तेल से निकाल कर एक बर्तन में रख ले।

अब भरने के लिए मसाला तैयार करें। पनीर  हाथ से मिला कर उसका चुरा बना लें। उसमें  प्याज, धनिया पत्ती महीन – महीन काट कर, लाल मिर्च का पाउडर और नमक डाल दें और अच्छे से मिला लें।

जो आलू फ्राई करके रखे हैं उसमें पनीर को भरकर एक प्लेट में रख ले। पनीर आलू के आकार के हिसाब से कम ज्यादा भरें।

ग्रेवी के लिए मसाला तैयार करें:

प्याज  काट लें  और चॉपर  में  डालकर चॉप कर लें।

मिक्सी के जार में जीरा, काली मिर्च, अदरक, 1/2टुकडा प्याज,  लहसुन  और साबूत लाल मिर्च डालकर पीस कर पेस्ट बना लें।

गैस पर एक कड़ाई रखें, उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे, उसमें जीरा डालें, जीरा चटकने द ,  चॉप किया  हुआ  प्याज डालें।

जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे। मसाले के पेस्ट को प्याज में डालकर उसमें नमक और हल्दी का पाउडर डाल दें।

अच्छे से मध्यम आंच पर भूनें। दो मिनट भुनने के बाद उसमें लाल मिर्च का पाउडर और गर्म मसाला का पाउडर डालकर  अच्छे से भुनें।

जब मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें  3/2 कप पानी डालकर मसाला उबलने दे।

जब मसाला 2 मिनट  उबल जाए उसमें  पिसी हुई काजू और मलाई का पेस्ट बना कर डाल दें।

अब उसमें भरा हुआ आलू धीरे-धीरे मसाला के अंदर डालकर छोड़ दे। गैस बंद कर दे।

आलू भरवां को ढक कर 5 मिनट छोड़ दें। अब आलू भरवा बनकर तैयार है।

अब इसे आप पूरी, पराठा, रोटी, चावल, नान,किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। अपने भी खा सकते हैं मेहमानों को भी खिला सकते हैं।

नारियल के लड्डू / Naryal ka ladoo / Coconut Ladoo

0

 

आवश्यक  सामग्री:

  • नारियल – 270 ग्राम  (1पी )
  • चीनी – 125 ग्राम 
  • दूध – 100 ml

बनाने की विधि:

नारियल को अच्छे से साफ़ कर 12 से 14 घंटे के लिए फ्रिजर (जहां बर्फ जमता है ) में रखें। 12 घंटे के बाद नारियल को निकाल लें और किसी भारी सामान से ठोक ठोक कर उसका सख्त हिस्सा को निकाल दे। जब आप सख्त हिस्सा को निकालेंगे तो नारियल का काला छिल्का भी उसके साथ साथ निकल जाएगा।

अब नारियल के छोटे छोटे टुकड़े कर दे। मिक्सी के जार में डालकर दरदरा कर लें सारे नारियल को। 

गैस पर एक पैन रखें, गैस चालू करें,पैन हल्का गर्म होने दे,सारा नारियल पैन में डालकर धीमी आंच पर धीरे-धीरे भुनें लगभग  दस मिनट तक भूनें।

अब उसमें दूध डालें, जब दूध  उबलने लगे उसमें चीनी डालकर मिला दें और तब तक उबालें जब तक चाशनी तैयार न हो जाए।

जब चाशनी छुने पर तार छोड़े समझ जाइए पाग हो गया है। गैस बंद कर दे,सारे नारियल को एक जगह इकट्ठा कर लें। उसमें से थोड़ा थोड़ा ले कर हाथ पर पहले दबाएं फिर घुमा घुमाकर लड्डुओं को तैयार करें और दूसरे प्लेट में रखते जाए।

इस तरह से सारे लड्डू बना ले।

यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।

इसे दिवाली के अवसर पर बनाए खुद खाएं और पड़ोसीयों  को भी खिलाएं ।

 

आलू और हरे चने की सब्जी / Aloo hare chane ki sabji

0

 

आवश्यक  सामग्री:

  • आलू- 2 पी
  • हरा चना – एक कटोरी
  • हल्दी – एक चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½  चम्मच
  • काली मिर्च  पाउडर – 1/4चम्मच
  • जीरा – 1/2चम्मच
  • लाल मिर्च साबुत – दो पी
  • तेल – 2 चम्मच  ( बड़ा )
  • तेजपत्ता – 3पी

बनाने की विधि:

आलू को अच्छे से धो  लें। धो कर  छिल लें, छिल कर छोटे छोटे टुकड़े में काट लें और धो कर रख लें। 

गैस  पर कुकर रखें, गैस चालू करें, कुकर गर्म  होने दे, कुकर  में तेल डालें , तेल गर्म होने दे, तेल गर्म हो जाए तो जीरा डालें, जीरा चटकने दे, लाल मिर्च और तेजपत्ता तोड़ कर डालें।

अब इसमें कटा हुआ आलू  डालकर  2  मिनट तक अच्छे से मध्यम आंच  पर  भूनें।

अब उसमें मसाला डालें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर  भूनें।

दो-तीन मिनट  भुनने के बाद उसमें चना डाल दे।चना डालकर भी दो मिनट भुने।

अब उसमें  3/2 कप पानी डालकर  कुकर बन्द कर  दें। मध्यम आंच पर दो सीटी लगने दे। गैस  बन्द कर दें।यदि कुकर में  बना रहे हैं तो कम पानी डालें। 

इसे आप कड़ाही में भी बना सकते हैं। यदि कढ़ाई में  बना रहे हैं तो थोड़ा ज्यादा पानी डालें और  मध्यम आंच पर ढक कर तब तक उबालें, जब तक वह अच्छे से पक न जाए ।

 इसे  रोटी , चावल, पुड़ी, पराठे के साथ आप खा सकते हैं ।

इसमें प्याज , लहसुन डालकर भी आप बना सकते हैं।

तिसौरी / Tisauri

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • मसूर दाल – 1/2की
  • तिसी – 300 ग्रा
  • नमक – स्वादानुसार
  • अदरक – 1इंच
  • हींग – 1/2चम्मच
  • लाल मिर्च
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच

              

बनाने की विधि:

मसूर दाल को अच्छे से  रगड़ कर धो लें, कम से कम दो बार उसे धोएं। पानी फेंक कर साफपानी डाल कर सात से आठ घंटा ढककर उसे फुलने के लिए छोड़ दें।तीसी को अच्छे से चुन कर धो लें, धो कर छन्नी में छान लें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए।

अब दाल को पानी से निकाल ले। मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। दाल को पीसते समय उसमें जीरा, लाल मिर्च, काली मिर्च ,अदरक डालकर एक साथ पीस लें ।(दाल  पिस्ते समय ज्यादा पानी ना डालें )अदरक को छील कर छोटे छोटे टुकड़े कर पिसने के लिए दाल में डालें।

दाल पीसने के बाद उसे हाथ से  इतना मिलाएं की वो हल्का हो जाए। उसे जांच करने के लिए एक कटोरी में पानी रखें उसमें मिलाया हुआ  दाल डाल कर देखें ,जब  दाल  पानी में डालने से ऊपर की ओर उठ जाएगा तो  दाल तैयार हो चुका है।

अब दाल में जीरा पाउडर, हींग ,नमक और तीसी डाल कर अच्छे से मिला दें।

एक सुती का कपड़ा बिछाकर उस पर  छोटी-छोटी तीसौरी आप हाथ से  डालकर दिन भर धूप लगने  दे।

शाम में उसे आप कपड़े से छुड़ा लें, छुड़ाने के बाद  2 से 3 दिनों तक इसे धूप में सुखाकर एयर टाइट डब्बे में रख दें।

आप साल भर उसे खा सकते हैं साल भर से ज्यादा वह चलेगा। जब इच्छा हो उसे आप भुने कर खा सकते  है। इसे चावल  दाल के साथ  खा कर देखें। चावल दाल के साथ  यह बहुत अच्छा लगता है।

आलू का बचका / Aloo Ka Bachka / Crispy and Spicy Aloo Pakora

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • बेसन – 1 कप
  • आलू – 2 पी बड़ा
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1/2चम्मच छोटी (tea spoon)
  • लाल मिर्च – ½ चम्मच
  • जीरा साबूत — 2 चुटकी
  • चाट मसाला – 1/2चम्मच
  • सरसों तेल तलने के लिए

बनाने की विधि:

आलू को अच्छे से धो कर छील ले और पानी में डालकर छोड़ दें। एक बाउल में बेसन ले उसमें नमक,हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर, जीरा और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला ले।

अब उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका घोल बना लें। घोल बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। अब आलू को पानी से निकालकर चिप्स कटर की मदद से उसे गोल-गोल काट लें।आप चाहे तो आलू को चाकू से भी काट सकते हैं ,कटे हुए आलू को बेसन के घोल में डाल दे।

बचका तलने के लिए गैस पर एक फ्राय पैन रखें गैस चालू करें, पैन गर्म होने दें, उसमें तेल डालें तेल गर्म होने दे, तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। आंच बहुत तेज या बहुत धीमी नहीं होनी चाहिए। तेल गर्म हुआ या नहीं चेक करने के लिए थोड़ा सा बेसन लेकर तेल में डालें अगर तेल गर्म होगा तो बेसन ऊपर की ओर उठने लगेगा और तेल गर्म नहीं होगा तो तेल में बैठ जाएगा और झाग निकलने लगेगा ।

अगर तेल गर्म हो गया तो एक-एक आलू घोल में डूबा कर निकाले और पैन में डालें एक बार तेल में उतना ही बचका डालें जितना तेल में लेगा।

डालने के दो मिनट बाद उसे पलट दें। जब वह दोनों ओर से सुनहला हो जाए तब निकाल ले।


इसे आप मेहमान के आने पर भी फटाफट चाय के साथ बना सकते हैं ।इसे आप शाम के स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं ।
इसे आप धनिया की चटनी टमाटर की चटनी के साथ खाएं बहुत स्वादिष्ट होता है ।

वेज मोमोज / Veg MOMOs

0

वेज मोमोज के लिए सामग्री:

  • मैदा- 2 कप
  • पत्ता गोभी- 1पी (350 ग्रा )
  • शिमला मिर्च- 1 पी बड़ा
  • गाजर- 1. पी बड़ा
  • लहसुन- 1 गट्ठा
  • अदरक- 2 इंच
  • नमक- स्वादानुसार
  • रिफाइन ऑयल- 3 चम्मच बड़ा
  • हरी मिर्च- 3. पी

बनाने की विधि:

एक बाउल में मैदा ले। मैदा में 2 चम्मच रिफाइन, थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला ले । थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदा का सख्त डो तैयार कर लें । उसे ढक कर 20 मिनट के लिए रख दें।


अब पत्ता गोभी ,शिमला मिर्च ,गाजर , और हरी मिर्च का पहले छोटे छोटे टुकड़े कर लें। टुकड़े करने के बाद चॉपर में डालकर महीन कर लेl लहसुन और अदरक का पेस्ट बना लें या उसे भी महीन महीन काट लें।

अब गैस पर फ्राई पैन रखें , गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे, उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे अब उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर दो मिनट भुने, चॉप किया हुआ सब्जी उसमें डाल कर स्वादानुसार नमक डालें और तेज आंच पर 1 मिनट भुने। भूनते समय इसे ढके नहीं।

इसे ज्यादा ना पकने दे अब किसी बर्तन में निकाल कर फैला दें ताकि अच्छे से सूख जाए पानी ना छोड़े ।

मैदा के डो से छोटी -छोटी लोई तोड़कर रख लें।लोई पुड़ी से बड़ी होनी चाहिए।

लोई से रोटी के जैसा बेल ले, मोटा ना बेले, पतला पतला बेलकर ,जो मिश्रण हमने बना कर रखा है ,उसे एक एक चम्मच डाल कर अच्छे से पैक कर दे। पैक करके एक बर्तन में रख ले ,जितना मोमो आपको चाहिए।

अब एक चौड़ी मुंह वाले बर्तन में पानी डाल कर गैस पर रखें , गैस चालू करें, गैस तेज़ रखें पानी में उबाल आने दें। जब पानी में उबाल आ जाए ,उसके ऊपर एक जाली रखें ,जाली में तेल लगा दें ताकि मोमो उस पर चिपके नहीं, उसके ऊपर मोमो रख दें , और किसी ढक्कन से ढककर 8 से 10 मिनट भाप में पकाएं।

इतने देर में मोमो तैयार हो जाता है ।आप उसे खोल कर देखें जब लगे मोमो तैयार हैं तो उसे गरमा गरम चटनी के साथ खाएं, दूसरों को परोसें ।
मोमो की चटनी भी हमने अपने साइट पर बतलाया है उसे देखकर चटनी बना ले।

मखाने का खीर

0

 

आवश्यक सामग्री:

  •   मखाना- 2 कप
  •   घी- 1  चम्मच
  •   दूध- 2  ली
  •   चीनी- 4 चम्मच
  •   बादाम- 10 दाना
  •   काजू – ¼  कप
  •   किशमिश-  ¼  कप
  •   केशर- 15 से 20 धागा
  •   छोहाडा- 7  पी
  •   पिस्ता – 20. दाना

खीर बनाने की विधि:

मखाना का खीर बनाने  के लिए गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कढ़ाई गर्म होने दे, कढ़ाई में घी डालें।

अब कड़ाही में मखाना डालें  और धीमी आंच पर उसे भुने। (एक मखाना लेकर अंगुली से दबा कर देखें जब मखाना टूट जाए गैस बंद कर दे)

मखाना ठंडा हो जाए मिक्सी के जार में डालकर हल्का दरदरा कर लें ।(महीन नहीं करना है )।

गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, दूध कड़ाही में छानकर डाल दे,मध्यम आंच पर दूध उबालें। दूध उबल जाए गैस धीमी कर दे और धीमी आंच पर दूध को गाढ़ा  करें। दूध में उबाल आ जाए तो उसमें केसर के धागे डाल दे। दूध बीच-बीच में चलाते रहें वरना वह तले में लग कर जल जाएगा। धीमी आंच पर दूध को 15 से 20 मिनट तक उबालकर गाढ़ा करें।

काजू , किशमिश धीमी आंच पर हल्का भून कर रख लें।

 अब दूध में दरदरा किया हुआ मखाना डालकर 2 मिनट उबलने दें।

सारे ड्राई फ्रूट्स उस में डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।

चीनी डालकर अच्छे से मिला दे। अब  गैस बंद कर दे। ढककर पांच मिनट छोड़ दें । अब खाने के लिए परोसें ।

हमने चीनी कम डाला है। आप अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा डाल सकते हैं ।

विशेष रूप से यह व्रत उपवास में बनाया जाता है ।

नवरात्रि स्पेशल है। यह खीर बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है ।

हरी धनिया पत्ती का अचार

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • धनिया- 1 कि
  • सरसों  तेल – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी  पाउडर – 3 चम्मच बड़ा
  • मेथी – 2 चम्मच
  • धनिया – 1/4कप
  • सौंफ – 3 चम्मच बड़ा
  • सरसों दरदरा – 1/2कप
  • अजवाइन – 1/2चम्मच
  • मंगरैल – 1/2चम्मच
  • सिरका – 1/2कप
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4कप

बनाने की विधि:

           धनिया पत्ती को धोकर एक कपड़े पर फैला दें। कम से कम 30 मिनट के लिए जिससे उसका सारा पानी सूख जाए। धनिया पत्ती को अब चुनकर साफ कर ले उसके  सख्त  तने को काटकर अलग कर दें, जो मुलायम है उसे  पत्ते  के  साथ एक तरफ रख ले। 

पत्ती को महीन महीन काटकर कम से कम 10 मिनट  धूप लगा दे । जिससे उसमें पानी ना रहे वरना अचार आपका ख़राब हो जाएगा,लम्बे समय तक नही रहेगा।

धनिया धीमी आंच पर दो मिनट भुन कर दरदरा कूट लें।

 

मेथी को धीमी आंच पर लाल कर भुने,इसे ज़रा महीन कर कूट लें, एकदम  पाउडर नहीं करना है । सौंफ को गर्म कर इसे भी दरदरा कूट लें।

अब धनिया पत्ती को एक बड़े बाउल में डालकर उसमें नमक, दरदरा सरसों, सौंफ,मेथी, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, अजवाइन,  मंगरैल और सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं।

सरसों तेल चारों ओर से धुमाते हुए डालकर चम्मच से अच्छे से मिलाकर बाउल के ऊपर कपड़ा बांध दें, जिससे आचार में कुछ पड़े नहीं।

चार पांच दिन इसमें धूप लगा कर,इसे कांच के जार में भर कर रख दें। ये काफी लम्बे समय तक चलता है। बहुत स्वादिष्ट होता हैं।

 इसे आप रोटी, चावल, पुड़ी और परांठे के साथ खा सकते हैं ।

गाजर का अचार

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • गाजर – 500 ग्रा
  • पीली सरसों – ½  कप
  • सौंफ – 3 बड़ा चम्मच
  •  नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 2 बड़ा चम्मच
  • सादा सिरका – ¼ कप
  • लाल मिर्च – 25 पी
  • सरसों तेल – 1/2कप

बनाने की विधि:

गाजर बाजार से लाने के बाद उसे धो कर दो घंटा पानी में  डालकर छोड़  दें, जिससे उसका मिट्टी सारा निकल जाएगा उसे पानी से छानकर रख लें।

कपड़े से पोछ  कर या 10 मिनट पंखे के नीचे फैला  कर उसका पानी सूखा लें। दोनों ओर से काट कर छीलनी से अच्छी तरह छील लें। एक गाजर  को पहले दो पीस में काट लें, उसके बाद एक पीस को चार पीस में काट लें। काटने के बाद गाजर को धूप में कम से कम तीस मिनट सूखा  दे।

सरसों को दरदरा कुट लें। सौंफ को  धीमी आंच पर हल्का भून कर  उसे भी दर दरा कुट लें। लाल मिर्च को भूनें नहीं किन्तु उसे गर्म कर लें और कुट लें।

धूप लगाने के बाद गाजर में  नमक, हल्दी, कुटा हुआ सरसों, कुटा हुआ सौंफ, लाल मिर्च, सिरका और सरसों का तेल  डालकर  अच्छे से मिलाएं और चार से पांच दिन इसमें धूप दीखा दे। जिससे मसाला और तेल पक जाए।

यह रोटी, चावल, पराठा, पुड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।