Home Blog Page 5

पनीर भुर्जी / Paneer Bhurji

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • शिमला मिर्च- 2 पीस
  • टमाटर- एक पीस बड़ा
  • प्याज- 3 पीस छोटा
  • तेल- चार चम्मच 
  • हल्दी- 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- एक चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट-  1 चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
  • अदरक- ½ इंचक्षण भी
  • दालचीनी- 1 इंच
  • जीरा पाउडर-  1 चम्मच 
  • काली मिर्च- ¼ चम्मच
  • कस्तूरी मेथी- 2 चुटकी           

बनाने की विधि:

सबसे पहले हम प्याज चाॉप कर के रख लें। अब शिमला मिर्च चॉप कर लें, उसके बाद टमाटर का बीज निकाल कर चॉप कर लें।

 

गैस पर पैन चढ़ाएं ,गैस चालू करें, पैन गर्म होने दें ।उसमें तेल डालें , तेल गर्म हो जाए दालचीनी डाल दे।

दो मिनट बाद उसमें प्याज डालकर अच्छे से लाल होने तक भूनें, प्याज भुन जाने के बाद उसमें लहसुन, मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाए।

अब उसमें धनिया पाउडर ,जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी ,नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर उसमें आधा कप पानी डाल दें। मध्यम आंच पर मसाला पकने दें जब पानी सुख जाए उसे भुने। जब मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें शिमला डाल दें।

दो मिनट बाद टमाटर डाल दें और अन्त में हाथ से मसलकर पनीर डाल दें और चला कर ढक दें। अब गैस बंद कर दें।

पनीर भुर्जी रोटी,पराठा, पुड़ी सब के साथ अच्छा लगता है।

यह आप अपने घर के पार्टी में भी बना सकते हैं और सबों  को खिला सकते हैं ।

                

भरवां भिंडी

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • भिंडी  300 ग्रा
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी-  ½ चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • अमचूर- 1 चम्मच
  • लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 2 चुटकी
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- 4 चम्मच

बनाने की विधि:

भिंडी को अच्छे से धो लें । दस मिनट पंखे के नीचे रखें , या साफ कपड़े से पोंछ दें। भिंडी को दोनों  तरफ से  काट ले और बीच में लम्बी कट लगा दे,सारे भिंडी में इसी तरह से कट लगा कर रख लें ।

 अब मसाला बना लेते हैं। एक बाउल में हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर तीन चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक-एक करके सब भिंडीमें मसाला लगा कर रखें लें।

गैस पर एक पैन रखें, गस चालू करें, पैन गर्म होने दे उसमें तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए।

एक-एक करके भिंडी को उसमें छोड़ दे ढक्कन लगाकर 5 मिनट पकाएं। फिर ढक्कन हटा कर उसे  पलट कर  अच्छी तरह से तलें। पलट पलट कर भिंडी को अच्छे से पका लें।

भिंडी को मध्यम आंच पर ही तलें।

भिंडी का भरवां आप चावल के साथ रोटी के साथ पराठा के साथ खा सकते हैं ,यह बहुत ही टेस्टी सब्जी है।

            

हरा चना का भभरा (बिहार का भभरा )

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • बेसन- चार चम्मच    
  • चावल का आटा- दो चम्मच
  • हरा चना- एक कप
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • हींग- दो चुटकी
  • हरी मिर्च- तीन पीस महीन कटा हुआ
  • तेल तलने के लिए   

बनाने की विधि:

एक बाउल में बेसन , चावल का आटा ,नमक ,हल्दी , लाल मिर्च पाउडर डालकर  मिला लें ।धीरे-धीरे पानी डालकर  मुलायम घोल तैयार करें पानी एक बार ना डालें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और मिलाएं फिर थोड़ा पानी डालें घोल बहुत पतला  या गाढ़ा नहीं होना चाहिए ।इस बैटर में कटी हुई मिर्च और चना डालकर अच्छे से मिला लें और ढककर कर 5 मिनट के लिए रख दें।

               

गैस पर कड़ाही रखें गैस चालू करें कड़ाही गर्म होने दे। उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें जब तेल गर्म हो जाए थोड़ा सा बेसन का घोल चम्मच से तेल में डालकर चेक कर लें कि तेल गर्म हुआ है या नहीं जब गोल ऊपर उठ जाए तो समझे कि तेल गर्म हो गया है वरना तेल और गर्म करें।

जब तेल गर्म हो जाए घोल को तेल में कल्छुल से  डालें धीरे-धीरे उसे फैलाए ज्यादा बड़ा ना करें। 5 मिनट उसे फ्राय होने दे फिर पलट कर दूसरी और तले दोनों तरफ से  फ्राय हो जाए तब उसे  छनोटा कि सहायता से बाहर निकाल लें सारे  भभरे को इसी तरह तले इतना सामान हमने दो भभरे के लिए लिया है।

शाम के चाय के साथ आप इसे खाएं और अपने मेहमानों को भी खिलाएं।

मूली का अचार

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • मूली- 100 ग्राम
  • हरी मिर्च- 12 पीस
  • नमक- स्वादअनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- दो चम्मच
  • काला- सरसों पाउडर  1/4 कप
  • हल्दी- एक चम्मच
  • तेल- दो चमक बढ़ा

बनाने की विधि:

मूली हरी मिर्च को धोकर काट लें। एक घंटा धूप लगा दे। सब मसाला, तेल, नमक डालकर अच्छे से मिला लें।  मिलाकर कांच के जार में भर दें और कर कम से कम 2 दिन धूप दिखा दे। 4 दिन के बाद आप इसे खा सकते हैं।

इस अचार को आप रोटी चावल के साथ खा सकते हैं

मटर का छोला

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • मटर- 200 ग्रा
  • प्याज- 4 पी
  • हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट- 2 चम्मच
  • तेजपत्ता- 4 पी
  • काली मिर्च- 1/5चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- 1चम्मच
  • उबला हुआ आलू- 2 पी बड़ा
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1चम्मच
  • हरी धनिया बारीक कटा हुआ- 2चम्मच
  • तेल- 3 चम्मच बड़ा

बनाने की विधि

मटर को धोकर कम से कम 10 से 12 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें फुलने के लिए। अब फिर से मटर धो लें कुकर में मटर डालकर दो ग्लास पानी डाल दें ,आधा चम्मच नमक डाल दे, कुकर बंद कर गैस पर चढ़ा दें। 

गैस चालू कर दे मध्यम आंच पर कम से कम सात आठ सिटी लगने दें । गैस बंद कर दे ।कुकर ठंडा होने दें तब खोलें।

अब तड़का लगाने के लिए एक पैन गैस पर रखें गैस चालू करें पैन गर्म होने दें उसमें तेल डालें तेल गर्म होने दे उसमें जीरा डालें लाल मिर्च डालें खड़ा गरम मसाला डालें तेजपत्ता डालें लहसुन डालें और अब प्याज डालें।

प्याज जब भूनकर सुनहला हो जाए उसमें जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर , अदरक, लहसुन-मिर्च का पेस्ट, उबला हुआ आलू, नमक डालें।

मसाला डालने के बाद उसमें आधा कप पानी डाल दें जिससे मसाला जले नहीं मध्यम आंच पर मसाला भूले मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें मटर डाल दें अच्छे से चला कर गैस बंद कर दें।

इसे आप रोटी पराठा पुडी के साथ खा सकते हैं। 

इसे आप छोले के रूप में भी खा सकते हैं कटा प्याज ,धनिया ,चाट मसाला ,दही, इमली का पानी डालकर।

 

शिमला मिर्च का भरवां

0

 

आवश्यक सामग्री:

 

  • शिमला मिर्च- तीन पीस 
  • उबला आलू- एक पीस बड़ा
  • प्याज- एक पीस बड़ा
  • नमक- स्वादअनुसार
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा पाउडर- एक चम्मच
  • लहसुन- 8 कली
  • हरी मिर्च- चार पीस
  • अदरक- आधा इंच
  • हींग- एक चुटकी
  • नारियल बुरादा- एक चम्मच
  • तेल- चार चम्मच बड़ा
  • अमचूर- आधा चम्मच

बनाने की विधि:

शिमला मिर्च को अच्छी तरह धोकर चाकू की सहायता से उसके अंदर के पार्ट्स और बीज निकाल दें ।उसे भरने के लिए मसाला तैयार करें गैस पर पैन चढ़ाएं, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दें।

 उसमें तेल डालें तेल गर्म होने दें उसमें पंचफोरन डालें जब चटक जाए उसमें प्याज डालें प्याज जब सुनहला हो जाए लहसुन मिर्च का  चौक करके डालें।

अब जीरा पाउडर जीरा पाउडर हल्दी पाउडर नमक नमक डालकर आधा कप पानी डाल दे अ मध्यम आंच पर पकाएं जब मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें अमचूर या चाट मसाला डालें।

आलू जो छोटे-छोटे टुकड़े करके रखे हैं डालकर कम से कम 5 मिनट मिलाकर भुने।

पैन से मसाला दूसरे बर्तन में पलट ले पैन में तेल डालें उसमें एक चुटकी नमक दे आप शिमला मिर्च में मसाला भरकर एक-एक कर पैन में डाल दें ढककर पकाएं बीच-बीच में ढक्कन हटाकर पलट दे पलट पलट कर चारों तरफ से  तले।

इसे बनाने में 25 से 30 मिनट लगता है आंच मध्यम से न्यूनतम रखें आंच तेज करने से जल जाएगा ठीक से पकेगा  नहीं।

इसे आप मेहमानों को खिलाएं ,पड़ोसियों को भी दे।

केला का चिप्स

0

 

आवश्यक सामग्री:

 

  • केला- 6 पी
  • नमक- 1 चम्मच
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • रिफाइन आॉयल तलने के लिए

बनाने की विधि:

सारे केले को धो कर 10 मिनट के लिए रख दें।या सुखे कपड़े से पोंछ कर सुखा लें ।

नमक और हल्दी मिलाकर उसमें1/2कप पानी डालकर इसका घोल बना लें ।तलते समय इसका आवश्यकता पड़ेगा ।

गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे, कड़ाही  में तेल डालकर तेज़ आंच पर तेल को गर्म करें।

तेल इतना गर्म होना चाहिए कि आपको उसके ऊपर हाथ ले जाने पर तेल की गरमाहट महसूस हो । अब कड़ाही के ऊपर चिप्स कटर रख कर केला को सिधे कड़ाही में ही केला कटते जाएगा और तेल में गिरता जाएगा। (इस विधि का प्रयोग बहुत ही सावधानी पूर्वक करें वरना कड़ाही पलट सकता है । )

चिप्स तलते समय कड़ाही में तेल की मात्रा आधा कड़ाही से ज्यादा होना चाहिए जिससे सारे चिप्स अलग अलग हो कर अच्छे से फ्राय हो सके।

जब चिप्स आधा फ्राय हो जाए तो नमक, हल्दी का घोल एक चम्मच तेल में डालें जिससे तेल का ताप भी कम होगा और नमक का स्वाद भी चिप्स में आ जाएगा।

आपको ऊपर से नमक डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगा। अपने स्वाद के अनुसार आप इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च का पाउडर डालकर मिलाना चाहें तो मिला सकते हैं।

एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख दीजिए जब इच्छा हो निकाल कर खाएं,चाय के साथ भी इसे खा सकते हैं । अपने मेहमानों को भी चाय के साथ दे सकते हैं।

चना दाल का पराठा

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 3 कप
  • चना दाल- 1 कप
  • लाल मिर्च- 4 पी
  • जीरा- ¼चम्मच
  • हिंग- 2 चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- 1/4
  • तेजपत्ता- 3
  • तेल

बनाने की विधि:

दाल को धोकर दाल में पानी डालकर चार घंटा फुलने के लिए रख दें। चार घंटा में एक कप दाल फूल कर दो कप हो गया। अब पानी से दाल निकाल कर कुकर में डाल कर एक कप पानी डालें , स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर कुकर बन्द कर दें।

गैस पर कुकर को रखें गैस चालू करें, मध्यम आंच पर तीन सिटी लगा ले। गैस बंद कर दें, कुकर ठंडा होने दे तब खोलें।

गैस पर कढ़ाई रखें गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे,तेल डालें, तेल गर्म होने दे ,हिंग डालें एक मिनट बाद जीरा डालें, जीरा चटकने दे ,लाल मिर्च और तेजपत्ता डालें।


उबला हुआ दाल कड़ाही में डालें और अच्छे से चलाएं ।तब तक चलाते रहें जब तक पानी बिल्कुल सुख ना जाए।

कड़ाही उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। जब तक दाल ठंडा होगा तब तक आटा गूंथ कर उसका मुलायम डो बना लें।

डो को 10 मिनट ढककर रख दें । तीन कप आटा गूंथने में 3/2 कप पानी लगा।10 मिनट के बाद डो से तोड़ कर लोई बनाए और अंगुली और अंगूठे के सहायता से कटोरी के जैसा बना लें और चम्मच से उसमे जो दाल का मिक्सचर बना कर रखा है उसमें भरे अब उसे हल्का बेले लें ।

गैस पर तावा रखे गैस चालू करें, तवा गर्म करें और उस पर पराठा डाले ऊपर से तेल डालकर दबा दबा कर सेंके,जब अच्छे से दोनों तरफ शीक जाए ।


इसे आलू की सब्जी ,आलू दम ,या दही का रसा किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।

सेवई

0

आवश्यक सामग्री

  • दूध- 1 लि
  • सेवई- ½ कप
  • घी-½  चम्मच
  • किशमिश- 25 दाना
  • काजू- 12 पी
  • मखाना- 1/2कप

बनाने की विधि

गैस पर कड़ाही रखें , गैस चालू करें कड़ाही गर्म   होने दे ,उसमें  घी डालें , घी पिघलने दे ,अब उसमें सेवई डालें , मध्यम से धीमी आंच पर उसे भुने जब वह हल्का ब्राउन हो जाए ड्राई फ्रूट उसी में डाल दें उसी के साथ ड्राई फ्रूट्स भी भून लें अब उसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रख‌ लें , क्योंकि कड़ाही  गर्म है कड़ाही में छोड़ देने से  सेवई जल जाएगा  ।

अब एक पतीला में दूध लें, दूध  गैस पर रखें , गैस  चालू करें ,दूध गर्म होने दे ,दूध में जब उबाल आ जाए उसे 2 मिनट तक उबलने दें ,बीच-बीच में उसे चलाते रहे ।

अब उसमें  सेवई डाल दें और ड्राई फ्रूट्स सब डालकर कम से कम 15 मिनट उसे धीमी आंच पर उबालें बीच  बीच में उसे चलाते रहे जिससे तले में पकने नहीं ।

अब उसमें चीनी डाल दे, चीनी डालकर एक मिनट और उबलने दें  उबाल आने के बाद  गैस बंद कर दे । कम से कम 10 मिनट  ढक कर रखें । अब उसे खाने के लिए  परोसें सेवई खाने में बहुत ही टेस्टी है यह मीठा है इससे छोटे बच्चों को भी बहुत पसंद आता है हम लोग घर में ऐसे भी बना कर खा सकते हैं  ।

घर के हर छोटी-छोटी फंक्शन में इसे बना सकते हैं ।

बेसन के लड्डू

0

आवश्यक सामग्री

  • बेसन- 1 कप
  • घी- 1/4 कप से थोड़ा  ज्यादा
  • बुरा चीनी- 1/2कप
  • पिस्ता और काजू बादाम थोड़ी सी

बनाने की विधि

पिस्ता और बादाम को पतला पतला काट ले काट कर रख ले।

गैस पर ‌पैन  रखें ,गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे ,उसमें  घी डालें  ,घी पिघलने दे ,घी जब हल्का गर्म हो जाए ,उसमें बेसन डालें। मध्यम से धीमी आंच पर बेसन को तब तक भूनें जब  तक उसका रंग हल्का बदल ना  जाए और उसमें से बेसन की खुशबू  ना आने लगे । जब बेसन अच्छे से भुन जाए उसे एक दूसरे बर्तन में पलट लिजिए। उसे ठंडा होने दीजिए। एक बार बेसन भुनने में15  से 18मिनट का समय लगता है।

जब बेसन आप हाथ से अच्छे से छू सके तब  उसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाकर दोनों हथेलियों की सहायता से घुमा घुमाकर लड्डू बनाएं।

अगर आप ड्राई फ्रूट्स डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं हमने नहीं डाला है।

बेसन भुनने में समय बेसन की मात्रा और बेसन की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

लड्डू बनाते समय दो बातों का विशेष ध्यान रखें आप कम से कम 2 चम्मच घी और थोड़ी चीनी अलग से जरूर रखें 

अगर लड्डू का मिश्रण सुखा लगता है तो उसमें ऊपर से एक  या दो चम्मच  घी मिला सकते हैं अगर मिश्रण ज्यादा गिला लगता है तो आप ऊपर से उसमें और चीनी मिला सकते हैं । किसी किसी बेसन में घी ज़्यादा लगता है किसी  में कम इसलिए एक दो चम्मच का अन्तर आ सकता है । यह बेसन पर निर्भर करता है।

यह  एक विशेष मिठाई है हमारे। यहां हर पूजा-पाठ शादी ब्याह में इसका प्रयोग होता है ।दिवाली में तो यह विशेष रूप से पूजा के लिए प्रयोग में लाया जाता है यह खाने में बहुत स्वादिष्ट है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।