साग के डंठल की सब्जी / Lal Saag danthal ki sbji

0
1553

 

आवश्यक   सामग्री:

  • साग का ढठा 300 ग्रा
  • सरसों तेल – 2 चम्मच बड़ा
  • पोस्ता – 3 चम्मच बड़ा
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • लहसुन मिर्च का पेस्ट – 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1/2चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/5चम्मच

बनाने  की विधि:

साग  के डंठल से साग तोड़ कर अलग कर ले। उसे अच्छे से धोकर साफ कर ले, जिससे उसमें बालू ना रहे । गैस पर एक पतीला रखें उसमें एक ग्लास पानी डाल दे, गैस  चालू करें ,पानी गर्म होने दे , जब पानी उबलने लगे डंठल को उस में डाल दें। ढक्कन लगाकर 5 मिनट उबलने दें। अब गैस बंद कर दे। पानी से डंठल को निकाल ले।

 

गैस पर पैन रखें , गैस चालू करें पैन गर्म होने दे, पोस्ता डालकर मध्यम आंच पर भूनें। पोस्ता से चिड चिड की आवाज आने लगे गैस बंद कर दे, थोड़ी देर गर्म पैन में ही उसे चलाते रहें । ठंडा होने पर  मिक्सी में महीन पीस  कर पोस्ता का पाउडर बना लें।

गैस पर  कड़ाही रखें  ,गैस चालू करें ,कढ़ाई  गर्म  होने दे।  उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे, उसमें चॉप किया हुआ या महीन कटा हुआ प्याज डालें।

प्याज सुनहला हो जाए, उसमें लहसुन मिर्च का पेस्ट,जीरा, धनिया ,काली मिर्च का पाउडर हल्दी नमक सब डाल कर आधा कप पानी डाल दें और धीमी आंच पर मसाले को भूनें।

जब मसाला तेल छोड़ने लगे उबला हुआ डंठल उसमें डालकर एक मिनट चलाएं।

अब उसमें  3/2 ग्लास पानी डालकर , पोस्ता डाल दें और चलाकर ढक्कन लगा  दे। 2 मिनट उबलने  के बाद गैस बंद कर दे।

यह चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।

यह हमारे झारखंड में विशेष रूप से चावल के साथ खाने के लिए बनाया जाता है ।