Home Blog Page 2

रसमलाई / Ras malai

0

 

आवश्यक  सामग्री:

रसगुल्ला  के लिए:

दूध- 3/2 लि  छेना के लिए

सिरका- 2 चम्मच

कॉर्न फ्लोर- 2चम्मच

 

रबडी़ के लिए:

दूध- ½  ली

चीनी- 3चम्मच

सुखे  फल- काजू, पिस्ता, बादाम

‌केशर- 1 चुटकी

बनाने  की  विधि:

रसगुल्ला रसमलाई जब भी बनाए  ताजा छेना फाड़ कर बनाए। गाय के दूध का छेना बहुत ही मुलायम  होता  है। सबसे पहले हम दूध को छानकर एक भगोना में ले लें। भगोना गैस पर रखें, गैस चालू करें, दूध गर्म होने दें। दूध में जब उबाल आ जाए गैस बंद कर दें। 2 मिनट दूध को ठंडा होने दें, एक दो बार बीच में दूध को चम्मच से चला दें।

2 चम्मच सिरका में 2 चम्मच पानी मिला ले। अब पानी मिला हुआ सिरका धीरे-धीरे दूध में डालें और चम्मच से चलाते  रहें। जब दूध फट जाए, सिरका और पानी के मिश्रण को डालना बंद कर दें। दूध जब फट जाएगा, देखेंगे छेना अलग पानी अलग हो गया है। छेना फटने के बाद उसके पानी का रंग अलग हो जाएगा।

छेना को ज्यादा देर तक उस गर्म पानी में नहीं छोड़ना है। अब एक छन्नी पर पतला सूती कपड़ा डालकर छेना को छानकर उसे साफ पानी से कम से कम 2 बार धो दें, जिससे  उसका  गंध और खट्टापन खत्म हो जाएगा।

कपड़े को चारों ओर से अच्छे से पकड़कर दबाते हुए छेना से सारा पानी निचोड़ ले। छेना को इतना भी नहीं निचोड़ना है कि वह सूख जाए। छेना में हल्की नमी होनी चाहिए। छेना को एक थाली में लेकर उसे तोड़ कर हथेली से मसलना है। 2 मिनट मसलने के बाद उसमें कॉर्नफ्लोर डालकर उसे 5 मिनट हल्के हाथों से और मसलना  है। छेना से एक छोटी लोई लेकर दोनों हथेली के बीच गोल करें अगर उस में दरार आ गया तो समझे अभी छेना तैयार नहीं हुआ है । हल्के हाथों से 2 मिनट और मसल दे।

छेना कभी भी जोर जोर न मसले वरना इसमें घी छोड़ देगा, घी छोड़ देने से इसका रसगुल्ला नहीं बनेगा।  छेना में नमी ज्यादा रहने से भी रसगुल्ला सही नहीं बनेगा।

एक बड़े मुंह वाले भगोना में 1 कप चीनी और 5 कप पानी डालें, भगोने को गैस पर रखें, गैस चालू करें। मध्यम आंच पर चीनी पिघलने थे जब चीनी पिघल जाए गैस तेज कर दे, चासनी में उबाल आने दें और तेज आंच पर उबलते हुए चासनी में छेना से बनी हुई गोली को एक-एक कर उबलते हुए चाशनी में डालें।

तेज आंच पर 5 मिनट उबालें जब उसका आकार बढ़कर दोगुना हो जाए उसे  ढक्कन लगाकर 10 मिनट उबालें। रसगुल्ला हमेशा तेज आंच पर ही  उबाले। रसगुल्ला जितना बड़ा बनाना चाहते हैं उस हिसाब से गोली बनाकर चासनी में डालें। आकार आप अपने हिसाब से छोटा बड़ा रख सकते हैं।

रसमलाई के लिए रबड़ी:

दूध छान कर एक भगोना में ले, दूध गैस पर रखें, गैस चालू करें और मध्यम आंच पर दूध उबालें। दूध उबालने के बाद चार चम्मच दूध एक कटोरी में लेकर उसमें केसर डालकर ढककर रख दें, केसर भिंगो कर।

दूध मध्यम आंच पर ही बीच-बीच में चलाते हुए उवाले। दूध जब उबल कर आधा रह जाए आंच धीमी कर दें। उसमें  चीनी डालें, केसर वाला दूध डालें, 2 मिनट उबालें। 

सूखे फल जो हमने  काट कर रखा है डाल दें, गैस बंद कर दें। 

गैस बंद कर दे रबड़ी ढक कर रखें। अब रसगुल्ला जो बनाकर हमने रखा है, रसगुल्ला ले उससे चासनी  निचोड़कर दूसरे बाउल में रखें रबड़ी में डालें।

रसगुल्ला डालकर रबड़ी को लगभग दो मिनट गर्म कर दे। रसमलाई को कम से कम 2 घंटा ढक कर रख दें।

अब इसे खाने के लिए परोसे। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है। इसे बड़े बच्चे सभी बहुत पसंद करते हैं।

हमने इसे पिस्ता और बादाम से सजाया है।

आंवला का आंचार / Amla Pickle / Amla Ka Anchar

0

आवश्यक सामग्री :-

  • आमला 500 ग्रा
  • लाल मिर्च साबूत 12 पी
  • सरसों ¼ कप
  • धनिया 1/4कप
  • हल्दी पाउडर 3 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • सौंफ 2 चम्मच
  • मेथी 2 चम्मच
  • अजवाइन 1/2चम्मच
  • मंगरैल ½ चम्मच
  • सरसों तेल 1 कप

बनाने की विधि:-
500 ग्राम आंवला ले। आंवला अच्छे से धोकर एक बर्तन में निकाल लें । एक पतीले में एक ग्लास पानी ले, पतीला गैस पर रखें, गैस चालू करें। पतीले का पानी जब उबलने लगे धोया हुआ आंवला उसमें डाल दे, 2 मिनट उबालें और उसे छानकर निकाल लें। उसके बाद उसे किसी कपड़े पर फैला कर एक धंटा के लगभग धूप में सुखा दे।

इससे उसका पानी सूख जाएगा। जिससे उसके बीज को निकालने में आसानी होगी। अब एक एक आंवला का बीज निकाल लें।सारे आंवले का बीज निकाल कर एक बाउल में रखें।

सरसों को दरदरा कूट कर रख लें।

मेथी धीमी आंच पर भूनें और उसे भी दरदरा कूट लें।

धनिया और सौंफ भी भूनकर कूट लें।अब सारे मसालों को आंवला वाले बाउल डाल दें।

नमक, हल्दी और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

सभी मसलों को मिला कर किसी जाली से ढक कर चार पांच दिनों तक धूप दीखाए।

उसके बाद उसे कांच के जार में भर कर रखें और निकाल कर खांए ।
ये रोटी, चावल, पराठा, पुडी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।

सूजी का हलवा / Suji ka halwa

0

 

आवश्यक सामग्री:

सूजी-  100 ग्राम

चीनी-  100ग्राम

काजू-  10 या 15  पीस 

बादाम-   8 या 10 पीस 

किशमिश-  2 चम्मच

घी-  50  ग्रा

 बनाने की विधि:

एक पैन लें, पैन गैस पर रखें, गैस चालू करें, पैन गरम होने दें। जब पैन गरम हो जाए उसमें घी ङाले।

घी गरम  हो जाए उसमें सूजी डालकर तीन चार मिनट  भूने।

जब सूजी का रंग हल्का सुनहला हो जाए, तो चीनी  पानी  का घोल  डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

चार पांच मिनट धीमी आंच पर चलाते रहे, जब हलवा से चीनी पानी सुख जाए, उसमें  काजू, किशमिश, बादाम डालकर अच्छी तरह से मिला ले, और गरमा गरम अपने खायें  और पडोसी को खिलाएं।

100 ग्राम सूजी का हलवा के लिए 250ग्राम पानी मे चीनी डालकर गरम कर ले जिससे हलवा में अच्छा स्वाद आयेगा।

इसे बना कर आप बच्चों के टिफीन में दे सकते हैं।

 

चाट मसाला / Chaat masala

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • नमक 100 ग्रा
  • काला नमक 100 ग्रा
  • भुना जीरा 50 ग्रा
  • धनिया पाउडर 25 ग्रा
  • आमचूर 100 ग्रा
  • लाल मिर्च पाउडर 50 ग्रा

बनाने की विधि:

गैस पर एक पैन रखें, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे, पैन में जीरा डालकर मध्यम आंच पर भुन ले। जब जीरे से खुशबू आने लगे गैस बंद कर दे। जीरा भुनने के बाद दूसरे बर्तन मे पलट लें। ठंडा होने पर जीरा मिक्सी के जार में डाल लें और पिस कर उसका पाउडर बना लें। जीरा जिसमें भुने है उसी पैन में धनिया भी भुन ले, धनिया पूरा लाल नहीं करना है, धीमी आंच पर एक मिनट भुन ले, थोड़ा ठंडा कर इसे भी पीस कर पाउडर बना लें।

 

लाल मिर्च को भी गर्म कर पिस ले । सभी सामान को एक बाउल में डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला दें।

छन्नी में डालकर सारे मिश्रण को अच्छे से छान लें। एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। जब आवश्यकता हो निकाल कर प्रयोग करें।


हर चटपटी खाने पर आप इसे डालकर खा सकते हैं।

किसी भी चीज पर डालकर खाएं। घर का बना हुआ चाट मसाला अलग ही मजा देगा। हर तरह के चाट के साथ आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

गुड़ का रसगुल्ला / Gur ke rasgulle

0

 

आवश्यक  सामग्री:

दूध- 3/2 कि.

गुड़-  200 ग्रा

सिरका-  2 चम्मच

कॉर्न फ्लोर-  2 चम्मच

 इलायची-  3 पी

बनाने की विधि:

एक भगोना में दूध छान कर लें , दूध गैस पर रखें, गैस चालू करें, दूध मध्यम आंच पर उबाले, दूध में जब उबाल आ जाए गैस बंद कर दें। 

2 मिनट दूध को ठंडा होने दें। अब सिरका में चार चम्मच पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें और दूध को चलाते जाए जब दूध फट जाए सिरका डालना बंद कर दे।

पानी और छेना अलग अलग हो जाए, जब पानी का रंग अलग दिखाई दे छेना फट गया।

दूध फटने के बाद ज्यादा देर तक छेना उस गर्म पानी में न रहने दें। अब छन्नी में मसलीन का पतला कपड़ा लगा कर छेना छान लें।

 छेना कम से कम दो बार साफ पानी से धो लें। जिससे छेना में जो वेनिगर डाला गया उसका खट्टापन और वेनिगर का गंध खत्म हो जाए।

कपड़े को चारों ओर से पकड़कर, छेना  से धीरे धीरे अच्छी तरह निचोड़कर सारा पानी  निकाल दें। निचोड़ के बाद 15  से  20 मिनट के लिए लटका कर रखें, जिससे उसका पानी निकल जाए।

अगर छेना को अच्छे से नहीं निचोडा जाएगा, उसमें पानी रहने से आपका रसगुल्ला अच्छा नहीं बनेगा। बनने के बाद भी वह चपटा हो जाएगा अपने आकार में नहीं रह पाएगा।

एक भगोना लें , उसमें 5 कप पानी डालें, भगोना गैस पर रखें, मध्यम आंच पर पानी गर्म होने दें, जब पानी गर्म हो जाए उसमें तोड़ कर रखा हुआ गुड़ डाल दें। आंच धीमी कर दे और धीरे-धीरे धीमी आंच पर गुड पिघलने दे।

छेना किसी बड़े थाली या बड़े प्लेट में ले लें। उसे अच्छे से तोड़कर फैला ले और हथेली से धीरे-धीरे मसलें 2 मिनट मसलने  के बाद उसमें कॉर्न फ्लोर डाल कर अच्छे से मसले रसगुल्ला के लिए छेना हथेली से ही मसलना है।

अब गैस तेज कर दें, गुड़ के पानी में उबाल आने दें। जब चाशनी उबलने लगे,छेने का एक एक गोला चाशनी में डालते जाएं।

सारे छेना बॉल डालकर दस मिनट तेज आंच पर ढक्कन खोलकर उबालें। 10 मिनट ढक्कन लगाकर तेज आंच पर ही उबाले।

पांच मिनट उबलने के बाद ही आप देखेंगे कि छेना बॉल अपने आकार से दुगना से भी बड़ा हो गया है ।

नोट– मसलने के बाद उसे छोटी-छोटी लोई तोड़कर दोनों हथेली के बीच घुमा घुमा कर गोल करें अगर गोले में दरार पड़ती है तो छेना आपका अच्छे से नहीं तैयार हुआ रसगुल्ला के लिए जिसे रसगुल्ला चासनी में फैल जाएगा। 

  • छेना को जरूरत से ज्यादा भी ना मसले की उसमें घी छोड़ दें और रसगुल्ला की जगह पनीर बन जाए। रसगुल्ला के लिए  3/2 की दूध  का छेना 7 से 10 मिनट मसलना काफ़ी है।
  • छेना मसलने  का  समय उसके मात्रा पर निर्भर करता है।
  • रसगुल्ला हमेशा तेज़ आंच पर ही उबाले।
  • रसगुल्ला जब भी बनाए छेना ताजा फाड़ कर बनाएं इससे आपका रसगुल्ला स्पंजी और स्वादिष्ट ज्यादा  बनेगा।
  • रसगुल्ला जब भी बनाना हो गाय के दूध का बनाएं।  ताजा दूध का बनाए ,पहले  से उवाल कर रखा हुआ दूध का रसगुल्ला ना बनाएं। ताजा दूध का रसगुल्ला बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

बहुत से लोग जो चीनी खाना पसंद नही करते वो भी इस रसगुल्ले को खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है।

कन्डेनश मिल्क (Condense Milk)

0

 

आवश्यक सामग्री:

 दूध– 500 ग्रा

  चीनी– 250 ग्रा

  बेकिंग सोडा– 2 चुटकी

कन्डेनश  मिल्क बनाने की विधि:

मोटे तले की कढ़ाई ले, कड़ाही गैस पर रखें, गैस चालू करें। कड़ाही में दूध डालें। 

अब इसमें चीनी डालें। मध्यम आंच पर दूध  उबाले, उसे उबालते हुए बीच-बीच में चलाते रहे जिससे दूध तले में जले नहीं।

दूध जब गाढ़ा हो जाए (⅓) बच जाए गैस धीमी कर दें, अब उसमें बेकिंग सोडा डाले।

गैस बंद कर दे, बेकिंग सोडा डालकर उसे तेजी से मिलाएं।

क्योंकि सोडा डालने के बाद उसमें उफान उठता है।(वह ऊपर की ओर तेजी से फेंकता है । उसे अच्छे से फेंट कर एक तरफ़ रख दें ठंडा होने के लिए। कंडेंस मिल्क जब ठंडा हो जाए उसे अंगुली से छूकर चेक कर लें। अंगुली से छूकर देखें एक तार की चाशनी की तरह चिपकने लगे तो समझे कि कंडेंस मिल्क तैयार है।

ठंडा होने के बाद इसे कांच के बॉटल में भरकर रख दें। इसे आप खीर, सेवई, हलवा, केक, तथा अनेकों प्रकार के मिठाई बनाने में प्रयोग कर सकते हैं।

चावल का खीर / Rice Kheer/ Chawal ka kheer

0

 

आवश्यक सामग्री:

दूध – 2 कि

चावल – 100 ग्रा

चीनी – 50 ग्रा

केशर – 1 चुटकी

पिस्ता – 6  पी

बादाम – 5  पी

काजू – 10 –15 दाना

किशमिश – 15 – 20 दाना

बनाने की विधि :

सबसे पहले एक भगोना मेंं दूध छान कर ले लें। दूध का भगोना गैस पर रखें,  गैस चालू करें। मध्यम आंच पर दूध गर्म होने दें। दूध में जब उबाल आ जाए गैस धीमी कर दें।

धीमी आंच पर दूध 10 से 15 मिनट तक उबलने दें और बीच-बीच मे दूध को चलाते रहे जिससे दूध तले में लग कर जले नहीं। जब तक दूध उबल रहा है चावल, अच्छे से धो कर रख लें। अब उबाले हुए दूध में चावल डालकर चला दें और बीच-बीच मे चलाते हुए धीमी आंच पर पकने दें।

बीच-बीच में चलाने से नीचे तले में लग कर जलेगा नहीं। 10 मिनट उबालने के बाद उसमें  कटा हुआ डार्यफ्रूर्टस  डालकर चला दे, 5 मिनट और पकने दे।

चावल अच्छे से पका या नहीं इसे देखने के लिए चम्मच मे दो चार दाना चावल निकाल कर अंगुली से दबा कर देखें कि चावल अच्छे से पका या नहीं। जब चावल पुरी तरह से पक जाए, उसमें चीनी डालकर मिला लें और दो मिनट उबालें। दो मिनट के बाद गैस बंद कर दे। 

यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इसे बच्चे  भी बहुत पसंद करते हैं।

यह घर के हर छोटे क्रायक्रम में बनता है।

आंवले का मुरब्बा / Gooseberry Murabba / Amla ka murabba

0

आवश्यक सामग्री

  • आंवला 400 ग्राम
  • चीनी 300 ग्रा

बनाने की विधि:-

आंवलों को सबसे पहले अच्छे से धो कर रख लें। अब एक एक आंवला को टूथपिक या कांटे की सहायता से गोद लें। सारे आंवले को गोदकर फिर से साफ पानी से धो लें और दूसरे बर्तन में निकाल कर रख लें।

एक पतीले में दो ग्लास पानी ले, पतीला गैस पर रखें, गैस चालू करे, पानी गर्म होने दे, पानी जब उबलने लगे, सारा आंवला उबलते हुए पानी में डाल दें। आंवले को तेज आंच पर ढक्कन हटा कर दो मिनट उबालें।

 

गैस बंद कर दें आंवले को पानी से अलग कर लें, उसे साफ कपड़े से अच्छे से पोछ ले। 30 मिनट पंखा के हवा में रखें।  एक बर्तन में आंवला डालकर उसमें चीनी डालकर मिला लें। ढक्ककर 25 से 30 मिनट रखें। आंवला और चीनी को मिला लें।

बर्तन को गैस पर रखें, गैस चालू करे, धीमी आंच पर आंवला और चीनी को धीरे धीरे पकने दे। बीच-बीच में चलाते रहे, जिससे तलें में जले नहीं।

जब चीनी पिघल जाए, दो मिनट उबालें। बीच-बीच में चाशनी की जांच करते रहे, जब चाशनी एक तार की हो जाए गैस बंद कर दें।

दो से तीन घंटे उसे ढक कर ठंडा करें। ढक्कन थोड़ा खुला रख कर ढके, जाली से ढके। जिससे वाष्प का पानी मुरब्बा में ना गिरे ।

 

हमने सादा पानी से आंवले को धोया है, आप चाहें तो फिटकरी के पानी से इसे धो सकते हैं।
यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।

राजमा मसाला / Rajma Masala

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • राजमा- 1 कप
  • टमाटर- 2 पी
  • प्याज- 4 पी
  • मेथी पाउडर- 1/4छोटी चम्मच
  • अदरक- 1 इंच
  • लहसुन- 25 दाना
  • जीरा पाउडर- 1चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/ 2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- थोड़ा सा
  • तेल -3 चम्मच बड़ा

बनाने की विधि

राजमा को पानी से अच्छी तरह धो लें। उसे एक बड़े बर्तन में डाल कर उसमें तीन ग्लास पानी डालकर ढक कर रख दें। 8 से 10 घंटा उसे फूलने के लिए छोड़ दें। जब राजमा फूल जाए 10 घंटा के बाद उसे पानी से निकाल ले। धो कर कुकर में डालें, 3 कप पानी डाल दे , दो चुटकी नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दे।

कुकर को गैस पर रखें, गैस चालू करें मध्यम आंच पर एक सीटी लगने दे ,गैस कम कर दे, धीमी आंच पर 6 से 7 सीट लगने दें ,जिससे राजमा गल जाए।  कुकर ठंडा होने दें तब खोलें। जब तक कुकर ठंडा हो रहा है, प्याज पतला पतला काट लें, टमाटर का बीज निकालकर उसे मिक्सी में पीसकर रख लें।

गैस पर कढ़ाई रखें , गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे ,उसमें तेल डालें ,तेल गर्म होने दे ,प्याज डालें। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च मिक्सी में पीसकर उसे किसी कटोरी में निकाल ले, उसमें 1/2कप पानी डाल कर सारा सुखा मसाला उसमें डाल दें और ढककर रखें।

प्याज जब भूनकर सुनहला हो जाए उसमें सारा मसाला डाल दें और मसाले को धीमी आंच पर भूनें।

 

मसाले को धीमी आंच पर भूनें जब मसाला तेल छोड़ दे तो पिसा हुआ टमाटर और काशमीरी लाल मिर्च डालकर दो मिनट और भुने।

अब उसमें उबला हुआ राजमा डाल दे उसको अच्छे से चला कर मिला ले । दो मिनट मध्यम आंच पर उबालें।

गैस बंद कर दे धनिया की पत्ती डालकर ढक दें ।5 मिनट के बाद आप उसे खाने के लिए परोस सकते हैं ।

यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

नारियल की चटनी / Coconut chutney / Naryal Ki Chutni

0

 

आवश्यक सामग्री:

 

  • नारियल-1 पी
  • भुना हुआ चना दाल- ½ कप
  • दही- 4 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 4 पी
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च- 2 पी
  • छोटी राइ-  1 चम्मच
  • रिफाइन- 2चम्मच

चटनी बनाने की विधि:

नारियल को तोड़कर निकाल लें, उसे छोटे-छोटे पीस में काट लें।


कटे हुए नारियल को मिक्सी के जार में डालें, उसमें चना दाल, जीरा, हरी मिर्च, नमक और दही डालकर मिक्सी को चला दें।

जब चटनी अच्छे से पीस जाए, उसे एक बाउल में निकाल ले।

एक छोटी पैन गैस पर रख कर, गैस चालू कर उसे गर्म करें, उसमें रिफाइन डालकर गर्म करे, जब रिफाइन गर्म हो जाए उसमें मैं छोटी राई और लाल मिर्च से तड़का लगाना हैं।


नारियल की चटनी को आप सांभर, बड़ा, डोसा, अप्पे और भी बहुत सारे आइटम के साथ आप खा सकते हैं।