आवश्यक सामग्री:

- मखाना- 2 कप
- घी- 1 चम्मच
- दूध- 2 ली
- चीनी- 4 चम्मच
- बादाम- 10 दाना
- काजू – ¼ कप
- किशमिश- ¼ कप
- केशर- 15 से 20 धागा
- छोहाडा- 7 पी
- पिस्ता – 20. दाना
खीर बनाने की विधि:
मखाना का खीर बनाने के लिए गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कढ़ाई गर्म होने दे, कढ़ाई में घी डालें।

अब कड़ाही में मखाना डालें और धीमी आंच पर उसे भुने। (एक मखाना लेकर अंगुली से दबा कर देखें जब मखाना टूट जाए गैस बंद कर दे)

मखाना ठंडा हो जाए मिक्सी के जार में डालकर हल्का दरदरा कर लें ।(महीन नहीं करना है )।

गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, दूध कड़ाही में छानकर डाल दे,मध्यम आंच पर दूध उबालें। दूध उबल जाए गैस धीमी कर दे और धीमी आंच पर दूध को गाढ़ा करें। दूध में उबाल आ जाए तो उसमें केसर के धागे डाल दे। दूध बीच-बीच में चलाते रहें वरना वह तले में लग कर जल जाएगा। धीमी आंच पर दूध को 15 से 20 मिनट तक उबालकर गाढ़ा करें।

काजू , किशमिश धीमी आंच पर हल्का भून कर रख लें।

अब दूध में दरदरा किया हुआ मखाना डालकर 2 मिनट उबलने दें।

सारे ड्राई फ्रूट्स उस में डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।

चीनी डालकर अच्छे से मिला दे। अब गैस बंद कर दे। ढककर पांच मिनट छोड़ दें । अब खाने के लिए परोसें ।
हमने चीनी कम डाला है। आप अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा डाल सकते हैं ।
विशेष रूप से यह व्रत उपवास में बनाया जाता है ।
नवरात्रि स्पेशल है। यह खीर बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है ।