Home Blog Page 6

कोहङा के फूल का पकौड़ा

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • कोहङा का फूल- 12 पी
  • बेसन- 1कप
  • चावल का आटा- 4 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • हरी मिर्च- 2पी
  • हिंग- 2चुटकी
  • तेल तलने के लिए

बनाने की विधि:

फूल को अच्छे से धोकर किसी प्लेट में रखे ,ताकि उसका पानी सारा निकल जाए । अब एक एक फूल का डंटी तोड़ कर हटा दें फूल को अच्छे से साफ कर लें।

एक बाउल में बेसन ,चावल का आटा ,नमक ,हल्दी ,हिंग हरी मिर्च महीन किया हुआ और लाल मिर्च का पाउडर डालें और उसे अच्छे से मिला ले।

अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें और ढक कर रख दें।

गैस पर फ्राई पैन रखें, गैस चालू करें ,जब फ्राई पैन गर्म हो जाए तो तेल डालें । तेल गर्म कर लें।

तेल गर्म हो जाए तो तेल गर्म हुआ या नहीं यह देखने के लिए गर्म तेल में बेसन के घोल से थोड़ा सा घोल तेल में डालें, बेसन उपर उठ जाएगा तो समझे तेल गर्म हो गया है ।

तेल गर्म हो जाए तो फूल को बेसन में डूबों डूबों कर तेल में डाले और मध्यम आंच पर तलें।

फूल को डालने के बाद तुरंत उसे न पलटे जब एक तरफ पक जाए तब उसे पलट दें । (चार मिनट के बाद उसे पलट दें )।

उसे लाल होने तक फ्राई करें ,जब फूल अच्छे से फ्राई हो जाए ,तो उसे तेल से निकाल ले । इसे तलने में कम से कम दस से बारह मिनट का समय लगता है।


पकौडे को चावल के साथ या शाम में चाय के साथ ले सकते हैं ।

मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं ।

पपीता का रायता

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • पपीता-300 ग्रा
  • दही-1 कप
  • सादा-नमक स्वादानुसार
  • जीराभुना 1 चम्मच
  • लाल-मिर्च भुना 4 पी
  • कालानमक स्वादानुसार

बनाने की विधि:

जीरा और लाल मिर्च को धीमी आंच पर पांच मिनट भुन लें ।जीरा और मिर्च का पाउडर बना लें।मिक्सी में या खलर में कुट कर। (खलर के मसाले का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है ।)

पपीता को धो कर, छिल लें, और लम्बे लम्बे पीस में काट लें। उसके अंदर का भाग काट कर निकाल दें।

फिर से धो लें और उसे कद्दूकस कर लें।

एक पतीले में पानी गर्म करें, जब पानी में उबाल आ जाए पपीता उसमें डालकर 3 मिनट उबालें।

अब एक छननी में सारा उबला हुआ पपीता डाल दे।दस मिनट छननी में ही रहने दे।


अब एक बाउल में दही लें, उसमें पपीता डाले,काला नमक,सादा नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दे।

रायता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है यह खाने का स्वाद दुगुना कर देता है।

आलू चॉप

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • उबला आलू-  ½   कि
  • बेसन- 3/2  कप
  • धनिया पत्ती – 3  चम्मच महीन कटा हुआ
  • लहसुन- 7  कली
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1/2  चम्मच
  • तेल तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च-  5 पी
  • लाल मिर्च पाउडर – ½  चम्मच
  • हींग- 2  चुटकी

बनाने की विधि:

एक बाउल में बेसन लें, बेसन में स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, दो चुटकी हींग डालकर मिला लें। अब उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल बना लें।

घोल को हाथ या चम्मच से फेंट कर हल्का कर दें। ( घोल को कम से कम दो मिनट अच्छे से फेंटे  ) घोल बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए। अब इसे ढक कर रख दें।

 धनिया पत्ती, अदरक, मिर्च और लहसुन को महीन महीन काट कर रख लें। आलू को छील कर अच्छे  मैश लें। गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दें। अब कड़ाही में तेल डालें।

तेल गर्म होने दें , अब तेल में,कटा हुआ मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर दो मिनट भुनें, जीरा पाउडर, हल्दी और नमक डालें।

धीमी आंच पर चला कर,मैश कर रखा हुआ आलू डालकर अच्छे से भुने। (दो तीन मिनट भुनें ) गैस बंद कर दें धनिया पत्ती डालकर मिला दें।

दूसरे बर्तन में पलट दें, ठंडा होने दें।

अब गैस पर फ्राय पैन चढ़ाएं, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे, उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने दे।

चेक करने के लिए घोल से एक बूंद बेसन तेल में डालकर देखें, घोल ऊपर उठ गया तो तेल गर्म है।

अब आलू के डो से छोटे-छोटे लोई ले कर गोल करें, फिर दोनों हथेलियों से थोड़ा दबा दें और उसे बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालकर दोनों तरफ अच्छे से पलट कर तलें। 

एक बार में पांच से सात मिनट का समय लगता है।

चॉप को आप चटनी के साथ खाएं, यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। शाम के चाय के साथ भी आप गरमागरम इसे खा सकते हैं।

 

खोवा छेना का गुलाब जामुन

0

 

आवश्यक सामग्री:

  • खोवा- 150 ग्रा
  • छेना-  60 ग्रा
  • मैदा- 1चम्मच बड़ा
  • घी- तलने के लिए
  • चीनी- 1कप
  • काजू- 4 पी टुकड़ा किया हुआ
  • इलायची- 3 पी

बनाने की विधि:

 खोवा छेना का गुलाब जामुन बनाने के लिए छेना का मात्रा कम और खोवा ज्यादा  होना चाहिए। गुलाब जामुन बनाते समय छेना को किसी बर्तन में लेकर हथेली से पहले दो मिनट मसलें अब उसमें खोवा डालकर अच्छे से मिलाएं।

(जिससे छेना या खोवा में गुठली ना रहे ) दोनों को मिला कर उसमें मैदा डालकर मसल कर चिकना कर लें।

जब तक हम डो तैयार करेंगे तब तक चाशनी बना लेते हैं। एक भगोना में एक कप चीनी एक कप पानी डालकर गैस पर रखें गैस चालू कर दें।

गैस का आंच मध्यम रखें । बीच बीच में उसे चलाते रहे। चीनी पानी में घुलने के बाद एक मिनट उबालें और गैस बंद कर दें। चाशनी को ढककर रख दें।

 गुलाब जामुन के बीच में भरने के लिए हमने काजू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लिए हैं और उसमें डो से 1/2चम्मच मिश्रण ले कर काजू में मिला दिया है। भरने के लिए हमने मिश्रण तैयार कर लिया है।

जब खोवा छेना और मैदा अच्छे से मिक्स हो जाए तब हथेली पर हल्का घी लगाकर नींबू के आकार की लोई लेकर दोनों हथेलियों पर घुमाकर उसका नींबू के आकार का  गोल-गोल गोली बना लें।

साइज आप अपने हिसाब से छोटी बड़ी बना सकते है।

अब एक फ्राई पैन गैस पर रखें ,उसमें घी डालें, गैस चालू करें , घी को गर्म होने दे , घी जब अच्छे से गर्म हो जाए घी मध्यम आंच पर गर्म करके आंच धीमी कर दें।

 उसमें बना हुआ गोली डालें  गोली अंदाज से डालें ज्यादा एक साथ ना डालें डालने के बाद दो मिनट उसे न छुएं , उसके बाद बीच बीच में उसे चला दें , जिससे चारों तरफ एक जैसा फ्राय हो।

हल्का सुनहरा कर उसे निकाल लें।

अगर चाशनी गर्म हो तो तला हुआ रसगुल्ला तुरंत ना डालें उसे बाहर निकाल कर दो मिनट रख लें तब डालें और अगर चासनी गर्म ना हो तो आप गर्म रसगुल्ले को डाल सकते हैं ऐसा करने से आप का रसगुल्ला अंदर से सॉफ्ट बनेगा वरना अंदर कड़ा हो सकता है।

गुलाब जामुन बहुत जल्दी बनता है बहुत आसान है इसे आप घर में छोटे-मोटे पार्टी में बना सकते हैं, घर में खाने के लिए भी बना कर रख सकते हैं ।यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।

हमारे यहां हर छोटी-बड़ी पार्टी में इसे अवश्य बनाया जाता है । यह एक लोकप्रिय मिठाई है ।

 केला के फूल का पकौड़ा

0

 

आवश्यक  सामग्री:

केला का फूल 150 ग्रा लग भग

बेसन  ½  कप 

लाल मिर्च 1चम्मच

नमक स्वादानुसार

हल्दी ½ चम्मच

 अदरक ½ इंच

 लहसुन 6 कली

 तेल तलने के लिए

बनाने की विधि:

केला का फूल एक कभर से ढका रहता है।

पहले उसे कभर से निकाल ले।

फूल के अन्दर एक टाइट पराग होता है, उसे निकाल दें, फूल के उपर सफेद रंग का प्लास्टिक के जैसा होता है उसे भी तोड़ कर निकाल दें।

( ये दोनों कैसा होता है और इसे कैसे निकालना है ये हमने फोटो में आपको बताया है )।

 

अब फूल को उबाल ले। गैस पर एक भगोना रखें, दो कप पानी डालकर दो चुटकी नमक डाल दें,गैस चालू करें ,जब पानी में अच्छी तरह से ऊबाल आ जाए फूल  उबलते हुए पानी में डालकर पांच मिनट उबालें।

गैस बंद कर दें। पानी से फूल निकाल ले। अब चौपर में डालें  फूल ,लहसुन , हरी मिर्च, अदरक,प्याज। सभी को साथ में चॉपर में चौप कर लें।

अब उसमे नमक, हल्दी,लाल मिर्च ,बेसन डाल कर अच्छे से मिला ले।

गैस पर फ्राई पैन रखें , गैस चालू करें,जब फ्राई पैन गर्म हो जाए, तब तेल डालें तेल गर्म हो जाए तो जो मिक्सचर जो तैयार किए हैं उसे छोटा-छोटा तेल में डालें।

मध्यम आचं पर लाल होने दे जब अच्छी तरह लाल हो जाए तो तेल से निकाल ले।

चटनी के साथ परोसें, यह बहुत ही हेल्दी है।

इसमें आयरन बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

कुंदरी का भुजिया

0

 

आवश्यक सामग्री:

कुंदरी 250 ग्रा
नमक स्वादानुसार
हल्दी. ½ चम्मच
हरी मिर्च. 3 पी
तेल. 2 चम्मच बड़ा

बनाने की विधि:

कुंदरी को रगड़ कर अच्छे से धो लें। एक कुंदरी को चार भाग में काटे। सारे कुंदरी को इसी तरह काट लें। काटने के बाद इसे फिर से धोएं, धोकर पानी से निकाल कर रखें ।


गैस पर कड़ाही रखे, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दें। कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें, हरी मिर्च काट कर डालें।

एक मिनट के बाद कुंदरी डालकर चला दें। नमक और हल्दी डालकर मध्यम आंच पर भूनें।

 

इसे भुनने में दस से पन्द्रह मिनट लगता है।

यह चावल, रोटी, पराठे पुड़ी के साथ खाएं।मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा डाल सकते हैं ।

सेव का हलुआ

0

 

आवश्यक सामग्री:

               सेव 3 पी

                घी 3 चम्मच

                 चीनी  1/2कप

                 कच्चा नारियल 1/4कप                              

                   मुंगफली 1/4कप                               

                    ड्राई फ्रूट सजाने के लिए

बनाने की विधि:

सेव को अच्छे से धो कर,सुखे कपड़े से पोंछ लें। सेव को छिलकर कद्दूकस कर लें ।

नारियल से उसका काला छिलका छिल कर अलग करदें। अब नारियल के छोटे-छोटे पीस कर लें, और मिक्सी में डालकर पीस लें।

मुंगफली को भुन लें, ठंडा होने पर इसका छिलका उतार लें, मिक्सी में डालकर दरदरा कूट लें।

अब गैस पर पैन रखें, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दें। पैन में घी डालें, घी गर्म होने दें, अब उसमें सेव डालकर मध्यम आंच पर पांच मिनट भुने।

सेव जब पक जाए उसमें चीनी डालें। चीनी जब सेव में घुल जाए नारियल और मुंगफली डालकर उसे तब तक चलाते रहे जब तक चीनी उसमें सुख न जाए।

सेव, चीनी, नारियल और मुंगफली सब मिलकर एक जैसा लगने लगे, हलुआ तैयार हो गया।

अब गरमागरम हलुआ अपने खाएं, पड़ोसी के यहां दें,जो व्रत रखा है उसे भी खिलाएं।

ड्राई फ्रूट से सजाएं और परोसें ।

गोभी के पराठे

0

 

आवश्यक सामग्री:


गेहूं का आटा 2 कप
गोभी 500 ग्रा
हरी मिर्च 5 पी
अदरक 1 इंच
धनिया पत्ती. 50 ग्रा
अजवाइन 2 चुटकी
कलौंजी 2 चुटकी
घी
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :

धनिया पत्ती को चुन कर अच्छे से धो लें।
गोभी को गर्म पानी में डालकर धो लें।धो कर थोड़ी देर रख दें ताकि पानी सूख जाए।

गोभी हरी मिर्च और अदरक को कद्दूकस कर ले।

कद्दूकस किया हुआ गोभी मे अजवाइन ,कलौंजी और धनिया पत्ती डालकर मिलाकर रख दे।

 

बनाते समय नमक डालें नहीं तो पानी छोड़ देगा और उसे भरने में दिक्कत होगा ,इसमें आप चीज भी डाल सकते है ।

अब आटे का मुलायम ङो बना ले, ङो को अच्छे से ढक कर 10 मिनट रख दे , 10 मिनट के बाद उसका लोई बनाएं रोटी के जैसा बेलकर उसमें गोभी का जो मिक्सचर है उसे डालें ,जैसे आप आलू का पराठा बनाते है ।

तवा पर डाल कर अच्छे से घी ङालकर अच्छे से सेक ले।

पराठे को चटनी और दही के साथ खाएं।

 

बेसन की बूंदी

0

आवश्यक सामग्री

  • बेसन 1 कप
  • चीनी 1 कप
  • बेकिंग सोडा 1चुटकी से कम
  • फुड कलर 1 चुटकी
  • रिफाइन तलने के लिए

बनाने की विधि

  •  बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें, थोडा़ थोड़ा पानी डालकर चम्मच से चलाते हुए सॉफ्ट बैटर बना लें। अब उसमें 1 चुटकी फुड कलर और 1 चुटकी से कम खाने वाला सोडा डाल कर अच्छे से मिला दें और ढककर रख दें पांच मिनट। अब चाशनी बनाएं।

  • चाशनी बनाने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालु करें, मध्यम आंच पर पैन में एक कप चीनी और एक कप पानी डालें, बीच-बीच में चलाते रहें।
  • जब चीनी पानी में घुल जाए ,चाशनी में उबाल आने दें। जब चाशनी छूने पर चिकना लगे समझ जाये चाशनी तैयार हो गया। उसे अंगूठा और अंगूली के बीच ले कर चेक करें। गैस बंद कर दें।
  • बूंदी बनाने के लिए गैस पर पैन रखें। गैस चालु करें पैन में रिफाइन डालें और गर्म होने दें, झंझरा को पैन के किनारे पर टिका कर रखें, अब बेसन को झंझरा पर डाल कर बुंदी बनाएं। झंझरा पर बड़े चम्मच से बेसन डालें। बुंदी तेल में टपकने लगेगा।
  • बुंदी ज्यादा पैन में गिरने ना दे नहीं तो एक दूसरे से चिपक जाएगा। दूसरे झंझरा से बूंदी निकाले और चाशनी में डालें।सारा बूंदी इसी तरह छान कर निकाले लें और चाशनी में डाले।
  • अब आप की बूंदी परोसने के लिए तैयार है।

झींगा का भुजिया 

0

  

आवश्यक सामग्री:

झींगा 350 ग्रा

तेल  2चम्मच बड़ा

नमक स्वादानुसार

लहसुन 6 कली

हरी मिर्च 4 पी

हल्दी ¼ चम्मच

राई 2चुटकी

भुजिया बनाने की विधि:

झींगा को अच्छे से धो लें ,लंबा लंबा पतला पतला काट ले।

 

गैस पर कढ़ाई रखें , गैस चालू करें , कढ़ाई गर्म होने दें,कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने दें, राई डालें।

 

जब राई फुट जाए।उसमें कटा हुआ झिंगा डालकर अच्छे से चलाते रहें, ढके ना पानी सूख जाए।

 

उसमें हल्दी ,नमक, लहसुन और मिर्च महीन कुट कर डाले । बीच बीच में चलाते रहे ,जब भुजिया तैयार हो जाए ,उसे रोटी पराठा या चावल के साथ खाएं।

 

यह बहुत ही टेस्टी होता है ,गरम-गरम बनाए और खाए।

झिंगा जब पानी छोड़े गैस तेज़ कर दें और देखते रहे की जले न। पानी सूख जाए आंच मध्यम कर झिंगा को भुने।