आवश्यक सामग्री:

- शिमला मिर्च- तीन पीस
- उबला आलू- एक पीस बड़ा
- प्याज- एक पीस बड़ा
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा पाउडर- एक चम्मच
- लहसुन- 8 कली
- हरी मिर्च- चार पीस
- अदरक- आधा इंच
- हींग- एक चुटकी
- नारियल बुरादा- एक चम्मच
- तेल- चार चम्मच बड़ा
- अमचूर- आधा चम्मच
बनाने की विधि:
शिमला मिर्च को अच्छी तरह धोकर चाकू की सहायता से उसके अंदर के पार्ट्स और बीज निकाल दें ।उसे भरने के लिए मसाला तैयार करें गैस पर पैन चढ़ाएं, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दें।

उसमें तेल डालें तेल गर्म होने दें उसमें पंचफोरन डालें जब चटक जाए उसमें प्याज डालें प्याज जब सुनहला हो जाए लहसुन मिर्च का चौक करके डालें।

अब जीरा पाउडर जीरा पाउडर हल्दी पाउडर नमक नमक डालकर आधा कप पानी डाल दे अ मध्यम आंच पर पकाएं जब मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें अमचूर या चाट मसाला डालें।

आलू जो छोटे-छोटे टुकड़े करके रखे हैं डालकर कम से कम 5 मिनट मिलाकर भुने।

पैन से मसाला दूसरे बर्तन में पलट ले पैन में तेल डालें उसमें एक चुटकी नमक दे आप शिमला मिर्च में मसाला भरकर एक-एक कर पैन में डाल दें ढककर पकाएं बीच-बीच में ढक्कन हटाकर पलट दे पलट पलट कर चारों तरफ से तले।

इसे बनाने में 25 से 30 मिनट लगता है आंच मध्यम से न्यूनतम रखें आंच तेज करने से जल जाएगा ठीक से पकेगा नहीं।

इसे आप मेहमानों को खिलाएं ,पड़ोसियों को भी दे।