आवश्यक सामग्री:
रसगुल्ला के लिए:
दूध- 3/2 लि छेना के लिए
सिरका- 2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर- 2चम्मच
रबडी़ के लिए:
दूध- ½ ली
चीनी- 3चम्मच
सुखे फल- काजू, पिस्ता, बादाम
केशर- 1 चुटकी

बनाने की विधि:
रसगुल्ला रसमलाई जब भी बनाए ताजा छेना फाड़ कर बनाए। गाय के दूध का छेना बहुत ही मुलायम होता है। सबसे पहले हम दूध को छानकर एक भगोना में ले लें। भगोना गैस पर रखें, गैस चालू करें, दूध गर्म होने दें। दूध में जब उबाल आ जाए गैस बंद कर दें। 2 मिनट दूध को ठंडा होने दें, एक दो बार बीच में दूध को चम्मच से चला दें।
2 चम्मच सिरका में 2 चम्मच पानी मिला ले। अब पानी मिला हुआ सिरका धीरे-धीरे दूध में डालें और चम्मच से चलाते रहें। जब दूध फट जाए, सिरका और पानी के मिश्रण को डालना बंद कर दें। दूध जब फट जाएगा, देखेंगे छेना अलग पानी अलग हो गया है। छेना फटने के बाद उसके पानी का रंग अलग हो जाएगा।

छेना को ज्यादा देर तक उस गर्म पानी में नहीं छोड़ना है। अब एक छन्नी पर पतला सूती कपड़ा डालकर छेना को छानकर उसे साफ पानी से कम से कम 2 बार धो दें, जिससे उसका गंध और खट्टापन खत्म हो जाएगा।
कपड़े को चारों ओर से अच्छे से पकड़कर दबाते हुए छेना से सारा पानी निचोड़ ले। छेना को इतना भी नहीं निचोड़ना है कि वह सूख जाए। छेना में हल्की नमी होनी चाहिए। छेना को एक थाली में लेकर उसे तोड़ कर हथेली से मसलना है। 2 मिनट मसलने के बाद उसमें कॉर्नफ्लोर डालकर उसे 5 मिनट हल्के हाथों से और मसलना है। छेना से एक छोटी लोई लेकर दोनों हथेली के बीच गोल करें अगर उस में दरार आ गया तो समझे अभी छेना तैयार नहीं हुआ है । हल्के हाथों से 2 मिनट और मसल दे।
छेना कभी भी जोर जोर न मसले वरना इसमें घी छोड़ देगा, घी छोड़ देने से इसका रसगुल्ला नहीं बनेगा। छेना में नमी ज्यादा रहने से भी रसगुल्ला सही नहीं बनेगा।
एक बड़े मुंह वाले भगोना में 1 कप चीनी और 5 कप पानी डालें, भगोने को गैस पर रखें, गैस चालू करें। मध्यम आंच पर चीनी पिघलने थे जब चीनी पिघल जाए गैस तेज कर दे, चासनी में उबाल आने दें और तेज आंच पर उबलते हुए चासनी में छेना से बनी हुई गोली को एक-एक कर उबलते हुए चाशनी में डालें।
तेज आंच पर 5 मिनट उबालें जब उसका आकार बढ़कर दोगुना हो जाए उसे ढक्कन लगाकर 10 मिनट उबालें। रसगुल्ला हमेशा तेज आंच पर ही उबाले। रसगुल्ला जितना बड़ा बनाना चाहते हैं उस हिसाब से गोली बनाकर चासनी में डालें। आकार आप अपने हिसाब से छोटा बड़ा रख सकते हैं।
रसमलाई के लिए रबड़ी:
दूध छान कर एक भगोना में ले, दूध गैस पर रखें, गैस चालू करें और मध्यम आंच पर दूध उबालें। दूध उबालने के बाद चार चम्मच दूध एक कटोरी में लेकर उसमें केसर डालकर ढककर रख दें, केसर भिंगो कर।

दूध मध्यम आंच पर ही बीच-बीच में चलाते हुए उवाले। दूध जब उबल कर आधा रह जाए आंच धीमी कर दें। उसमें चीनी डालें, केसर वाला दूध डालें, 2 मिनट उबालें।

सूखे फल जो हमने काट कर रखा है डाल दें, गैस बंद कर दें।

गैस बंद कर दे रबड़ी ढक कर रखें। अब रसगुल्ला जो बनाकर हमने रखा है, रसगुल्ला ले उससे चासनी निचोड़कर दूसरे बाउल में रखें रबड़ी में डालें।
रसगुल्ला डालकर रबड़ी को लगभग दो मिनट गर्म कर दे। रसमलाई को कम से कम 2 घंटा ढक कर रख दें।

अब इसे खाने के लिए परोसे। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है। इसे बड़े बच्चे सभी बहुत पसंद करते हैं।
हमने इसे पिस्ता और बादाम से सजाया है।