Home Blog Page 7

कच्चे केले का भुजिया 

0

 

आवश्यक सामग्री:

कच्चा केला 4 पी

 तेल  4 चम्मच

जीरा  पाउडर 1 चुटकी

लहसुन 6 कली

मिर्च 3 पी

नमक स्वादानुसार

हल्दी 1/2चम्मच

काली मिर्च

 भुजिया बनाने की विधि:

कच्चा केला को अच्छे से धो लें ,उसका छिलका उतार ले। गोल गोल उसके पीस काट ले।

भगोना में एक कप पानी डालकर कटा हुआ केला डालकर पांच मिनट उबालें।

गैस पर फ्राई पैन रखें, जब फ्राई पेन अच्छे से गर्म हो जाए ,तब तेल डालें, तेल गर्म हो जाए तो उबला हुआ केला डालें, केला डालने के बाद चला ले अब उसमें नमक, हल्दी, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लहसुन-मिर्च का पेस्ट बना कर डालें और अच्छे से चला दें।

मध्यम आंच पर बीच बीच में चलाते हुए भूनें । जब थोड़ा लाल हो जाए तो गैस बंद कर दे।

इसे गरमा-गरम चावल, रोटी या पराठा के साथ खाएं खुद भी खाएं और अपनी गेस्ट को भी खिलाएं। यह बहुत जल्दी बनने वाला भुजिया है गेस्ट के आने पर आप झट पट बना सकते हैं।

पटल का भरवा

0

 

आवश्यक सामग्री:


पटल 5पी
तेल चार चम्मच
अमचूर1/4चम्मच
हिंग 1 चुटकी
जीरा पाउडर 1/2
धनिया पाउडर 1/2
हल्दी 1/4
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर 2 चुटकी
सरसों पाउडर ½ चम्मच
लहसुन पेस्ट ½ चम्मच
मिर्च पेस्ट ½ चम्मच
लाल मिर्च1/4 चम्मच

बनाने की विधि:

पटल को अच्छे से धो लें । उसे चाकू से रगड़ कर उसका छिलका निकाल ले । उसे दोनों तरफ से काट ले, बीच में लम्बी कट लगा ले।

छोटी चम्मच की सहायता से उसके सारे बीज निकाल दें।

अब मसाला भुजने के लिए गैस पर एक पैन रखे, गैस चालू करें पैन गर्म हो जाए उस में तेल डालें।

तेल गर्म हो जाए उसमें दो चम्मच तेल डालें, तेल गर्म हो जाए उसमें दो चुटकी हींग, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी , काली मिर्च पाउडर , लहसुन का पेस्ट ,मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च डालकर आधा कप पानी डाल दें और उसे मध्यम आंच पर पकने दें।

 

जब पानी सूख जाए उसे चलाते हुए भूनें और जब मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें सरसों, अमचूर पाउडर ,नमक और जो बीज निकाल कर रखें है उसे,डालकर अच्छे से मिला लें, गैस बंद कर दें।

उसे किसी दूसरे प्लेट में निकाल ले।

अब जो पटल काट कर रखा ,उसमें मसाला भर कर तैयार कर ले।

 

अब गैस चालू करें ,उस पर पैन रखें ,तेल डालें जब तेल गरम हो जाए उसमें पटल एक एक कर डाल देंऔर मध्यम आंच पर ढक ढक कर उसे फ्राई करें।

बीच बीच में इसे चलाते रहे । इसे बनाने में दस से पंद्रह मिनट लगता है।

ये चावल के साथ बहुत टेस्टी लगता है ।

सत्तू की कचोरी

0

 

आवश्यक सामग्री:

गेहूं का आटा 2 कप

सत्तू  ½  कप

लहसुन  7 कली

प्याज 1पी छोटा

अदरक  1 इंच

नींबू  1 पी

सरसों का तेल 1 चम्मच

 मंगरेला 2 चुटकी

अजवाइन 2 चुटकी

 नमक स्वादानुसार

तेल तलने के लिए

कचोरी बनाने की विधि:

 आटा में तेल, मंगरेला,अजवाइन, तेल और नमक डालकर उसे अच्छे से मिल ले। हल्का पानी डाल कर ङो बना ले, और ढक कर रख दे।

अब लहसुन ,प्याज, अदरक, हरी मिर्च सभी को छोटा-छोटा कटिंग कर ले। सत्तू में कटा हुआ सामग्री को डालें सरसों का तेल नमक नींबू का रस डालकर सत्तू को अच्छे से मिला ले, दो-तीन चम्मच पानी डाल दें चेक कर ले और जरूरत हो तो दो चम्मच पानी और, डालें वरना नहीं।

आंटे का लोई बनाएं उसमें सत्तू थोड़ा-थोड़ा भरे जैसे और भी कचोरी मे भरा जाता है।

आटा को भरने से पहले मसल कर मुलायम कर लें। अब उसमें से छोटी छोटी लोई तोड़ लें, उसे अंगूठे और अंगुली की सहायता से घुमाते हुए गड्ढा बना लें। उसमें सत्तू डालकर बंद कर दें। अंगुली से थोड़ा दबा दें।इस तरह से सारे कचौरी भर कर रख लें।

अब तलने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालू कर पैन गर्म करें पैन में तेल डालकर, तेल मध्यम आंच पर गर्म करें।

तेल गर्म है या नहीं चेक करने के लिए डो से छोटा-सा आटा तोड़ कर तेल में डालें अगर तेल गर्म है तो आटा ऊपर उठ जाएगा ।

तेल गर्म होने पर एक एक करके कचौरी उसमें डालें दो मिनट के बाद उसे पलट दें और सुनहरा होने तक तले। सुनहरा होने पर तेल से बाहर निकाल ले।

 बिहार में शादी या पार्टी में भी बनता है ।ऐसे भी आपको ठेले पर हर जगह सत्तु की कचौरी मिलेगी सुबह और शाम में । घर में ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में बनाते हैं।

आप यात्रा पर हैं तो भी ये कचौरी अपने साथ ले जा सकते हैं।

यात्रा पर ले कर जाने वाली कचौरी में प्याज न डालें निंबू के रस की जगह अमचूर डाल कर बनाएं।

चूड़ा मटर

0

 

आवश्यक  सामग्री

चूड़ा  200 ग्रा

मटर  1 कप

लाल मिर्च  2 पी

जीरा  ½ चम्मच

हरी मिर्च  3 पी

हल्दी 1/4चम्मच

नमक स्वादानुसार

तेल 1/4कप

बनाने की विधि

चूड़ा मटर बनाने के लिए सबसे पहले चूड़ा को अच्छे से साफ कर ले।

गैस पर एक मोटे तले की  कड़ाही  रखें, गैस चालू करें,उसे गर्म होने दे जब वह गर्म हो जाए तो उसमें तेल डालें तेल गर्म हो जाए तो उसमें चुड़ा डालें।

चुडा डालकर उसे अच्छे से चलाते रहें उससे लगातार चलाना है फिर चूड़े को हाथ से दबा कर चेक करना है, चुडा जब अच्छे से भून  जाएगा तो हाथ से दबाने से चूर हो जाएगा जब  चुडा भूनने लगे उसमें नमक डाल दें।

चुडा भून जाए तो उसे एक थाली में निकाल कर रख ले।

अब उसी कढ़ाई में या किसी दूसरे कढ़ाई में तेल, जीरा, हरी मिर्च, मटर डालें।

अच्छे से चलाकर नमक और हल्दी डाल कर चलाएं और 2 मिनट के लिए ढक दें 2 मिनट के बाद फिर चलाएं।

अब मटर को चेक कर ले की मटर अच्छे से भून  गया है तो उसमें ऊपर से यदि आपको पसंद हो तो काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब मटर को चूड़े में मिला दें।

सब मिलाकर खाएं यह बिहार का स्पेशल है। इसे ठंड में ज्यादा बनाया जाता है उस समय चुडा और मटर दोनों फ्रेश मिलता है।

चूड़ा तो आप इस तरह से भून के डब्बे में रख सकते हैं जो आप सफर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं या 10 दिन के बाद भी आप खा सकते हैं ।चूड़ा मटर को आप शाम में चाय के साथ ले सकते हैं या सुबह नाश्ते में भी ले सकते है।

 हरी मिर्च का भरवां

0

 

आवश्यक सामग्री:

             हरी मिर्च  150 ग्रा

              काला सरसों कुटा हुआ  2 

              अमचूर ½ 

              हल्दी1/2

              नमक स्वादानुसार

              तेल  5चम्मच

               जीरा पाउडर. 1/2चम्मच

                धनिया पाउडर 1 चम्मच

बनाने की विधि:

मिर्च को अच्छे से धो कर, कपड़े से पोंछ कर सुखा लें।

अब उसे बीच में एक तरफ लम्बा कट लगा कर छोटी  चम्मच  से सारा बीज निकाल दें। सारे मिर्च को इसी तरह काट कर सारा बीज  निकाल कर ढक कर रख दें।

  अब गैस पर पैन रखे, गैस चालू कर दें, पैन गर्म होने दे।

पैन में 3चम्मच तेल डालें, तेल गर्म होने दे। उसमें जीरा, धनिया, हल्दी और नमक डालकर पांच चम्मच पानी डाल दें और धीमी आंच पर पकने दे।

पानी सुख जाए तो उसे भुने जब मसाला तेल छोड़ने लगे सरसों पाउडर और अमचूर डालकर अच्छे से मिला लें, और गैस बंद कर दें।

 छोटे चम्मच की सहायता से सारे मिर्च को भर कर रख लें।

गैस पर पैन चढ़ा कर गर्म करें, उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे।सारा मिर्च उसमें डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं,पलट पलट कर फ्राय करें।

यह रोटी, चावल के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।

यह खाने के स्वाद को दुगुनी कर देता है।

मलाई कोफ्ता

0

 

आवश्यक सामग्री:

उबला आलू 500 ग्रा
गाढ़ी मलाई 8चम्मच
कॉर्न फ्लोर 3 चम्मच
टमाटर 2 पी बीज निकाल के
प्याज 4 पी
काजू 10 पी महीन कुटा हुआ
अदरक 1/2इंच
हरी मिर्च 2 पी
लहसुन 12 कली
। गर्म मसाला खड़ा
तेजपत्ता 3 पी
जीरा पाउडर 1 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
मेथी पाउडर ‌1/4 चम्मच
हल्दी 1चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2चम्मच
काशमीरी लाल मिर्च 1चम्मच
कॉर्न फ्लोर 3 चम्मच
हिंग 2 चुटकी
नमक स्वादानुसार
कस्तूरी मेथी 1/2चम्मच
सरसों तेल

बनाने की विधि:

आलू को छीलकर एक बाउल में ले लें और उसे अच्छे से मैश कर लें ,एक भी गुठली ना रहे ।अब उसमें कॉर्न फ्लोर मिलाकर अच्छा सा सॉफ्ट डो तैयार कर लें ।डो से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ ले ।


अब हाथ में तेल लगा कर,लोई को दोनों हथेलियों की सहायता से गोल करें । अंगूठे और अंगुलियों की सहायता से बीच में थोड़ी जगह बना लें, मलाई भरने के लिए।

मलाई भर कर लोई को हल्के हाथों से धीरे धीरे बंद कर गोल बना दे ।इस तरह से सारे कोफ्ते को भर कर तैयार कर लें।

 

तलने के लिए गैस पर पैन चढ़ाएं ,गैस चालू करें ,पैन गर्म होने दे, उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे । चेक कर ले _डो से छोटा-सा टुकड़ा तेल में डाल कर देखें, टुकड़ा उपर की ओर उठने लगेगा ।

तेल गरम है तो एक बार में 4 से 5 कोफ्ता डालकर फ्राई करें ।एक बार ज्यादा ना डालें और उसे जल्दी-जल्दी न पलटे एक तरफ फ्राय होजाए तब हल्के हाथों से पलटे वरना वो टूट जाएगा ।

इसी तरह सारे कोफ्ते को तल कर रख लें । मध्यम आंच पर ।


‌ ग्रेवी के लिए कोफ्ता तल कर जो तेल बचा है उसी में हिंग डालें , खड़ा गर्म मसाला, तेजपत्ता महीन कटा हुआ प्याज डालकर लाल होने तक भूनें, जब प्याज लाल हो जाए उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर चला दें।

अब उसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी,मेथी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालकर आधा कप पानी डाल दे और उसे मध्यम आंच पर पकाएं जब पानी सूख जाए तो उसे धीरे-धीरे मसाले को चलाते हुए भूनें।

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें पिसा हुआ काजू ,कश्मीरी लाल मिर्च ,पीसा हुआ टमाटर कस्तुरी मेथी डालकर चला ले और पानी डाल दें जब मसाला उबलने लगे दो मिनट उबालें और गैस बंद कर दें ।

खाने बैठे तो कोफ्ता के उपर ग्रेवी डाल कर परोसें ।


यह एक स्वादिष्ट सब्जी है । अपने मेहमानों को भी बना कर खिला सकते हैं।

यह रोटी, चावल, पुड़ी और पराठे के साथ बहुत अच्छा लगता है।

गेहूं के आटे की पूड़ी

0

 

आवश्यक सामग्री:

                  आटा 2  कप

                  रिफाइन 2 चम्मच आटा में डालने के लिएं

                  रिफाइन पुड़ी तलने के लिए

पूड़ी बनाने की विधि:

                  पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगा लेते हैं एक बाउल में आटा ले उसमें दो चम्मच रिफाइन डालकर  उसे अच्छे से मिलाएं। उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक मुलायम  डो तैयार कर ले, और ढककर  10 मिनट के लिए रख दें ।

             पूरी बनाने के लिए  छोटी-छोटी लोइयां तोड़े लें ,उसे दोनों हथेलियों की सहायता से गोल कर ले और तेल लगाकर छोटे छोटे आकार में बेले जैसे चित्र में दिखाया गया ।

 

पूड़ी छानने से पहले आप कम से कम आधा  पूड़ी को बेल कर रख लें ।

तलने के लिए अब गैस पर कड़ाही रखें ,गैस चालू करें ,कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें रिफाइन डालें ।

जब तेल गर्म हो जाए एक छोटी सी आटा तेल में डालकर देखें, आटा ऊपर उठ जाए तो तेल गर्म है ,नहीं तो 2मिनट और गर्म करें।अब उसमें पुड़ी डालकर तले, एक पुड़ी डालें वो फुल कर ऊपर आ जाए तो दूसरी डालें। इस तरह से सारी पुड़िया तल लें।

 

पूडी़ आप नाश्ते में, रात के खाने में खा सकते हैं। बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं खुद के टिफिन में भी ले जा सकते हैं ।हमारे यहां छोटी बड़ी हर पार्टी में पुड़ी बनता है ।हम इसे सब्जी ,अचार ,भुजिया के साथ खाते हैं।

भेज चॉमिन

0

 

आवश्यक सामग्री:


चाऊमीन 300 ग्रा
प्याज 1 पी
शिमला मिर्च 1 पी
पत्ता गोभी 100 ग्रा
धनिया पत्ती 4 चम्मच कटा हुआ
विंस 50 ग्रा
हरी मिर्च 5 पी कटा हुआ
लाल मिर्च कुटा हुआ 1/2चम्मच
काली मिर्च ⅙ चम्मच
चिली सॉस 1 चम्मच
सोया सॉस 1 चम्मच
टोमेटो सॉस 2 चम्मच
वेनिगर 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड. 8 चम्मच बड़ा

बनाने की विधि :
एक पतीला ले , पतीले में कम से कम तीन ग्लास पानी ले ,पानी को गैस पर रखें , गैस ऑन करें ,पानी मैं उबाल आने दें। जब पानी में उबाल आ जाए , दो चम्मच तेल पानी में डाल दें ।

अब चौमिन डाल कर 5 मिनट उबलने दे , फिर देख ले की पका है या नहीं । चाऊमीन को हाथ से दबा कर चेक करें ।

चाऊमीन को ज्यादा पकने नहीं देना है जब लगे चौमिन पक गया है (हाथ से दबाने से दब कर अलग हो जाएगा )तो उसे किसी जाली में पलट दे और ठंडा पानी से अच्छे से धो दें ।

धोने के बाद चौमिन में हल्का तेल डालकर चौमिन को ऊपर नीचे करें और ठंडा होने के लिए छोड़ दो।

अब प्याज ,पत्ता गोभी ,शिमला ,गाजर ,धनिया पत्ती और विनस को लंबा-लंबा काट ले ।हरी मिर्च को काटकर सिरका मैं डाल कर अलग से रखें।

अब एक कड़ाही ले जो लोहे की हो या पतली हो तो चाऊमीन ज्यादा अच्छा बनेगा ।

कढ़ाई को गैस पर रखें , गैस चालू करें ,उसमें तेल डालें , तेल गर्म होने दें । प्याज डालें प्याज एक मिनट पकने दें।

अब बींस और गाजर डालें ,इसे भी 1 मिनट पकने दे ,अब शिमला और पत्ता गोभी डालकर अच्छे से चलाएं।

दो मिनट चलाने के बाद उसमें चॉमिन डाल दे ।

अब जो रखें है चिली सॉस, सोया सॉस ,टमाटर सॉस ,सिरका ,नमक ,लाल मिर्च ,काली मिर्च सब डालें और लगातार 5 मिनट तक चलाते रहे अब चाऊमीन तैयार है किसी प्लेट में निकाल ले ।

ऊपर से धनिया पत्ती और जो सिरका में डालकर हरी मिर्च रखे हैं उसे ऊपर से डाल कर खायें अपने भी खाएं और गेस्ट को भी खिलाएं।

सब्जी आप अपने अनुसार कम ज्यादा डाल सकते हैं।

चौमिन जब भी बनाए बड़ा और पतला कढ़ाई में तेज़ आंच पर बनाए ।अगर आप ज्यादा चॉमिन बना रहे हैं तो एक बार में ज्यादा चार्मिंग  फ्राय  ना  करें, थोड़ा थोड़ा करके बनाएं ।

  आटे का पराठ

0

 

आवश्यक सामग्री:

         आटा  2 कप

          घी

बनाने की विधि: 

एक बाउल में दो कप आटा निकाल लें ।आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मुलायम गूंध लें । दो कप आटा गूंथने में एक कप से थोड़ा कम पानी लगेगा ।पराठा के लिए आटा रोटी के आटे की तरह मुलायम मसल मसल कर गूंथना है ।

अब इसे 10 मिनट ढककर रख दें । अब गैस पर तवा रखें , गैस चालू करें और तवा गर्म होने दें। अब गुथे हुए आटे से एक लोई तोड़ ल।

उसे रोटी की तरह बेल कर पूरे रोटी में  घी लगाएं और उसे बीच से  मोड़ दे ,फिर से घी लगाकर बीच से मोड़ दे और फिर उसे तिकोना बेले।

अब तवे पर डालकर मध्यम आंच पर 3 मिनट पकने दें और पलट दे अब दोनों तरफ घी डाल कर अच्छे से सेंक लें एक पराठे में चार परत होगा ।

पराठे को आप सब्जी भुजिया के साथ खाएं बच्चों को टिफिन में दें अपने टिफिन में ले जाए ।यह अचार के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। दो कप आटा में हमरा छः पराठा बना है।

खोवा ( मावा )

0

आवश्यक सामग्री

  •  दूध 2 ली    

बनाने की विधि

  • मावा बनाने के लिए गैस पर पैन रख गैस चालु करें।
  • पैन में धीरे-धीरे सारा दूध डालकर उसे चलाते रहे। दूध को गैस पर चढ़ा कर नहीं छोड़े, नहीं तो पैन के तले में दूध लटक जाएगा ,उसे पैन के तले से सटा कर चलाते रहें।
  • गैस कम ज्यादा कर दूध चलाते रहें,दूध धीरे-धीरे कम हो जाएगा, जब दूध सुख कर पैन छोड़ने। लगे, तब मावा तैयार गैस बन्द कर दीजिए। ठंडा होने पर ढक्कण वाले बर्तन में रख दें, ये घर का शुद्ध मावा है इससे आप अनेक प्रकार के मिठाइ बना सकते हैं।