आवश्यक सामग्री:
- कोहङा का फूल- 12 पी
- बेसन- 1कप
- चावल का आटा- 4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- हल्दी- ½ चम्मच
- हरी मिर्च- 2पी
- हिंग- 2चुटकी
- तेल तलने के लिए
बनाने की विधि:
फूल को अच्छे से धोकर किसी प्लेट में रखे ,ताकि उसका पानी सारा निकल जाए । अब एक एक फूल का डंटी तोड़ कर हटा दें फूल को अच्छे से साफ कर लें।

एक बाउल में बेसन ,चावल का आटा ,नमक ,हल्दी ,हिंग हरी मिर्च महीन किया हुआ और लाल मिर्च का पाउडर डालें और उसे अच्छे से मिला ले।

अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें और ढक कर रख दें।

गैस पर फ्राई पैन रखें, गैस चालू करें ,जब फ्राई पैन गर्म हो जाए तो तेल डालें । तेल गर्म कर लें।
तेल गर्म हो जाए तो तेल गर्म हुआ या नहीं यह देखने के लिए गर्म तेल में बेसन के घोल से थोड़ा सा घोल तेल में डालें, बेसन उपर उठ जाएगा तो समझे तेल गर्म हो गया है ।
तेल गर्म हो जाए तो फूल को बेसन में डूबों डूबों कर तेल में डाले और मध्यम आंच पर तलें।

फूल को डालने के बाद तुरंत उसे न पलटे जब एक तरफ पक जाए तब उसे पलट दें । (चार मिनट के बाद उसे पलट दें )।

उसे लाल होने तक फ्राई करें ,जब फूल अच्छे से फ्राई हो जाए ,तो उसे तेल से निकाल ले । इसे तलने में कम से कम दस से बारह मिनट का समय लगता है।

पकौडे को चावल के साथ या शाम में चाय के साथ ले सकते हैं ।
मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं ।