आवश्यक सामग्री:

नूडल 200 ग्रा
सोया बडी़ 100 ग्रा
प्याज 2 पी बडा़
हरी मिर्च 6 पी
नमक स्वादानुसार
रिफाइन आॉयल 6 चम्मच बडा़
बनाने की विधि:
एक पैन में एक लिटर पानी लें गैस पर रख गरम करें,उसमें आधा चम्मच नमक डाल कर चला लें।
अब नमक वाले पानी में सोया बडी़ भिंगो दें 15 मिनट के लिए।

दूसरे पैन में 2 लि पानी गैस पर रख कर गरम करें, जब पानी उबलने लगे उसमें एक चम्मच तेल डाल दें ।
अब उसमें नूडल्स डाल कर पांच मिनट उबालें दें, अब नूडल्स छान कर पानी से निकाल लें ।

अब सोया बडी़ को गरम पानी से निकाल कर ठंडा पानी से धो लें ,और पानी निचोड़ दें।
सोया के तीन चार पीस कर लें ।
अब गैस पर पैन रखें , दो चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। अब तेल में कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डाल कर मध्यम आंच पर भुने।

जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए,उसमें सोया बडी़ डाल दे और नमक डाल कर कम से कम दस मिनट तक भुनें ।

अब बडी़ को बाहर निकाल लें ।पैन में दो चम्मच तेल डाल कर,दो मिनट बाद उसमें नूडल्स डाल दें और चलाएं।

नमक फैला कर डालें, दो मिनट चला कर,फ्राय किया हुआ सोया बडी़ नूडल्स में डाल कर अच्छे से मिला दें।
खाने के लिए तैयार हैं सोया चॉमिन।
आप इसे चिल्ली,टॉमैटो सॉस के साथ भी खा सकते हैं।