आवश्यक सामग्री

- चावल अरवा 200 ग्रा
- चावल उसना 100ग्
- नमक 1/2चम्मच
- उरद दाल 100 ग्रा
- तेल इडली स्टैंड ग्रीस करने के लिए
बनाने की विधि
उसना चावल धोकर दस से बारह घंटा फूलने दें।

अरवा चावल उरद दाल मिला कर धो लें, चार से पांच घंटा पानी डालकर फुलने दें।
दस घंटे बाद उसना चावल को पानी से निकाल कर मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा थोड़ा पानी दें कर पीस लें।
चावल दाल को भी पानी से निकाल लें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें।
दोनों बैटर मिला कर नमक डाल दें, और मिला कर खमीर होने के लिए आठ से दस घंटा ढक कर रख दें बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए।
इडली बनाने वाला बर्तन में निशान से नीचे पानी लें।
उसे गैस पर चढ़ा कर उबालें,जब तक पानी उबलेगा ,स्टैंड को तेल से ग्रीस कर बैटर भर कर उबलते पानी के बर्तन में रख कर ढक्कण लगा दें ।दस मिनट बाद खोल कर देखें, इडली फूल कर डबल हो जाएगा।

टूथ पिक डालकर चेक कर सकते हैं कि इडली पका है या नहीं।
टूथ पिक इडली में डालकर निकाले यदि टूथ पिक के साथ कच्चा बैटर निकालता है तो इडली कच्चा है, उसे पांच मिनट और पकाएं। अब स्टैंड को बाहर निकाल कर ठंडा होने दें।

गरमागरम इडली चटनी तथा सांवर के साथ परोसें।
अगर आपके पास समय नहीं है खमिर होने का तो आप इनो डालकर भी बना सकते हैं।