आवश्यक सामग्री:

मैदा 300 ग्रा
खोवा 200 ग्रा
चीनी 100 ग्रा
रिफाइन 2चम्मच
रिफाइन तलने के लिए
बनाने की विधि:
मैदा में रिफाइन डालकर मिला लें , थोड़ा थोड़ा पानी डालें और मिलाते हुए सख्त डो तैयार करें। दस मिनट ढक कर रख दें।
अब भरने के लिए मिक्सचर तैयार करना है।
इसके लिए खोवा में चीनी डाल कर हाथ से मसलकर रवादार डस्ट तैयार करें।
मैदा को दस मिनट बाद फिर मिला कर मुलायम कर लें।
मैदा से छोटी छोटी लोई बनाकर पुड़ी की तरह बेलें । उसमें बीच में मिक्सचर डालकर किनारे पानी लगा कर दोनों तरफ से दबाते हुए पैक कर दें ।
अंगुलियों की मदद से डिजाइन बनाए, जैसा फोटो में है। सारे को इसी तरह भर कर रख लें।
तलने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालु करें,रिफाइन डाल कर मध्यम आंच पर गर्म करें।
तेल गर्म है या नहीं देखने के, मैदा का छोटा सा टुकड़ा तेल में डालें।
तेल गर्म होगा तो टुकड़ा ऊपर आ जाएगा नहीं तो तेल में झाग आ जाएगा।
गर्म तेल में गुझिया डालें और पलट कर तले,सारे गुझिया को इसी तरह तल लें।

ठंडा होने दें एयर टाइट डब्बे में भर कर रखें जब मन हो खाएं।
खोवा में चीनी ज्यादा न डालें, इससे तलने में खुल जाएगा।
मिक्सचर ज्यादा न भरें इससे भी फटेगा।
