बनाने के लिए सामग्री

- गेहूं का आटा- 1कप
- सूजी- 1कप
- तलने के लिए तेल
बनाने कि विधी
एक वॉल में एक कप आटा एक कप सूजी लें।
दोनो को मिला ले थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छे से मिला कर पुड़ी के जैसा डो तैयार कर ले ढक कर दस मिनट के लिए रख दें।

दस मिनट बाद फिर से मसल लें।
अब इससे छोटी छोटी लोई बनाकर उसे छोटे छोटे आकार में बेले।

जैसा फोटो में है गुपचुप को बेल खुला न रखें,सुती कपड़ा भिंगा कर निचोड़कर उससे ढक कर रखें।


गुपचुप तलने के लिए तेल पुरा गरम हो।
गुपचुप तेल में डालकर दबा दबा कर छाने ताकि दोनों तरफ एक जैसा फ्राय हो।

एक तरफ गोल्डन होने पर पलट कर फ्राय करें, तेल गरम नहीं होने से गुपचुप पुड़ी के जैसा हो जाएगा।
गुपचुप का चोखा
आवश्यक सामग्री:

उबला आलू 5 पी
उबला चना 1/4कप
लाल मिर्च, जीरा (भुना) पाउडर 1चम्मच बड़ा
प्याज 1 पी छोटा
हरी मिर्च 3 पी
नमक स्वादानुसार
धनिया पत्ती 2चम्मच महीन कटा हुआ
बनाने की विधि:
आलू को अच्छे से छील लें । मैशर की सहायता से मैश कर लें।

अब मैश किए हुए आलू में प्याज महीन काट कर, हरी मिर्च महीन काट कर,उबला हुआ चना, जीरा, मिर्च का पाउडर, नमक स्वादानुसार, धनिया पत्ती महीन काट कर डालें और उसे अच्छे से मिला दे।

अब गुपचुप का आलू तैयार है गुपचुप में डालकर खाएं।
गुपचुप का तीखा पानी
आवश्यक सामग्री
इमली 50 ग्रा
जीरा +लाल मिर्च (भुना ) पाउडर 2 चम्मच
काला नमक स्वादानुसार
सादा नमक स्वादानुसार
पुदीना 2 चम्मच महीन कटा हुआ
बनाने की विधि
सबसे पहले इमली को गर्म पानी से धोए, गर्म पानी से धोने के बाद उसे रगड़ कर ठंडा पानी से अच्छे से धो लें।
इमली को धो कर गर्म पानी में फूलन के लिए 20 से 25 मिनट डाल कर ढककर रख दें । (अगर आपको जल्दी बनाना है तो इमली को पानी में डालकर उबाल दें, दो मिनट ।)

अब इमली को चम्मच से या हाथ से मसल कर उसमें दो ग्लास पानी डालकर चम्मच से मिला लें। किसी बर्तन में इमली पानी को छान लें।

अब उसमें जीरा, मिर्च का पाउडर, काला नमक,सादा नमक अपने स्वाद के अनुसार डालकर मिला लें और ऊपर से महीन कटा पुदीना डाल दें। गुपचुप का पानी तैयार हो गया।इसे गुपचुप में डालकर खाएं ।

तीखा और खट्टा आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं ।