आवश्यक सामग्री

- बेसन- 1 कप
- घी- 1/4 कप से थोड़ा ज्यादा
- बुरा चीनी- 1/2कप
- पिस्ता और काजू बादाम थोड़ी सी
बनाने की विधि
पिस्ता और बादाम को पतला पतला काट ले काट कर रख ले।
गैस पर पैन रखें ,गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे ,उसमें घी डालें ,घी पिघलने दे ,घी जब हल्का गर्म हो जाए ,उसमें बेसन डालें। मध्यम से धीमी आंच पर बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का बदल ना जाए और उसमें से बेसन की खुशबू ना आने लगे । जब बेसन अच्छे से भुन जाए उसे एक दूसरे बर्तन में पलट लिजिए। उसे ठंडा होने दीजिए। एक बार बेसन भुनने में15 से 18मिनट का समय लगता है।

जब बेसन आप हाथ से अच्छे से छू सके तब उसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाकर दोनों हथेलियों की सहायता से घुमा घुमाकर लड्डू बनाएं।

अगर आप ड्राई फ्रूट्स डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं हमने नहीं डाला है।

बेसन भुनने में समय बेसन की मात्रा और बेसन की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।
लड्डू बनाते समय दो बातों का विशेष ध्यान रखें आप कम से कम 2 चम्मच घी और थोड़ी चीनी अलग से जरूर रखें
अगर लड्डू का मिश्रण सुखा लगता है तो उसमें ऊपर से एक या दो चम्मच घी मिला सकते हैं अगर मिश्रण ज्यादा गिला लगता है तो आप ऊपर से उसमें और चीनी मिला सकते हैं । किसी किसी बेसन में घी ज़्यादा लगता है किसी में कम इसलिए एक दो चम्मच का अन्तर आ सकता है । यह बेसन पर निर्भर करता है।
यह एक विशेष मिठाई है हमारे। यहां हर पूजा-पाठ शादी ब्याह में इसका प्रयोग होता है ।दिवाली में तो यह विशेष रूप से पूजा के लिए प्रयोग में लाया जाता है यह खाने में बहुत स्वादिष्ट है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।