आवश्यक सामग्री:
- मसूर दाल – 1/2की
- तिसी – 300 ग्रा
- नमक – स्वादानुसार
- अदरक – 1इंच
- हींग – 1/2चम्मच
- लाल मिर्च
- जीरा पाउडर – 1 चम्मच
बनाने की विधि:
मसूर दाल को अच्छे से रगड़ कर धो लें, कम से कम दो बार उसे धोएं। पानी फेंक कर साफपानी डाल कर सात से आठ घंटा ढककर उसे फुलने के लिए छोड़ दें।तीसी को अच्छे से चुन कर धो लें, धो कर छन्नी में छान लें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए।

अब दाल को पानी से निकाल ले। मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। दाल को पीसते समय उसमें जीरा, लाल मिर्च, काली मिर्च ,अदरक डालकर एक साथ पीस लें ।(दाल पिस्ते समय ज्यादा पानी ना डालें )अदरक को छील कर छोटे छोटे टुकड़े कर पिसने के लिए दाल में डालें।

दाल पीसने के बाद उसे हाथ से इतना मिलाएं की वो हल्का हो जाए। उसे जांच करने के लिए एक कटोरी में पानी रखें उसमें मिलाया हुआ दाल डाल कर देखें ,जब दाल पानी में डालने से ऊपर की ओर उठ जाएगा तो दाल तैयार हो चुका है।
अब दाल में जीरा पाउडर, हींग ,नमक और तीसी डाल कर अच्छे से मिला दें।


एक सुती का कपड़ा बिछाकर उस पर छोटी-छोटी तीसौरी आप हाथ से डालकर दिन भर धूप लगने दे।

शाम में उसे आप कपड़े से छुड़ा लें, छुड़ाने के बाद 2 से 3 दिनों तक इसे धूप में सुखाकर एयर टाइट डब्बे में रख दें।
आप साल भर उसे खा सकते हैं साल भर से ज्यादा वह चलेगा। जब इच्छा हो उसे आप भुने कर खा सकते है। इसे चावल दाल के साथ खा कर देखें। चावल दाल के साथ यह बहुत अच्छा लगता है।