Site icon Clevernflavour

पालक पनीर / Palak Paneer

बनाने की सामग्री

बनाने कि विधी

पालक को चुन कर अच्छे से धो लें ,काट कर पालक को 2 मिनट उबाल लें।

फिर उसे ठंडा पानी से धो दें, इससे पालक का रंग हरा रहेगा।



 ठंडा होने पर मिक्सी  के जार में डालकर पीस लें।

पनीर को 1/2इंच के टुकड़े में काट लें।

पैन में बटर डालकर उसे गरम करें, उसमें पनीर डालकर हल्का फ्राय करके रख लें।

प्याज पतला पतला काट लें गैस पर पैन रख कर गरम करें, उसमें तेल डालें

तेल गरम करके उसमें कटा हुआ प्याज डालें ।

सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राय करें।

अब उसमें नमक, लहसुन मिर्च का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर ½ कप पानी डाल मध्यम आंच पर पकाएं।

 जब मसाला से तेल निकालने लगें उसमें तेजपत्ता डालें,काली मिर्च कुट कर डाल दें।

 अच्छे से मिला कर उसमें पीसा हुआ पालक डालकर मिला लें।

अब पनीर डालकर 2 मिनट उबालें।

  गैस बंद कर दें।

एक चम्मच बटर डालकर गरमागरम परोसें।

इसे आप रोटी पराठा पुडी़,नान, के साथ परोसें।

Exit mobile version