आवश्यक सामग्री:

- पपीता-300 ग्रा
- दही-1 कप
- सादा-नमक स्वादानुसार
- जीराभुना 1 चम्मच
- लाल-मिर्च भुना 4 पी
- कालानमक स्वादानुसार
बनाने की विधि:
जीरा और लाल मिर्च को धीमी आंच पर पांच मिनट भुन लें ।जीरा और मिर्च का पाउडर बना लें।मिक्सी में या खलर में कुट कर। (खलर के मसाले का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है ।)
पपीता को धो कर, छिल लें, और लम्बे लम्बे पीस में काट लें। उसके अंदर का भाग काट कर निकाल दें।

फिर से धो लें और उसे कद्दूकस कर लें।

एक पतीले में पानी गर्म करें, जब पानी में उबाल आ जाए पपीता उसमें डालकर 3 मिनट उबालें।

अब एक छननी में सारा उबला हुआ पपीता डाल दे।दस मिनट छननी में ही रहने दे।

अब एक बाउल में दही लें, उसमें पपीता डाले,काला नमक,सादा नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दे।

रायता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है यह खाने का स्वाद दुगुना कर देता है।