आवश्यक सामग्री
- चावल का आटा 1कप
- खोवा ( मावा ) 150 ग्रा
- चीनी 50 ग्रा
- घी 2 चम्मच
बनाने की विधि
- चावल के आटे को छान कर रख लें ।
- एक पैन में 1/2कप से थोड़ा ज्यादा पानी गैस पर रखें। गैस चालु कर दें, पानी में उबाल आ जाए एक चम्मच घी पानी में डाल दें ।
- गैस बन्द कर दें , चावल के आटे को पानी में डाल दें, चला कर उसे ढक कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब तक आटा ठंडा हो रहा है, भरने के लिए चीनी मिला कर खोवा तैयार कर लें।
- अब हाथ में घी लगाकर आटा को गूंथ कर मुलायम डो तैयार कर लें ।डो से एक छोटी लोई निकाल लें दोनों हथेलियों की सहायता से गोल कर लें, अब उसे फैलाए बीच में मावा भरने के लिए जगह बनाते हुए मावा डाल कर उसमें चार या पांच कली बना कर उसे ऊपर की ओर मिला दें।
- जिस तरह चित्र में दिखाया गया है सारा मोदक भर कर तैयार कर ले एक भगोना में एक ग्लास पानी डाल कर गैस पर चढ़ा कर उबालें, जब पानी में उबाल आ जाए जालीदार ढक्कण उस पर रख कर सारा मोदक उसके ऊपर रख कर किसी दूसरे बर्तन से ढक दें।
- तेज़ आंच पर कम से कम दस मिनट स्टीम होने दें।
- गैस बन्द कर दें, मोदक की जाली पानी के ऊपर से हटा लें और ठंडा होने दें।

