आवश्यक सामग्री
- दूध 2 ली
बनाने की विधि
- मावा बनाने के लिए गैस पर पैन रख गैस चालु करें।
- पैन में धीरे-धीरे सारा दूध डालकर उसे चलाते रहे। दूध को गैस पर चढ़ा कर नहीं छोड़े, नहीं तो पैन के तले में दूध लटक जाएगा ,उसे पैन के तले से सटा कर चलाते रहें।
- गैस कम ज्यादा कर दूध चलाते रहें,दूध धीरे-धीरे कम हो जाएगा, जब दूध सुख कर पैन छोड़ने। लगे, तब मावा तैयार गैस बन्द कर दीजिए। ठंडा होने पर ढक्कण वाले बर्तन में रख दें, ये घर का शुद्ध मावा है इससे आप अनेक प्रकार के मिठाइ बना सकते हैं।

