आवश्यक सामग्री :
टमाटर 200 ग्रा
काला सरसों1/2 चम्मच
हरी मिर्च 4 पी
नमक स्वादनुसार
तेल 1चम्मच बडा़
बनाने की विधी
टमाटर को धो कर ,एक टमाटर का चार पी कर लें। इसी तरह सारा टमाटर काट लें।
अब गैस पर पैन चढा़ कर गरम करें पैन में तेल डालें
तेल गर्म होने पर सरसों डालें, हरी मिर्च तोड़ कर डालें।
( आप चाहें तो लाल मिर्च डाल सकते हैं )
जब सरसों चटक जाए उसमें टमाटर डाल दें ऊपर से नमक डाल दें ।
ढक कर मध्यम आंच पर पांच मिनट पकाएं बीच बीच में चलाते हुए।
अब एक गलास पानी डाल कर दो मिनट उबाल दें।
अब गैस बन्द कर दें।चटनी को बडे़ चम्मच से मसल कर मिला दें।
आप चावल ,आलू परांठा,संतू पराठा ,साग का छीलका,मुली का छीलका के साथ इसे खा सकते हैं।

