आवश्यक सामग्री:
सूजी- 100 ग्राम
चीनी- 100ग्राम
काजू- 10 या 15 पीस
बादाम- 8 या 10 पीस
किशमिश- 2 चम्मच
घी- 50 ग्रा
बनाने की विधि:
एक पैन लें, पैन गैस पर रखें, गैस चालू करें, पैन गरम होने दें। जब पैन गरम हो जाए उसमें घी ङाले।
घी गरम हो जाए उसमें सूजी डालकर तीन चार मिनट भूने।
जब सूजी का रंग हल्का सुनहला हो जाए, तो चीनी पानी का घोल डालकर अच्छी तरह से मिला ले।
चार पांच मिनट धीमी आंच पर चलाते रहे, जब हलवा से चीनी पानी सुख जाए, उसमें काजू, किशमिश, बादाम डालकर अच्छी तरह से मिला ले, और गरमा गरम अपने खायें और पडोसी को खिलाएं।
100 ग्राम सूजी का हलवा के लिए 250ग्राम पानी मे चीनी डालकर गरम कर ले जिससे हलवा में अच्छा स्वाद आयेगा।
इसे बना कर आप बच्चों के टिफीन में दे सकते हैं।

