आवश्यक सामग्री:
आलू उबला हुआ 4पी
साबूदाना 100 ग्रा (1कप )
हरी मिर्च 5 पी
बदाम 20 दाना
नमक स्वादनुसार
हल्दी ½ टी स्पून
जीरा ¼ टी स्पून
तेल तलने के लिए
बनाने की विधि:
साबूदाने को धो कर ,पानी में भिगो कर दस
मिनट के लिए रख दें।
दस मिनट बाद इसे पानी से छान कर अलग कर लें
आलू को छील कर इसका भर्ता बना ले।
बदाम को भुन कर छिलका उतार कर दरदरा कुट लें
अब इसमें साबूदाना,नमक,जीरा,हल्दी,बदाम डाल कर मिला लें।
गैस पर पैन चढ़ा कर गर्म करें।
पैन में तेल डाल कर गर्म करें।अब मिश्रण से छोटी छोटी
लोई बना कर दोनों हाथों की हथेली दबा कर शेप दें
अब गरम तेल में डाल कर फ्राय करें मध्यम आंच पर,
गोल्डेन कलर का होने पर तेल से निकाल लें।
गरमा गरम शाम के चाय के साथ परोसें।

