आवश्यक सामग्री:
चावल अरवा 300 ग्रा
दाल उरद 150 ग्रा
बस करील 300 ग्रा
नमक स्वादानुसार
हल्दी 1/2चम्मच
लहसुन 15 कली
हरी मिर्च 6 पी
तेल डालने के लिए
बनाने की विधि:
चावल और दाल को मिला कर धो लें। चार से पांच घंटा पानी में फूलने दें।
अब पानी से बाहर निकाल कर मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पीस लें।बैटर बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
बैटर एकं बड़े वाउल में रखें जिससे मिलाने में आसानी हो ।करिल को छिल कर कद्दूकस कर लें, पानी नीचोड़ कर बैटर में डालें। लहसुन, हरी मिर्च चॉप कर के डालें, नमक, हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
गैस पर तवा चढ़ाकर गर्म करें, चम्मच से पूरे तवा पर तेल लगाएं, कलछी से बैटर डालकर उसी से फैलाए,ऊपर से ढक दें। चार मिनट बाद ऊपर से तेल लगा कर पलट दें। छिलका मध्यम आंच पर बनाए।
दोनों ओर पलट कर सेंक लें।
नोट: एक छिलका बनाने में बारह से पन्द्रह मिनट लगता है।
मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।

