आवश्यक सामग्री:
- राजमा- 1 कप
- टमाटर- 2 पी
- प्याज- 4 पी
- मेथी पाउडर- 1/4छोटी चम्मच
- अदरक- 1 इंच
- लहसुन- 25 दाना
- जीरा पाउडर- 1चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/4छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/ 2 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
- हल्दी- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- थोड़ा सा
- तेल -3 चम्मच बड़ा
बनाने की विधि
राजमा को पानी से अच्छी तरह धो लें। उसे एक बड़े बर्तन में डाल कर उसमें तीन ग्लास पानी डालकर ढक कर रख दें। 8 से 10 घंटा उसे फूलने के लिए छोड़ दें। जब राजमा फूल जाए 10 घंटा के बाद उसे पानी से निकाल ले। धो कर कुकर में डालें, 3 कप पानी डाल दे , दो चुटकी नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दे।
कुकर को गैस पर रखें, गैस चालू करें मध्यम आंच पर एक सीटी लगने दे ,गैस कम कर दे, धीमी आंच पर 6 से 7 सीट लगने दें ,जिससे राजमा गल जाए। कुकर ठंडा होने दें तब खोलें। जब तक कुकर ठंडा हो रहा है, प्याज पतला पतला काट लें, टमाटर का बीज निकालकर उसे मिक्सी में पीसकर रख लें।
गैस पर कढ़ाई रखें , गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे ,उसमें तेल डालें ,तेल गर्म होने दे ,प्याज डालें। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च मिक्सी में पीसकर उसे किसी कटोरी में निकाल ले, उसमें 1/2कप पानी डाल कर सारा सुखा मसाला उसमें डाल दें और ढककर रखें।
प्याज जब भूनकर सुनहला हो जाए उसमें सारा मसाला डाल दें और मसाले को धीमी आंच पर भूनें।
मसाले को धीमी आंच पर भूनें जब मसाला तेल छोड़ दे तो पिसा हुआ टमाटर और काशमीरी लाल मिर्च डालकर दो मिनट और भुने।
अब उसमें उबला हुआ राजमा डाल दे उसको अच्छे से चला कर मिला ले । दो मिनट मध्यम आंच पर उबालें।
गैस बंद कर दे धनिया की पत्ती डालकर ढक दें ।5 मिनट के बाद आप उसे खाने के लिए परोस सकते हैं ।
यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

