आवश्यक सामग्री:
चना दाल 125 ग्रा
मुंगफली 75 ग्रा
लाल मिर्च 4 पी
अदरक1/2इंच
नमक स्वादानुसार
काली सरसों ¼ चम्मच
रिफाइन आॉयल 4चम्मच
कड़ी पत्ता 10 पी
बनाने की विधि:
गैस पर पैन रख कर गर्म करें।
पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें उसमें बदाम डालें।
बदाम डालकर दो मिनट भुन लें अब उसमें लाल मिर्च, दाल डालें।
आंच न्यूनतम कर पांच मिनट भुनें । गैस बन्द कर दें, किसी दूसरे बर्तन में पलट कर ठंडा करें।
अब अदरक छिल कर उसमें डाल दें । ठंडा हो जाने पर मिक्सी के जार में पलट कर, नमक डालें।
थोड़ा थोड़ा पानी डालकर महीन पीस लें। चटनी बहुत गहरा या बहुत पतला नहीं होनी चाहिए।
चटनी में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें उसमें सरसों डालें,सरसों चटकने के बाद मिर्च डालें, कड़ी पत्ता डाल कर गैस बन्द कर दें।
चला कर चटनी के ऊपर डाल दें। चम्मच से मिला कर परोसें।
इस चटनी को आप इडली,डोसा चावल के साथ खा सकते हैं।

