आवश्यक सामग्री:
- नारियल-1 पी
- भुना हुआ चना दाल- ½ कप
- दही- 4 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 4 पी
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च- 2 पी
- छोटी राइ- 1 चम्मच
- रिफाइन- 2चम्मच
चटनी बनाने की विधि:
नारियल को तोड़कर निकाल लें, उसे छोटे-छोटे पीस में काट लें।
कटे हुए नारियल को मिक्सी के जार में डालें, उसमें चना दाल, जीरा, हरी मिर्च, नमक और दही डालकर मिक्सी को चला दें।
जब चटनी अच्छे से पीस जाए, उसे एक बाउल में निकाल ले।
एक छोटी पैन गैस पर रख कर, गैस चालू कर उसे गर्म करें, उसमें रिफाइन डालकर गर्म करे, जब रिफाइन गर्म हो जाए उसमें मैं छोटी राई और लाल मिर्च से तड़का लगाना हैं।
नारियल की चटनी को आप सांभर, बड़ा, डोसा, अप्पे और भी बहुत सारे आइटम के साथ आप खा सकते हैं।

