आवश्यक सामग्री:
मूली ½ कि
चावल 200 ग्रा
उरद दाल 100ग्रा
नमक स्वादानुसार
हल्दी ¼ चम्मच
जीरा ¼ चम्मच
हरी मिर्च 5 पी
लहसुन 10 कली
तेल 12चम्मच
बनाने की विधि:
चावल और उरद दाल एक बाउल में ले लें।
दोनों को रगड़ रगड़ कर धो लें और पानी में भिंगो के चार घंटा छोड़ दें।
चार घंटा बाद पानी से निकाल मिक्सी के जार में डाल कर पीस लें।
जीरा,लहसुन हरी मिर्च सब जार में डाल दें जिससे चावल के साथ पीसा जाएगा।
पिसते समय थोडा़ थोडा़ पानी डाल कर पिसे।
बैटर को एक बाउल में निकाल लें।
मूली को धोकर छिलनी से छील लें। छिलने के बाद कद्दूकस कर ले।
कद्दूकस किया हुआ मूली ,नमक,हल्दी सब बैटर में डाल कर मिला लें।
गैस पर तवा रख कर गर्म करें,पूरे तवा पर तेल लगा दें।
बैटर कलछी से डाल कर उसी से फैला दें, ऊपर से ढक् दे।
मघ्यम आंच पर पांच मिनट पकने दें, ऊपर से तेल दें कर पलट दें।
दोनों ओर पलटन कर सेंक लें।
इसे आप सुबह का नाश्ता रात का खाना में खा सकते हैं।
आप इसे टमाटर ,पोस्ता,धनिया की चटनी से खा सकते हैं।

