आवश्यक सामग्री:
मैदा 250 ग्रा
चीनी 100 ग्रा
रिफाइन तेल 2 चम्मच बडा़
मिठा सोडा ½ चुटकी
रिफाइन तलने के लिए
बनाने की विधि:
एक बाउल में मैदा लें ,उसमें रिफाइन डालें, मिठा सोडा डाल कर मिला लें ।
अब थोडा़ थोडा़ पानी डाल कर मिला कर सख्त डो तैयार कर लें ।दस मिनट ढक कर रख दें।
अब डो से बडी़ बडी़ दो लोई बना लें।
रोटी की तरह बेलें पर मोटा,बेलने के बाद ,छोटे छोटे पीस में काट लें जैसा चित्र में है ।
सारा इसी तरह काट लें।
अब गैस पर पैन रख कर गर्म करें पैन में रिफाइन आॉयल डाल कर मध्यम आंच पर गर्म करें।
अब कटा हुआ खुरमा रिफाइन में डाल कर फ्राय कर लें।सारा फ्राय कर के रख लें।
अब चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन गैस पर रखें
एक कप चीनी डालें आधा कप से थोडा़ ज्यादा पानी डालें।
मध्यम आंच पर धीरे धीरे चलाते हुए सख्त चाशनी तैयार करें।जब पैन में किनारे चाशनी गहरा हो जाए गैस
बन्द कर दें।
फ्राय खुरमा को चाशनी में डाल कर ठंडा होने तक चलाते रहे ताकी वह अलग अलग हो जाए।
ठंडा होने पर एयर टाइट डब्बें में भर कर रखें

