आवश्यक सामग्री:
कटहल का कोवा
बेसन 200 ग्रा
चावल का आटा 50 ग्रा
लहसुन+मिर्च का पेस्ट 1चम्मच
हल्दी1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर और
हिंग दौ चुटकी
नमक स्वादनुसार
ज्वाइंन 2 चुटकी
तेल तलने के लिए
बनाने की विधि :
कटहल को काट कर उससे कोवा निकाल लें।
कोवा को बीच से काट कर उसका बीज निकाल दें, (सारे कोवा का बीज निकाल लें)।
अब बेसन और चावल के आटा को मिला लें, थोड़ीं थोड़ीं पानी डाल कर गहरा घोल तैयार कर लें
अब उसमें नमक,हल्दी, हिंग ,लहसुन मिर्च का पेस्ट,लाल मिर्च का पाउडर,ज्वाइंन डाल कर मिला दें।
घोल को बहुत गहरा या बहुत पतला न घोलें।
तलने के लिए पैन गैस रख कर गर्म करे अब इसमें
तेल डाल कर गर्म करें ।
तेल गर्म है या नहीं इसे देखने के लिए आप थोडी़ सी
घोल तेल में डालें ,जब घोल ऊपर आ जाए तो तेल गर्म है
अब कोवा को बेसन के घोल में डुबो कर तेल में डालें,
पांच मिनट बाद पलट दें ,दोनों तरफ सुन्हला होने तक तलें ।
शुरू में पांच मिनट आंच तेज़ रखें फिर ताव मध्यम कर दे।
अब आप गरमा गरम कोवा धनिया की चटनी,टॉमैटो सॉस,चिल्ली सॉस के साथ परोसें

