आवश्यक सामग्री
हरी मिर्च 200 ग्रा
नींबू 4 पी
काला सरसों 100 ग्रा
सौंफ 25 ग्रा
नमक 3चम्मच बड़ा
वेनीगर 2 चम्मच बड़ा
बनाने की विधि:
हरी मिर्च को धो कर कपड़े से पोंछ लें, दस मिनट धूप लगा लें। सौंफ हल्का भुन कर दर दरा कुट लें, सरसों भी दर दरा कुट लें।
मिर्च को बीच से काट कर कांच के जार में डाल दें।
अब उसमें नमक, सरसों, सौंफ, वेनिगर और नींबू निचोड़ कर डाल दें।
अच्छे से मिला कर दो दिन धूप लगा दें।
अब इसे खाएं रोटी, चावल के साथ।
