Site icon Clevernflavour

गुड़ का रसगुल्ला / Gur ke rasgulle

 

आवश्यक  सामग्री:

दूध- 3/2 कि.

गुड़-  200 ग्रा

सिरका-  2 चम्मच

कॉर्न फ्लोर-  2 चम्मच

 इलायची-  3 पी

बनाने की विधि:

एक भगोना में दूध छान कर लें , दूध गैस पर रखें, गैस चालू करें, दूध मध्यम आंच पर उबाले, दूध में जब उबाल आ जाए गैस बंद कर दें। 

2 मिनट दूध को ठंडा होने दें। अब सिरका में चार चम्मच पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें और दूध को चलाते जाए जब दूध फट जाए सिरका डालना बंद कर दे।

पानी और छेना अलग अलग हो जाए, जब पानी का रंग अलग दिखाई दे छेना फट गया।

दूध फटने के बाद ज्यादा देर तक छेना उस गर्म पानी में न रहने दें। अब छन्नी में मसलीन का पतला कपड़ा लगा कर छेना छान लें।

 छेना कम से कम दो बार साफ पानी से धो लें। जिससे छेना में जो वेनिगर डाला गया उसका खट्टापन और वेनिगर का गंध खत्म हो जाए।

कपड़े को चारों ओर से पकड़कर, छेना  से धीरे धीरे अच्छी तरह निचोड़कर सारा पानी  निकाल दें। निचोड़ के बाद 15  से  20 मिनट के लिए लटका कर रखें, जिससे उसका पानी निकल जाए।

अगर छेना को अच्छे से नहीं निचोडा जाएगा, उसमें पानी रहने से आपका रसगुल्ला अच्छा नहीं बनेगा। बनने के बाद भी वह चपटा हो जाएगा अपने आकार में नहीं रह पाएगा।

एक भगोना लें , उसमें 5 कप पानी डालें, भगोना गैस पर रखें, मध्यम आंच पर पानी गर्म होने दें, जब पानी गर्म हो जाए उसमें तोड़ कर रखा हुआ गुड़ डाल दें। आंच धीमी कर दे और धीरे-धीरे धीमी आंच पर गुड पिघलने दे।

छेना किसी बड़े थाली या बड़े प्लेट में ले लें। उसे अच्छे से तोड़कर फैला ले और हथेली से धीरे-धीरे मसलें 2 मिनट मसलने  के बाद उसमें कॉर्न फ्लोर डाल कर अच्छे से मसले रसगुल्ला के लिए छेना हथेली से ही मसलना है।

अब गैस तेज कर दें, गुड़ के पानी में उबाल आने दें। जब चाशनी उबलने लगे,छेने का एक एक गोला चाशनी में डालते जाएं।

सारे छेना बॉल डालकर दस मिनट तेज आंच पर ढक्कन खोलकर उबालें। 10 मिनट ढक्कन लगाकर तेज आंच पर ही उबाले।

पांच मिनट उबलने के बाद ही आप देखेंगे कि छेना बॉल अपने आकार से दुगना से भी बड़ा हो गया है ।

नोट– मसलने के बाद उसे छोटी-छोटी लोई तोड़कर दोनों हथेली के बीच घुमा घुमा कर गोल करें अगर गोले में दरार पड़ती है तो छेना आपका अच्छे से नहीं तैयार हुआ रसगुल्ला के लिए जिसे रसगुल्ला चासनी में फैल जाएगा। 

बहुत से लोग जो चीनी खाना पसंद नही करते वो भी इस रसगुल्ले को खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है।

Exit mobile version