आवश्यक सामग्री:
गाजर 1 कि
घी 200 ग्रा
चीनी 200 ग्रा
काजू 20 पीस
किशमिश 50 ग्रा
खोवा 200 ग्रा
दूध 1 ली
इलायची 4 पी
बनाने की विधि:
गाजर को दो घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें । जिससे उसमें लगा मिट्टी फूल कर निकल जाएगा।
गाजर को हल्का छिल लें, दोनों तरफ काट कर कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस किया हुआ गाजर दूध में डालकर उबाल लें।
उबले हुए गाजर को मध्यम आंच पर घी में डालकर भुन लें।
भुनते भुनते जब गाजर सुख जाए, उसमें चीनी, खोवा डालकर अच्छे से मिलाएं अब उसमें मेवा डालकर पांच मिनट मिलाते हुए सुखाएं।
शाम को गरमागरम हलूआ परोसें।

