आवश्यक सामग्री:
बेसन 200 ग्रा
तेल 3 चम्मच बड़ा
कड़ी पत्ता 2 चम्मच
हरा धनिया 1चम्मच
चीनी 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
हल्दी 1 चुटकी
अदरक 1/2इंच
हरी मिर्च 5 पी
इनो 1 चम्मच
काला सरसों 1चम्मच बड़ा
बनाने की विधि:
हरी मिर्च महीन काट लें, अदरक छिलकर महीन कुट लें ।
ढोकला के लिए बेसन एक बाउल में लें, उसमें नमक, हल्दी, 2 पीस हरी मिर्च , अदरक, और तेल डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
बैटर बहुत पतला या बहुत गाढ़ा नहीं होनी चाहिए। बैटर मिलाकर 10 मिनट ढककर रख दें।
अब ढोकला बनाने वाले बर्तन को ग्रिस कर लें। गैस पर पैन चढ़ा कर उसमें 2 गलास पानी डाल दें।
गैस मध्यम रखें पानी धीरे-धीरे गर्म होने दें।
10 मिनट उपरांत अब बैटर में इनो डालकर मिला लें।
ग्रिस किए हुए बर्तन में बैटर पलट लें ।
पैन में गर्म हो रहे पानी में स्टैंड या कटोरी रख कर उसके ऊपर ढोकला बनाने वाले बर्तन को रख देंऔर ढक दें ।
गैस तेज़ कर कम से कम बीस मिनट पकाएं।
तड़का लगाने के लिए:
एक पैन गैस पर रखें, उसे गर्म होने दें अब उसमें 2 चम्मच तेल डालें।
तेल गर्म हो जाए सरसों डालें जब सरसों फुटने लगे हरी मिर्च, कड़ी पत्ता डालें। मिर्च फ्राय हो जाए उसमें एक कप पानी डालें एक चम्मच चीनी,1/2चम्मच नमक डालें और उबालें।
अब चम्मच से ढोकला पर तड़का वाला पानी डालें और दस मिनट छोड़ दें, इससे स्वाद बढ़ता है ।हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।

