आवश्यक सामग्री:
चने की दाल 150 ग्रा
प्याज 1 पी बडा़
लहसुन,मिर्च का पेस्ट 1/4चम्मच
नमक स्वादनुसार
हल्दी ¼ चम्मच
हिंग 1 चुटकी
ज्वाइंन 2 चुटकी
तेल तलने के लिए
बनाने की विधी:
चने दाल को धो कर 4-5 घंटे पहले पानी में भिगों दें(फूलने दें )।
चार घंटे बाद दाल को पानी से निकाल लें, मिक्सी के जार मे डाल कर पीस लें ।
एक बर्तन मे निकाल लें , अब उसमें कटा हुआ प्याज ,छोटी छोटी कटी हरी मिर्च , लहसुन मिर्च
का पेस्ट , नमक , हल्दी, ज्वाइंन सब डाल कर मिला लें ।
अब गैस पर पैन चढा़ दें ,पैन गरम हो जाने पर उसमें तलने के लिए तेल डालें ,तेल गरम होने पर,
हाथ में ले कर थोडा़ थोडा़ बैटर तेल में डालें ।
आंच मघ्यम कर दें ,थोड़ीं देर में पलट कर गोल्डेन होने तक तलें ।
अब इसे तेल से बाहर निकाल लें ।
धनिया की चटनी ,सॉस के साथ गरमा गरम परोसें।

