आवश्यक सामग्री:
भिंडी 250 ग्रा
नमक स्वादनुसार
हल्दी1/2चम्मच
हरी मिर्च 2पी
तेल 2 चम्मच बडा़
बनाने की विधि:
भिंडी को अच्छे से धो कर,छोटे छोटे पीस में काट लें।
अब गैस पऱ पैन रख कर गरम करें।
पैन में तेल डालें,तेल गरम होने दें,हरी मिर्च काट कर अब उसमें भिंडी डालें।
भिंडी डाल कर चला लें पांच मिनट मध्यम आंच पर भुनें।
अब इसमें नमक, हल्दी डाल कर मिला दें और मध्यम आंच पर दस मिनट भुनें अब भुजिया तैयार है।
आप इसे रोटी,पराठा,पुड़ी और दाल चावल के साथ खा सकते हैं।

