– आवश्यक सामग्री
बेल . पक्का हुआ
चीनी दो चम्मच बडा़ (पीसा हुआ )
बनाने की विधि:
बेल को पहले धो लें।
अब उसे धीरे धीरे ठोंक कर फोड़ लें।
चम्मच से सारा – गुद्दा एक भगोना में निकाल लें,
इसमें दो गलास पानी डालकर दस मिनट ढक कर रख दें।
अब मथनी से धीरे धीरे हल्के हाथों से इसे मिलाएं।
(अगर मथनी नहीं है तो बडे़ चम्मच से मिलाएं)
मिला लेने के बाद किसी जालीदार सामान से इसे
छाने,(जालीदार सामान से छानने से इसका फाइवर
भी आपको मिलेगा) और स्वाद दुगुना।
छानने के बाद दो चम्मच चीनी मिला दें
दो गलास ठंडा पानी मिला दें अगर आप ज्यादा ठंडा
पीते हैं तो आइस क्यूब भी डाल सकते हैं
गर्मी से बचाव का ठंडा शरबत तैयार है पीने के लिए।

